IMPETUS 2026 में मेधावी मेडिकल विद्यार्थियों का जलवा, 40 छात्र-छात्राओं को मिले 65 पदक; विशाल जंघेल ने 5 मेडल जीतकर हासिल किया पहला स्थान, समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में वार्षिक शैक्षणिक पुरस्कार समारोह “इम्पेटस 2026” संपन्न; मेधावी छात्र-छात्राएं पदकों से हुए सम्मानित

रायपुर : पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (पं. जे.एन.एम. मेडिकल कॉलेज), रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आज वार्षिक शैक्षणिक पुरस्कार समारोह “IMPETUS 2026” गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस समारोह में एमबीबीएस के विभिन्न शैक्षणिक सत्रों एवं विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 40 मेधावी विद्यार्थियों को 65 पदक (Medals) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ के कुलपति डॉ. पी.के. पात्रा रहे। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय (DME), छत्तीसगढ़ के संचालक डॉ. यू.एस. पैंकरा विशिष्ट अतिथि (गेस्ट ऑफ ऑनर) के रूप में उपस्थित थे। इसके साथ ही आयुष विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. जी.बी. गुप्ता एवं चिकित्सा शिक्षा के पूर्व संचालक डॉ. एस.एल. आदिले विशेष अतिथि के रूप में मंचस्थ रहे। समारोह के संरक्षक (Patron) महाविद्यालय के अधिष्ठाता (डीन) डॉ. विवेक चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन शैक्षणिक पुरस्कार समिति की सह-अध्यक्ष (Co-Chairperson, Academic Awards Committee) डॉ. वर्षा पांडे द्वारा किया गया।

पदक विजेताओं की प्रमुख सांख्यिकी एवं उपलब्धियां

सर्वाधिक पदक विजेता छात्र:– सबसे अधिक पदक (प्रथम स्थान): विशाल जंघेल (Vishal Janghel) ने कुल 5 पदक (3 प्रथम स्थान + 2 द्वितीय स्थान) जीतकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

दूसरे सबसे अधिक पदक (द्वितीय स्थान): के. वैष्णवी आचारी (K Vainavi Achari) (3 प्रथम + 1 द्वितीय) एवं आशना गुप्ता (Aashna Gupta) (2 प्रथम + 2 द्वितीय) दोनों ने 4-4 पदक अपने नाम किए। इसके अतिरिक्त मुस्कान एवं दिशा सोलंकी ने 3-3 पदक हासिल किए।

प्रमुख विषयवार एवं ओवरऑल टॉपर्स (Special Subject & Overall Toppers):– जनरल सर्जरी (General Surgery – Phase 3 Part 2): अली असगर नकवी (Ali Asgar Naqvi) ने प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।

फेज 1 (जुलाई–अगस्त 2026):- प्रथम – आशना गुप्ता | द्वितीय – दिशा सोलंकी

फेज 1 (अगस्त–सितंबर 2025):- प्रथम – के. वैष्णवी आचारी | द्वितीय – राज गौरव शुक्ला

फेज 2 (अगस्त–सितंबर 2025):- प्रथम – विशाल जंघेल | द्वितीय – विश्वंभर पांडे

फेज 3 पार्ट 1 (जुलाई 2026):- प्रथम – अनुष्का मिश्रा | द्वितीय – हर्षिता मित्तल

फेज 3 पार्ट 1 (नवंबर 2025):- प्रथम – नीहारिका पाल | द्वितीय – निकिता मंगवानी

फेज 3 पार्ट 1 (जनवरी 2025):- प्रथम – मुस्कान साहू | द्वितीय – मुस्कान

फेज 3 पार्ट 2 (अप्रैल 2026):- प्रथम – शिवम राज | द्वितीय – तनिषा श्री श्रीमाल

आयोजन समिति एवं सहयोग :- कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में शैक्षणिक पुरस्कार समिति (Academic Award Committee) की महत्वपूर्ण भूमिका रही:

डॉ. निधि पांडे (अध्यक्ष, छात्र संघ)

डॉ. निकिता शेरवानी (अध्यक्ष)

डॉ. वर्षा पांडे (उपाध्यक्ष / सह-अध्यक्ष)

डॉ. रीति शर्मा एवं डॉ. हेमशिखा ताम्रकार (सदस्य)

पुरस्कार वितरण व्यवस्था के प्रभारी (Academic Award Incharges) के रूप में कु. राशी वर्मा एवं श्री भावेश पटेल ने दायित्व निभाया। पूरे आयोजन के प्रशासनिक कार्यों एवं दस्तावेजीकरण में सपोर्टिंग स्टाफ (Supporting Staff) के रूप में श्रीमती प्रतिभा सरकार का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

समारोह में चिकित्सा महाविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ चिकित्सक, रेजीडेंट डॉक्टर्स, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित थे। अंत में सभी पदक विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Related posts