डोर टू डोर कैम्पेन कर आयुष्मान कार्ड से पात्र हितग्राहियों को जोड़ें – कलेक्टर

Advertisements
Advertisements

जिले में सत्र 2021-22 की तुलना में सत्र 2022-23 में 68 हजार 842 अतिरिक्त आयुष्मान कार्ड निर्मित

सत्र 2022-23 में जिले के 11 लाख 5 हजार 885 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड हुए निर्मित

जिला प्रशासन की सतत् मॉनिटरिंग योजना में क्लेम की राशि का आंकड़ा पहुंचा 1 करोड़ 70 लाख रूपए प्रतिमाह

विगत 3 वर्षों में आयुष्मान कार्ड से 1 अरब 97 करोड़ 90 लाख 6 हजार की क्लेम राशि प्रेषित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग

जिले के नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं सरल एवं सुगम तरीके से उपलब्ध हों इसके लिए कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा आयुष्मान कार्ड की संख्या तथा शेष बचे लोगों की संख्या के संबंध में लगातार समय-सीमा व समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग से नियमित जानकारी मांगी जा रही है। जिसमें कलेक्टर द्वारा जिले में छुटे हुए हितग्राहियों को योजना से जोड़ने के लिए डोर टू डोर कैंपेन और ज्यादा से ज्यादा लॉगिन आई.डी. के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए कहा गया है। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विशेष शिविर, च्वाईस सेंटर में नियत दर पर कार्ड के रजिस्ट्रेशन, नगरीय निकाय के कर्मचारियों के साथ कम्युनिटी ऑर्गनाइजर्स के सदस्य द्वारा कार्य को युद्धस्तर पर करने के लिए विशेष बल दिया। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार विगत 01 वर्ष में दुर्ग जिले के शासकीय चिकित्सालयों मे कुल 46787 मरीजो को योजना का लाभ प्रदाय किया गया है व 15.84 करोड़ रूपए की राशि का क्लेम प्रेषित किया गया है। नियमित समीक्षा के कारण शासकीय चिकित्सालयों मे योजना के अंतर्गत क्लेम मे वृद्धि हुई है तथा लगभग रु. 1.70 करोड़ का क्लेम प्रतिमाह किया जा रहा है । उक्त क्लेम से जीवन दीप समिती के लिए राशि प्राप्त होती है जिसका उपयोग संस्था मे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध कराने, चिकित्सालय का उन्नयन करने, अतिरिक्त चिकित्सक एवं स्टाफ की नियुक्ति के लिए किया जा रहा है।

इसके अलावा कलेक्टर ने जिले के शत-प्रतिशत पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बने इसके लिए ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर और कामन सर्विस सेंटर के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को सभी व्हीलई के माध्यम से कार्य में प्रगति लाने की भी बात कही है। जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु वर्तमान में च्वाईस सेंटर में 641 आई.डी. व अन्य द्वारा 93 आई.डी. सक्रिय है।

सत्र 2022-23 में जिले के 11 लाख 5 हजार 885 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड हुए निर्मित – नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि सत्र 2022-23 में जिले के 11 लाख 5 हजार 885 लोगों का आयुष्मान कार्ड बना। जो कि 2021-22 की तुलना में 68 हजार 842 अतिरिक्त है। जिला प्रशासन की सतत् मॉनिटरिंग से आयुष्मान कार्ड बनने की गति में ये तेजी आई है। जिसमें शहरी क्षेत्र के अंतर्गत जनपद पंचायत धमधा में 01 लाख 49 हजार 317, जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत 1 लाख 41 हजार 48 और जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत 01 लाख 66 हजार 454 कुल 4 लाख 56 हजार 819 आयुष्मान कार्ड बनाया है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में अहिवारा विकासखंड अंतर्गत 13 हजार 4, धमधा विकासखंड अंतर्गत 7 हजार 674, कुम्हारी विकासखंड अंतर्गत 22 हजार 409, भिलाई विकासखंड अंतर्गत 3 लाख 19 हजार 384, दुर्ग विकासखंड अंतर्गत 1 लाख 86 हजार 345, जामुल विकासखंड अंतर्गत 21 हजार 360, उतई विकासखंड अंतर्गत 10 हजार 356, भिलाई चरौदा विकासखंड 58 हजार 844, पाटन विकासखंड 9 हजार 690 कुल 11 लाख 5 हजार 885 आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।

विगत 3 वर्षों में आयुष्मान कार्ड से 1 अरब 97 करोड़ 90 लाख 6 हजार क्लेम की राशि की प्रेषित – विगत 3 वर्षों की प्राप्त जानकारी के अनुसार 2020-21, 2021-22 व 2022-23 सत्र तक पब्लिक और प्राइवेट हॉस्पिटल में 1 लाख 97 हजार 214 मरीजों द्वारा आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत ईलाज के लिए क्लेम किया गया है। जिसमें क्लेम सेटल्मेंट के तौर पर  1 अरब 97 करोड़ 90 लाख 6 हजार की क्लेम राशि प्रेषित की जा चुकी है। जिले में वर्तमान में आयुष्मान कार्ड मान्य करने वाले 41 पब्लिक हॉस्पिटल और 51 प्राईवेट हॉस्पिटल संचालित हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!