शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल

आरोपी के विरूद्ध थाना डभरा में अपराध क्रमांक 246/22 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

थाना डभरा क्षेत्र में रहने वाली प्रार्थियां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी मनहरण साहू द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता है और शादी के लिए बोलने पर शादी से इंकार कर बात को टाल देता था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 246/22 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यावाही में लिया गया।

विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी अपने घर से भागने की फिराक में है, जिस पर तत्काल डभरा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी मनहरण साहू निवासी रबेली को दिनांक 05 जुलाई 22 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक अमित सिंह, थाना प्रभारी-डभरा, सहायक उपनिरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक अनिल अजगल्ले, आरक्षक महासिंह सिदार, राधेश्याम बरेठ, वेश कुमार जाटवर एवं महिला आरक्षक शीला कश्यप का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts