बोनस सभी 12 लाख किसानों को नहीं मिला, सरकार ने हितग्राही किसानों का भौतिक सत्यापन ही नहीं करवाया, 7 सालों के बोनस का ब्याज कब देगी भाजपा सरकार – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा सरकार द्वारा जारी किये 2 साल के बोनस में भी धोखा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सभी बकाया 12 लाख किसानों को धान का बोनस नहीं मिला है। सरकार के पास वर्तमान में उस समय के किसानों की स्थिति का कोई डाटा ही नहीं है। बोनस के नाम पर गलत लोगो को फायदा पहुंचाने का षडयंत्र रचा गया है। भाजपा सरकार के द्वारा जारी किया गया 2 वर्ष का बोनस भी किसानों के साथ एक छलावा है।…

Read More

कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न : पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा लोकसभा चुनाव के लिये जुट जाये

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस की चार महत्वपूर्ण बैठकें प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में लिया। 7 घंटे से अधिक चली बैठकों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने एक-एक जिला अध्यक्षों, टिकिट से वंचित विधायकों, संयुक्त महासचिव, सचिवों और मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्षों की बातों को विस्तार से सुना तथा सभी ने संकल्प लिया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को फिर से जिताना है। बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि परिणाम हमारे खिलाफ आये सरकार चली गयी।…

Read More

3100 रू. धान की कीमत के लिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने धान की कीमत 3100 रू. प्रति क्विंटल तत्काल घोषित करने एवं खरीदी केन्द्रों में ही एकमुश्त भुगतान के लिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा। पत्र में कहा गया कि राज्य मे धान खरीदी की प्रक्रिया पिछले डेढ़ महीने से अधिक समय शुरू है। किसान धान खरीदी केन्द्रो मे अपना धान बेचने पहुंच रहे है लेकिन किसानो मे दुविधा की स्थित है। भरतीय जनता पार्टी नें अपने चुनावी वायदे मे किसानो से वादा किया है की वह धान की क़ीमत…

Read More

18 लाख पीएम आवास के नाम पर धोखा दे रही भाजपा सरकार : अनुपूरक बजट में पीएम आवास के लिए केवल 3799 करोड़ का प्रावधान करके 18 लाख आवास बनाने का दावा जनता से दगाबाजी है – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि जिस तरह से 2 करोड़ रोजगार हर साल, 100 दिन में महंगाई कम करने और हर खाते में 15-15 लाख रुपए आने का वादा जुमला साबित हुआ, उसी तरह से विधानसभा चुनाव के मोदी की गारंटी के नाम पर किए गए दावे भी जुमले साबित हुए हैं। पीएम आवास योजना 2015 में लागू हुई तब केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी की सरकार थी। 2011 के जनगणना को आधार मानकर छत्तीसगढ़ के लिए कल 18…

Read More

भाजपा की सरकार किसानों को धान की कीमत 3100 रुपए क्विंटल देने से मुकर रही है, मोदी की गारंटी यानि किसानों के साथ धोखा – धनंजय सिंह ठाकुर

कांग्रेस की सरकार में किसानों को धान की कीमत 2800 रू क्विंटल से अधिक मिल रहा था 20 क्विंटल की खरीदी हो रही थी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : चालू खरीफ सीजन में ही किसानों को धान की कीमत 3100 रुपए प्रति क्विंटल देने की मांग करते हुए  प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी की गारंटी यानी किसानों के साथ धोखा है जो प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद दिखाना शुरू हो गया है. अनुपुरक बजट में 3100 रू. में धान खरीदी के…

Read More

गुटबाजी के कारण साय मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पा रहे – सुशील आनंद शुक्ला

cong-सुशील-आनंद-शुक्ला

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : गुटबाजी के कारण साय मंत्रिमंडल के गठन में देरी हो रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने और मुख्यमंत्री के शपथ के एक सप्ताह बाद भी मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण भाजपा के अंदर मचा घमासान है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मंत्रिमंडल के गठन में हो रहे देरी से साफ हो रहा है कि विष्णु देव साय का…

Read More

लोकतंत्र को कुचलने वाले सुचिता की बात करते हैं, कोर्ट के स्थगन आदेश को भाजपा नेता पचा नहीं पा रहे हैं – वंदना राजपूत

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महिला आयोग अध्यक्ष पद पर रंजना साहू के सुचिता वाले बयान पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के प्रवक्ता कोर्ट के आदेश का अवहेलना कर रहे हैं। कोर्ट ने स्थगन आदेश जारी कर राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगाया है और कोर्ट ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि जुलाई 2026 तक महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक रहेंगी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा के प्रवक्ता रंजना साहू को बयान जारी करने…

Read More

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चंद्रशेखर शुक्ला महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जारी किया कारण बताओ नोटिस

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर ने पत्र क्रमांक 1304. दिनांक 20/12/2023 द्वारा चंद्रशेखर शुक्ला महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जारी पत्र के अनुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम समीक्षा के संदर्भ में आपके द्वारा प्रस्तुत पत्र सार्वजनिक रूप से मीडिया / सोशल मीडिया में प्रसारित करने से पार्टी संगठन की छवि धुमिल हुयी है, जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने का निर्णय लिया है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको…

Read More

भाजपा का वादाखिलाफी की ओर बढ़ता कदम – सुरेन्द्र शर्मा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्तारूढ़ हो चुकी है पर वादे पूरे करने के मामले में हिला हवाला शुरू हो चुका है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत में खोट नज़र आ रही है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी चालू है पूर्ववर्ती सरकार ने बीस क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी का आदेश कर दिया था तदानुसार धान ख़रीदी हो रही है। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान ख़रीदने का आश्वासन किसानों को दिया है, जो किसान…

Read More

राजधानी में गोली बारी भाजपा के जंगल राज की धमक, प्रदेश में एक बार फिर वहीं आतंक का दौर वापस आ गया – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राजधानी रायपुर में एक युवक को सरेआम गोली मारे जाने की कांग्रेस ने कड़ी निंदा करते हुये चिंता व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजधानी में गोली बारी भाजपा के जंगल राज की धमक है। बेहद ही दुर्भाग्यजनक है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने अभी एक हफ्ता नहीं हुये है प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये है अपराधी बेलगाम हो चुके है सरेआम लोगो की हत्याएं की जा रही है गोलियां चल…

Read More