छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा : कांग्रेस सरकार ने अनियमित कर्मचारियों को दिया धोखा – गोपाल प्रसाद साहू

छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा आगामी रणनीति हेतु अपने सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों से आवश्यक सलाह मशविरा करने शीघ्र बुलाएगा बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : गोपाल प्रसाद साहू प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने अपने “जन-घोषणा-पत्र” के बिंदु क्रमांक 11 एवं 30 में अनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने, छंटनी न करने तथा आउट सोर्सिंग बंद करने का वादा को पूरा ना कर प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों के विश्वास का गला घोंटा है। कांग्रेस और उनके जन-प्रतिनिधियों ने वादा…

Read More

मुख्यमंत्री ने आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

प्रदेश सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से आयी लोगों के जीवन में खुशहाली : मुख्यमंत्री श्री बघेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार के पौने पांच साल की उपलब्धियों एवं देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों की स्मृतियों को सुसज्जित ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में आजादी की…

Read More

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लक्ष्मी नारायण कन्या स्कूल प्रथम, सारे जहां से अच्छा पर दी प्रस्तुति, मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत

दूसरे स्थान पर पंडित गिरिजाशंकर मिश्रा शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल रायपुरा तथा तीसरे स्थान पर सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र-छात्रा रहे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वाधीनता दिवस के अवसर पर राजधानी के परेड ग्राउंड में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम का प्रदर्शन किया। लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर के 350 छात्राओं ने सारे जहां से अच्छा पर सुंदर प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छात्राओं को प्रोत्साहित और पुरस्कृत किया। इस प्रस्तुति को प्रथम स्थान मिला। लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर की…

Read More

केन्द्रीय बलों में सीआईएसएफ तथा राज्य बल में छत्तीसगढ़ जेल को मार्च पास्ट में प्रथम पुरस्कार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मार्च पास्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुरक्षा बलों के अधिकारियों और जवानों को पुरस्कृत किया। केन्द्रीय सशस्त्र बल के वर्ग में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की टुकड़ी को प्रथम स्थान मिला इसका नेतृत्व उपनिरीक्षक श्री विजय सिंह ने किया। मार्च पास्ट में दूसरे स्थान पर सीमा सुरक्षा बल का दस्ता रहा। जिसका नेतृत्व उपनिरीक्षक श्री हेमकरण पारिक ने किया।…

Read More

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह-2023 : मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्याें के लिए तीन गौठानों को किया पुरस्कृत

अमलीडीह, चंदखुरी और हिर्री गौठान के प्रबंधन समितियों के अध्यक्ष हुए सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में राज्य में सुराजी गांव योजना के तहत संचालित किए जा रहे तीन गौठानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गौठान प्रबंधन समिति के अध्यक्षों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।  पुरस्कृत गौठान प्रबंधन समितियों में राजनांदगांव जिले के ग्राम अमलीडीह, दुर्ग जिले के…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, राज्य सूचना आयुक्त मनोज त्रिवेदी ने किया ध्वजारोहण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर देश की आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर नवा रायपुर में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में आयोजित समारोह में राज्य सूचना आयुक्त श्री मनोज त्रिवेदी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया और स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राज्य सूचना आयुक्त श्री धनवेंद्र जायसवाल और सचिव श्री जी.आर. चुरेन्द्र सहित आयोग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर आयोग परिसर में आयुक्तों, सचिव, अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। आयोग भवन…

Read More

इंद्रावती भवन में सचिव नीलम महादेव एक्का ने ध्वजारोहण किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन अटल नगर नवा रायपुर में सचिव राजस्व आपदा प्रबंधक, जनशिकायत निवारण तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री नीलम महादेव एक्का ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Read More

जनसंपर्क संचालनालय में संचालक सौमिल रंजन चौबे ने किया ध्वजारोहण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय में संचालक जनसम्पर्क सौमिल रंजन चौबे ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। श्री चौबे ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर संचालक जे.एल. दरियो, उमेश मिश्रा एवं संजीव तिवारी सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

आजादी की 76 वीं वर्षगांठ : मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को दी महत्वपूर्ण अनेक सौगात, आजादी की लड़ाई से न्याय और लोकतंत्र का अमृत निकला – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भारत की आजादी की 76वीं वर्षगांठ के पावन और गौरवशाली अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में ध्वजारोहण करने के बाद प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दिए अपने संबोधन में साहित्यिक वातावरण को सुदृढ़ करने तीन श्रेणियों में छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी सम्मान देने की घोषणा की। इनमें पहली श्रेणी अंतर्गत छत्तीसगढ़ी तथा अन्य बोली जैसे गोंडी, हल्बी, सरगुजिया में लिखे गए साहित्य के लिए, दूसरी श्रेणी के अंतर्गत…

Read More

भाजपा में फिर से हुआ बड़ा प्रवेश : विधायक धरमजीत सिंह सहित पूर्व सीनियर अधिकारी भी भाजपा में हुए सम्मिलित, पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भाजपा में प्रवेश करने वाले सदस्यों का किया गया स्वागत.

भाजपा के प्रति जन-विश्वास बढ़ा है और समाज के सभी वर्गों के सम्मानित जन लगातार भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं – अरुण साव राजनीतिक व प्रशासनिक कार्य कुशलता के धनी धरमजीत सिंह के भाजपा में आने से हमारी शक्ति और बढ़ी – डॉ रमन सिंह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में आना मेरा सौभाग्य, कांग्रेस की अन्यायी सरकार को उखाड़ फेकेंगे – धरमजीत सिंह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की विकासवादी और सर्वसमावेशी विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न समाज प्रमुखों, सेवानिवृत्त अधिकारियों के भाजपा…

Read More