कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते बोले प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन : जब तक पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक हमारी सरकार न बने हमारा सफर अधूरा है

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 जुलाई 2024 । कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि प्रदेश कार्य समिति में हुई चर्चा और तय कार्य योजना को लेकर जन-जनतक जाना है। कांग्रेस शासन काल में भाजपा के आंदोलनों में जनता के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं के परिश्रम ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचा है। कांग्रेस के खिलाफ हुए चरणबद्ध आंदोलन में कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने भाजपा को जीत दिलाई है। लेकिन यह जीत अभी आधा सफर है। हम सरकार सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए ही…

Read More

राज्य और केन्द्र सरकार के बेहतर समन्वय से छत्तीसगढ़ का होगा तेजी से विकास : केन्द्रीय विद्युत तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने छत्तीसगढ़ में हो रहे कार्यों की समीक्षा की

छत्तीसगढ़ जल्दी ही वापस पाएगा ’पॉवर सरप्लस स्टेट’ का दर्जा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 जुलाई 2024/ केन्द्रीय विद्युत तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज अपने रायपुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ में ऊर्जा तथा शहरों में आवास व जनसुविधाएं विकसित करने किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार के बेहतर समन्वय से छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास होगा। छत्तीसगढ़ में बिजली और आवास से संबंधित सभी आवश्यकताएं पूर्ण करने के लिए…

Read More

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत प्रोफाइल पिक्चर फ़्रेम अभियान में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को करें जागरूक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से की अपील

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान में शामिल होकर छत्तीसगढ़ महतारी की गोद को हरा भरा बनाने में दें अपना योगदान समदर्शी न्यूज़ रायपुर 09 जुलाई 2024 / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के दिन से पूरे देश में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माता जी के सम्मान में राजधानी रायपुर में दहीमन और गृह ग्राम बगिया में रुद्राक्ष का पौधा रोपा है। श्री साय ने प्रदेश वासियों से अपील की है कि इस अभियान…

Read More

भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने साय सरकार का अहम फैसला : सीएसआईडीसी के सारे रेट कॉन्ट्रेक्ट जुलाई माह के अंत तक हो जाएंगे निरस्त

सभी शासकीय खरीदी जेम पोर्टल से, पिछली सरकार ने जेम पोर्टल से खरीदी पर लगा दी थी रोक समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 09 जुलाई 2024 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कैबिनेट में शासकीय समानों की खरीदी गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की रोकथाम के मद्देनजर आज एक बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने सीएसआईडीसी के माध्यम से खरीदी में भ्रष्टाचार की शिकायतों को देखते हुए इसके सभी रेट कॉन्ट्रेक्ट को जुलाई माह के अंत तक निरस्त करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि पूर्ववर्ती सरकार ने जेम पोर्टल से खरीदी पर…

Read More

CG मंत्रिपरिषद की बैठक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई आयोजित, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 09 जुलाई 2024 । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – #        मंत्रिपरिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा वन और जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वन अधिकार अधिनियम के तहत व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रधारकों की मृत्यु होने पर वारिसानों के नाम पर काबिज वन भूमि का हस्तांतरण राजस्व या वन अभिलेखों में दर्ज करने संबंधित कार्यवाही के लिए प्रक्रिया प्रारूप का अनुमोदन किया…

Read More

छत्तीसगढ़ में अब तक 207.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज : सुकमा जिले में सर्वाधिक सरगुजा जिले में सबसे कम दर्ज किया गए आकड़े

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 09 जुलाई 2024 । राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 207.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 09 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 342.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 94.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से…

Read More

स्कूल जतन योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए जांच के निर्देश, कलेक्टरों को 15 दिवस के भीतर देना होगा रिपोर्ट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार स्कूल जतन योजना अंतर्गत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों की जांच शुरू, कलेक्टरों को 15 दिवस के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश समदर्शी न्यूज़, रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के परिपालन में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में मरम्मत योग्य शालाओं के जीर्णोद्धार एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत कार्यों की जांच शुरू कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी कलेक्टरों को उक्त योजना के तहत स्वीकृत कार्यों के…

Read More

बिजली कटौती और दाम बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन : प्रदेश के सभी 307 संगठन ब्लॉकों में दिया गया धरना.

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी के ब्लॉकों में हुये सम्मिलित. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जांजगीर-चांपा सक्ती के धरने में हुये शामिल समदर्शी न्यूज़ – रायपुर | बिजली कटौती और बिजली के दामों की बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने आज प्रदेश के सभी ब्लॉकों में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है बिजली की कटौती से जनता परेशान है। बिजली कटौती और महंगी बिजली के कारण परेशान जनता की आवाज को उठाने कांग्रेस ने जन आंदोलन छेड़ा है।…

Read More

जिन नेताओ की वजह से कांग्रेस हारी ,वही रोज अपने कार्यकर्ताओं को गाली दे रहे है – संजय श्रीवास्तव

दीपक बैज द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सत्ता भोगी बोलने पर बोली भाजपा – कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की इज्जत नहीं कभी उन्हे स्लीपर सेल ,कभी सत्ता भोगी बोला जा रहा है समदर्शी न्यूज़, रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से अब पार्टी संगठन सम्हाले नहीं सम्हल रहा है और इसी बौखलाहट में अब वह भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाषा बोलकर अपने कार्यकर्ताओं को सत्ता-भोगी और न जाने क्या-क्या कहकर अपनी हताशा जगजाहिर कर रहे हैं। श्री…

Read More

महावृक्षारोपण अभियान : मार्च 2025 तक 140 करोड़ वृक्षों का रोपण किया जाएगा, छत्तीसगढ़ में 3 करोड़ 85 लाख पौधों का होगा रोपण

छत्तीसगढ़ राज्य में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ महावृक्षारोपण अभियान 11 जुलाई से समदर्शी न्यूज़, रायपुर । ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ महावृक्षारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक-से-अधिक पौधा रोपित कर राज्य को हरा-भरा बनाकर पर्यावरण संतुलन बनाये रखना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2024 को ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ प्रारंभ किया गया। इस अभियान के तहत देश में सितम्बर 2024 तक 80 करोड़ एवं मार्च 2025 तक 140 करोड़ वृक्षों का रोपण किया जाना प्रस्तावित है। ‘‘एक पेड़…

Read More