सक्षम बिटिया अभियान के अंतर्गत आयोजित हुई कार्यशाला, युवोदय के स्वयंसेवकों हुए शामिल

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो

जगदलपुर , नीति आयोग और पीरामल फाउंडेशन के द्वारा देश के 112 आकांक्षी जिलों में बिटिया को सक्षम बनाने के लिए पुरे देश में 8 सितम्बर को सक्षम बिटिया अभियान लॉन्च किया गया था, इस अभियान के अंतर्गत पुरे देश में 7 लाख बालिकाओं को विद्यालयी गतिविधियों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। सक्षम बिटिया अभियान छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में संचालित है। बस्तर जिले में यह अभियान कलेक्टर रजत बंसल के मार्गदर्शन में चल रहे युवोदय के सहयोग से संचालित हो रहा है।

इस अभियान के संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला बस्तर में किया गया, जिसमे युवोदय स्वयंसेवकों ने लर्निग बाय डूइंग के माध्यम से कैसे बच्चों को पढ़ाया जाता है और वर्तमान में करुणा और सहानभूति का कितना महत्व है। इसके बारे में अपनी समझ विकसित की एवं स्वयंसेवकों ने नाटक के माध्यम से बताया की समाज में महिलाओं की क्या स्तिथि है और शिक्षा प्रणाली कैसे महिलाओ को सक्षम बनने में मदद करता है। कार्यक्रम में पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर जीतेन्द्र देव पांडेय ने पीपीटी सहायता से सक्षम बिटिया अभियान के बारे में युवोदय के स्वयंसेवकों को जानकारी दी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!