सड़क पर बेतरतीब गाड़ियां खड़ी कीं तो बिगड़ेगी मुश्किल! शादी समारोहों की पार्किंग व्यवस्था पर यातायात पुलिस सख्त, मांगे दो-दो वालंटियर के नाम।

शादी एवं समारोहों में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने होटल संचालकों का मीटिंग लेकर, यातायात पुलिस ने दिए आवश्यक समझाइश,

अव्यवस्थित पार्किंग से आमजन को न हो परेशानी, होटल संचालक पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करें।

इमरजेंसी वाहनों जैसे एंबुलेंस फायर ब्रिगेड इत्यादि को आवागमन हेतु कोई असुविधा न हो।

सड़क पर सुरक्षित और व्यवस्थित आवागमन आम आदमी का अधिकार है इसके प्रति सभी संचालकों को सचेत करते हुए जागरूक किया गया।

यातायात को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से होटल संचालकों से उनके दो वालंटियर के नाम नंबर मांगे गए जिससे कि व्यवस्था बनाने में सहयोग मिले।

जांजगीर-चांपा : शादी-विवाह और अन्य मांगलिक आयोजनों में जश्न के बीच सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहन आम लोगों के लिए परेशानी का सबब न बनें, इसे लेकर जांजगीर-चांपा यातायात पुलिस ने सख्ती और जागरूकता की पहल की है। होटल एवं मैरिज हॉल संचालकों की बैठक लेकर पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों का रास्ता किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होना चाहिए। बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए संचालकों से सहयोग भी मांगा गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात जांजगीर पुलिस द्वारा आज दिनांक 26.11.26 को शाम यातायात शाखा में जिले के प्रमुख होटल एवं मैरिज हॉल संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार द्वारा जांजगीर मुख्यालय एवं अकलतरा क्षेत्र के होटल संचालकों को आवश्यक दिशा- निर्देश एवं समझाइश दी गई।

बैठक में बताया गया कि होटल एवं मैरिज हॉल में शादी-विवाह, जन्मोत्सव सहित अन्य बड़े आयोजनों के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। ऐसे अवसरों पर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण कई बार वाहन सड़क किनारे एवं अव्यवस्थित तरीके से खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है तथा राहगीरों एवं आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी होटल संचालकों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक आयोजन में वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान सुनिश्चित करें। आवश्यकता पड़ने पर पार्किंग हेतु अलग से कर्मचारियों की तैनाती करें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में मुख्य मार्ग एवं सड़क पर वाहनों के कारण यातायात बाधित न हो।

साथ ही सभी संचालकों से यातायात पुलिस का सहयोग करने एवं आम नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की गई।

Related posts