30 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही
आरोपियों के विरुद्ध धारा आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
जांजगीर-चांपा : जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे थाना प्रभारी चांपा के नेतृत्व में रेड कार्यवाही कर आरोपी मुकेश कुमार मिरी उम्र 30 वर्ष निवासी शंकर नगर चांपा थाना चांपा के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन अवैध शराब किमती 5400/₹ बरामद कर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे थाना प्रभारी चांपा, आरक्षक गोरीशंकर राय का सराहनीय योगदान रहा।
