रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत! शालीमार-LTT एक्सप्रेस में बढ़ेंगी कन्फर्म बर्थ की संभावनाएं, AC-3 और स्लीपर के 2 अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला—जानिए किस तारीख से मिलेगी सुविधा

शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त एसी-3 एवं 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा ।

बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच एवं 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है |

अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में दिनांक 28 अक्टूबर 2026 से 01 नवम्बर 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में दिनांक 30 अक्टूबर 2026 से 03 नवम्बर 2026 तक उपलब्ध रहेगी |

इसी प्रकार अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में दिनांक 02 नवम्बर 2026 से 04 नवम्बर 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में दिनांक 04 नवम्बर 2026 से 06 नवम्बर 2026 तक उपलब्ध रहेगी |

इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे |

Related posts