भेंट-मुलाकात (द्वितीय चरण) चतुर्थ दिवस : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आम-जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां व घोषणा देखे एक नज़र में….

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

विधानसभा- दंतेवाड़ा दिनांक: 23.05.2022, द्वितीय चरण-चतुर्थ दिवस

             मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पहुंचे दंतेवाड़ा जिले के गांव कटेकल्याण।

             मुख्यमंत्री ने कटेकल्याण में स्थापित नई डैनेक्स फैक्टरी का किया निरीक्षण।

             मुख्यमंत्री ने डैनेक्स कपड़ा फैक्टरी के श्रमिकों से की मुलाकात और उत्पादन को लेकर की चर्चा।

             मुख्यमंत्री ने डैनेक्स फैक्टरी में पारंपरिक ढेंकी चावल बनाने वाली महिलाओं का काम देखा और ढेंकी चावल के बारे में जानकारी ली।

             ढेंकी चावल बनाने वाली महिलाओं ने मुख्यमंत्री से लिया ऑटोग्राफ। 

             मुख्यमंत्री का कटेकल्याण पहुंचने पर महुआ की माला और छिंद के गुलदस्ता से हुआ स्वागत।

             मुख्यमंत्री ने कटेकल्याण के दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना। मंदिर परिसर में जिले की 67 देवगुड़ियों के कायाकल्प का लोकार्पण किया।

             मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा नेक्सट यानी डेनेक्स की नई यूनिट को कटेकल्याण में किया शुभारंभ।

             डैनेक्स की 5वीं यूनिट छिंदनार का हुआ एमओयू। मुख्यमंत्री के सामने डैनेक्स एफपीओ और एक्सपोर्ट हाउस तिरपुर के बीच हुआ एमओयू। अब विदेश में बिकेंगे दंतेवाड़ा में बने कपड़े।

             कटेकल्याण भेंट-मुलाकात में आईआईटी में चयनित गायत्री श्यामली ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद।

             मुख्यमंत्री से कटेकल्याण में मंदिर के गायता, पेरमा, पुजारी, गुजिया एवं मांझी ने राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत सम्मिलित कर 7000 रूपए की अनुदान सहायता राशि प्रदान करने के लिए अभिनंदन किया।

             मुख्यमंत्री ने कटेकल्याण विकासखण्ड में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में डुमामपारा ग्राम तुमकपाल निवासी 60 वर्षीय श्री सोमारू राम नेगी को बैटरी चलित ट्राइसाइकिल भेंट की।

             कटेकल्याण की पार्वती मोरे कर रही इंग्लैण्ड तक महुआ की सप्लाई, मुख्यमंत्री बोले तुम्हें भी इंग्लैण्ड देखने भेजेंगे।

             मुख्यमंत्री ने बारसूर में किसान श्री रामलाल नेगी के घर भोजन किया। यहां उन्होंने बस्तर के हाट-बाजार का चर्चित पकवान चापला चटनी खाया। भोजन में चावल, टोरा की सब्जी, कोलियारी भाजी, आमट, सैगोड़ा (इडहर की सब्जी), चेच भाजी, मड़िया पेज, चरौटा भाजी, जोंदरा (मक्का) पेज, आम की चटनी, पान पुड़ंगा, पत्ते में पकाई गई मछली, छिंद की चटनी, कुल्थी दाल, राहर दाल, चीला, तीखुर बर्फी का स्वाद चखा।

             मुख्यमंत्री ने बारसूर के हाट-बाजार परिसर में आम के पेड़ की छांव में आम जनों से की भेंट-मुलाकात।

             मुख्यमंत्री को बालुद की जानकी ठाकुर ने बताया कि राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत उन्हें दो किस्तों में 4 हजार रूपए मिले हैं।

             मुख्यमंत्री ने बारसूर स्थित बत्तीसा मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

             मुख्यमंत्री को बारसूर भेंट-मुलाकात में श्रीमती मीना ठाकुर ने गोधन न्याय योजना से मिल रहे लाभ के बारे में बताया।

             बारसूर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में दंतेवाड़ा के ग्राम चिंतालूर के श्री लक्ष्मण वेट्टी ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्व-रोजगार योजना से वे आत्मनिर्भर हुए हैं, उन्हें इस योजना के तहत 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता मिली। वे साइकिल और मोटर साइकिल की रिपेयरिंग की दुकान संचालित कर प्रतिदिन 300 से 600 रूपए की आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।

             बारसूर भेंट-मुलाकात में लदरूराम मुख्यमंत्री को बताया कि वे जैविक खेती करते हैं, उनका 35 हजार रूपए कृषि ऋण माफ हुआ है, 80 क्विंटल धान के पैसे मिल गए हैं, राजीव गाधंी न्याय योजना का लाभ मिल रहा है, खेती के लिए बिजली भी फ्री मिल रही है। मुख्यमंत्री ने किसान की जागरूकता की सराहना की।

             बारसूर भेंट-मुलाकात के दौरान फल उत्पादक किसान ने मुख्यमंत्री से साझा किए अनुभव। महेन्द्र कर्मा बीमा योजना से लाभान्वित महिला ने की मुख्यमंत्री से बात।

             आत्म विश्वास से भरी स्वामी आत्मानंद स्कूल बारसूर में अध्ययनरत कक्षा 10वीं की छात्रा तृप्ति नेताम ने मुख्यमंत्री से पूछा, क्या मैं भी मुख्यमंत्री बन सकती हूं। मुख्यमंत्री ने कहा, क्यो नहीं। पहले खूब पढ़ो और जनता की सेवा करो।

             इंद्रावती पार्क ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री ने कोरगांव में 30 बिस्तर अस्पताल, बड़े तुमनार में उप तहसील,कुण्डेनार में एनीकट और रिटेनिंग वॉल, दुगेली में एनीकट निर्माण के साथ हायर सेकेण्डरी स्कूल दंतेवाड़ा में नवीन भवन निर्माण की घोषणा की।

             मुख्यमंत्री ने बारसूर तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण। मुख्यमंत्री ने यहां वनाधिकार पत्र का वितरण भी किया, तहसील कार्यालय में पौधा भी रोपा।

             मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा में नक्सल पीड़ितों के लिए सर्व सुविधायुक्त आवासीय परिसर का किया लोकार्पण।

             मुख्यमंत्री ने कटेकल्याण में 12 हितग्राहियों को किया अनेक योजनाओं से लाभान्वित। ग्राम सूरनार को मिला सामुदायिक वन संसाधन का अधिकार, कोडे़नार के दो ग्रामीणों को मिला लाल पानी का मुआवजा।

             समर कैम्प और उपचारात्मक शिक्षा से बच्चों में छुपी प्रतिभाओं का हो रहा विकास, बच्चों ने मुख्यमंत्री को भेंट की सुंदर कलाकृतियों से सजी मुख्यमंत्री की तस्वीर और तुम्बा आर्ट की कृति।

             मुख्यमंत्री का दंतेवाड़ा के मेंढका डोबरा मैदान में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में पारंपरिक महुआ फूल की माला से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री को सफेद पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री को बास और स्याही के पत्ते से बना पारंपरिक ‘रेक’ किया भेंट। विल-काड़ (तीर धनुष) और कैगोडेल कुल्हाड़ी भी की भेंट।

             मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा में सामाजिक प्रमुखों से की मुलाकात। माहरा समाज के प्रतिनिधियों से की बातचीत। दंतेवाड़ा बस स्टैण्ड के समीप सर्व आदिवासी समाज भवन निर्माण के लिए 50 लाख रूपए की राशि स्वीकृति करने की घोषणा। जहां जन जीवन सामान्य हैं, उन अंदरूनी क्षेत्रों के स्कूल और आश्रम जो शहरों में संचालित हैं, उन्हें ग्रामों में संचालित किया जाएगा। दंतेवाड़ा और बचेली जमातखाना के लिए 20-20 लाख रूपए की घोषणा। पार्षद निधि और मानदेय बढ़ाने के लिए पार्षदों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

             दंतेवाड़ा में सामाजिक प्रमुखों से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बारसूर में 50 बिस्तर के अस्पताल निर्माण की दी स्वीकृति।

             मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों को शाल-श्रीफल से किया सम्मानित।

भेंट-मुलाकात (द्वितीय चरण) चतुर्थ दिवस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा

विधानसभा- दंतेवाड़ा दिनांक 23 मई 2022

कटेकल्याण

             कटेकल्याण में मिनी स्टेडियम खोलने की घोषणा।

             कटेकल्याण में बिजली सब-स्टेशन स्थापना की घोषणा।

             आश्रित गांव मोखपाल में मंगल भवन का निर्माण किया जाएगा।

             कटेकल्याण दंतेश्वरी मंदिर में तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा।

             आश्रित गांव लखारास में एनीकट का निर्माण किया जाएगा।

             कुंआकोंडा में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास बनाने की घोषणा।

बारसूर

             बारसूर पर्यटन स्थल के बूढ़ा तालाब का होगा सौन्दर्यीकरण।

             बड़े तुमनार को उप तहसील बनाने की घोषणा।

             ग्राम पंचायत कौरगांव में 30 बिस्तर वाले अस्पताल का निर्माण कराया जायेगा।

             कुण्डेनार (मासोडी) कच्चाघाटी में एनीकट एवं रिटर्निंग वॉल का निर्माण कराया जायेगा।

             नगर पालिका दंतेवाड़ा में लालपानी से प्रभावित एवं एन.एम.डी.सी. के गोद ग्राम पंचायत दुगेली में एनीकट निर्माण कराया जायेगा।

             हायर सेकेण्डरी स्कूल दंतेवाड़ा में नवीन भवन का निर्माण कराया जायेगा।

             दंतेवाड़ा शहर में महिला थाना का होगा निर्माण।

             दंतेवाड़ा हाई स्कूल मैदान का जीर्णाेंद्धार एवं सौंदर्यीकरण होगा।

             ग्राम पंचायत चेरपाल में बाजार हाट निर्माण कार्य कराया जायेगा।

दंतेवाड़ा

             दन्तेवाड़ा बस स्टैंड के समीप सर्व आदिवासी समाज भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा।

             अंदरूनी क्षेत्रों के स्कूल और आश्रम जो शहरों में संचालित हैं और जहां अब जन-जीवन सामान्य है, उन्हें पुनः मूल ग्रामों में स्थापित किया जाएगा।

             मुस्लिम समाज के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने जमात खाना और कब्रस्तान में शेड और पेयजल के लिए सोलर पंप स्थापना की घोषणा की।

             दंतेवाड़ा और बचेली में जमातखाना के लिए 20-20 लाख रुपए की घोषणा।

             मुख्यमंत्री ने धाकड़ समाज द्वारा एकता परिसर भवन के निर्माण में गति लाने कुछ ग्रामों में 5-5 लाख रुपए की लागत से भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने की घोषणा।

             मुख्यमंत्री ने मतुआ समाज की मांग पर सामुदायिक भवन निर्माण की दी स्वीकृति।

             किरन्दुल में हाई मास्ट लाइट और सोलर पंप की होगी स्थापना।

             गीदम नगर पंचायत में बनेगा स्टेडियम।

             बचेली में बनेगा विद्युतिकृत शवदाह गृह।

             बारसूर में 50 बिस्तर वाले अस्पताल के निर्माण की दी स्वीकृति।

             मूल समाज की आग्रह पर मुख्यमंत्री ने फागुन मड़ई में आने वाले देवी-देवताओं के लिए शेड निर्माण की स्वीकृति दी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!