मारपीट के मामले में आदतन बदमाश बजरंग चौहान गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल
रायपुर : शराब पीने के लिए पैसे नहीं देना एक युवक को भारी पड़ गया। पैसे मांगने से इनकार करने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले आदतन बदमाश बजरंग चौहान को मौदहापारा पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से भी शरीर संबंधी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के बाद फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।
थाना मौदहापारा पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने तथा मना करने पर गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में बजरंग चौहान पिता विमल चौहान, उम्र 39 वर्ष, निवासी जोरापारा फूलचौक, काली मंदिर के पास, को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी शरीर संबंधी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। दिनांक 25.11.2026 की रात हुई घटना के बाद फरार होने का प्रयास कर रहे आरोपी को पुलिस टीम ने पकड़ा। थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 189/26, धारा 296, 119(1), 351(2), 115(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल रायपुर भेजा गया।
