जिले में कम वर्षा, खण्ड वर्षा एवं अल्प वर्षा की स्थिति का पता लगाने किया जाएगा सर्वे, 30 सितम्बर तक पूर्ण किया जाएगा फसल गिरदावरी का काम

Advertisements
Advertisements

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत एवं सार्वजनिक जगहों में तिरंगा उपलब्धता के लिए बनेंगे काउन्टर

कलेक्टर श्री संजीव झा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा

कोरबा जिले मे वर्तमान मानसून सीजन के दौरान कम वर्षा, खण्ड वर्षा और अल्प वर्षा के कारण प्रभावित हो रहे खरीफ फसल के आंकलन के लिए जिले में विभिन्न क्षेत्रों का सर्वे किया जाएगा। कलेक्टर श्री संजीव झा ने आज आयोजित समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कम वर्षा के कारण सूखे जैसे स्थिति निर्मित हो रहे क्षेत्रों का गहनता से सर्वेक्षण करने के निर्देश दिये है। तहसीलवार प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर फसल नुकसान की स्थिति का आकलन किया जाएगा। उन्होने राजस्व, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का एक सप्ताह के भीतर सर्वे करने के निर्देश दिये है। साथ ही सर्वेक्षण कार्यो का नियमित मानिटरिंग करने के निर्देश सभी राजस्व अधिकारियों को दिये है। कलेक्टर श्री झा ने चालू खरीफ सीजन में फसल गिरदावरी के कार्य को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिये है। उन्होने फसल गिरदावरी के लिए भौतिक रूप से खेत में उपस्थित होकर किसान द्वारा उगाये गये फसलों का मूल्यांकन कर 30 सितम्बर तक गिरदावरी के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये है। कलेक्टर ने हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी के संबंध में जानकारी ली। उन्होने अभियान के तहत स्व सहायता समूह की महिलाओं को तिरंगे की सिलाई के काम में संलग्न करने के निर्देश दिये। उन्होने अभियान के तहत लोगों को देश भक्ति की भावना के तहत अपने घरों मंे तिरंगा झण्डा लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने तिरंगे की आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्थानों मंे काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिये। तिरंगा झण्डा उपलब्धता के लिए कलेक्टोरेट परिसर, जिला पंचायत एवं सार्वजनिक स्थानों में काउंटर बनाये जायेंगे। कलेक्टर ने बैठक में जिले में गौमूत्र खरीदी की भी समीक्षा की। साथ ही गौ मूत्र से जैविक किटनाशक बनाने की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जिले में गोबर खरीदी की भी समीक्षा की। साथ ही कम गोबर खरीदी वाले गौठानों में गोबर खरीदी बढाने के निर्देश बैठक में मौजूद अधिकारियों को दिये। समय-सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में एडीएम श्री विजेन्द्र पाटले, डीएफओ कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित सभी विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!