रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! चांपा-रायगढ़ सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य से 2 नवंबर को ट्रेन सेवाओं पर पड़ेगा असर, रायगढ़-बिलासपुर मेमू समेत ये गाड़ियां रहेंगी रद्द—सफर से पहले जरूर जान लें!

मंडल के चांपा-रायगढ़ सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा

बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के चांपा-रायगढ़ सेक्शन के सक्ती-झाराडीह-खरसिया स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा |

 विवरण इस प्रकार है –

 रद्द होने वाली गाडियां :-

👉     दिनांक 02 नवम्बर 2026 को रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

👉     दिनांक 02 नवम्बर 2026 को बिलासपुर से चलने वाली गाडी संख्या 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

 आंशिक रूप से प्रभावित होने वाली गाड़ी:-

👉     दिनांक 02 नवम्बर 2026 को गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर गोंदिया-बिलासपुर-गोंदिया के मध्य चलेगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी |

Related posts