मारपीट के तीन अलग-अलग मामलों में बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 07 आरोपी गिरफ्तार
गणेश विसर्जन एवं जमीन विवाद को लेकर गाली- गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई
धारा BNS एवं SC/ST एक्ट के तहत अपराध दर्ज, सभी 07 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जांजगीर चांपा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी द्वारा मारपीट के तीन अलग- अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं (SC/ST Act) के तहत कार्रवाई की गई है।
गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट:- पुलिस के अनुसार, ग्राम पहरिया में गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद में आरोपियों नितेश बरेठ, प्रभाकर यादव, अनुपम यादव, भुवनेश्वर उर्फ लाल बरेठ, उकेश साहू एवं रामेश्वर साहू पर जातिगत गाली- गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट कर चोट पहुंचाने का आरोप है।
जमीन विवाद में मारपीट:- वहीं, ग्राम कोरबी में जमीन संबंधी विवाद को लेकर सुपेत दास मानिकपुरी पर जातिगत गाली- गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। शिकायतों पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 464/2026, 473/2026 एवं 474/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया जाकर विधिवत कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपीगण:-
1. उकेश साहू उम्र 35 वर्ष
2. रामेश्वर साहू उम्र 36 वर्ष
3. नितेश बरेठ 30 वर्ष
4. प्रभाकर यादव उम्र 24 वर्ष
5. अनुपम यादव उम्र 24 वर्ष
6. भुवनेश्वर लाल बरेठ उम्र 27 वर्ष सभी निवासी पहरिया थाना बलौदा
7. सुपेत दास मानिकपुरी उम्र 42 साल निवासी कोरबी
