मुख्यमंत्री की घोषणा पर हुआ अमल : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा डे-एनयूएलएम के सामुदायिक संगठकों की मानदेय में प्रतिमाह 3000 रूपए की वृद्धि को मिली स्वीकृति

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत डे-एनयूएलएम के विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने वाले सामुदायिक संगठकों के मानदेय में 03 हजार रूपए की वृद्धि की गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर से जारी आदेश के तहत डे-एनयूएलएम अंतर्गत कार्यरत 208 सामुदायिक संगठकों को पूर्व मानदेय 15 हजार रूपए में 20 प्रतिशत वृद्धि की गई है, जिससे अब उन्हें 3 हजार रूपए अर्थात् 18 हजार रूपए मानदेय दिए जाएंगे।

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम आवास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के 6,99,439 तथा सामाजिक आर्थिक सर्वे में 47,090 परिवारों को आवास प्रदान करने केन्द्रांश की राशि जारी करने और आवास प्लस के 8,19,999 परिवारों के लिये राज्य सरकार को लक्ष्य प्रदान करने का किया अनुरोध मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार से राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत विद्यमान स्थायी प्रतीक्षा सूची में शामिल 6,99,439 परिवारों के साथ-साथ, राज्य सरकार के सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 में पाए गए 47,090 परिवारों को आवास निर्माण के लिए केन्द्रांश की राशि जारी करने अनुरोध किया…

Read More

मंत्री अमरजीत भगत ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा : खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी के तैयारियों की ली जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ और छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के कार्यों और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। मंत्री श्री भगत ने नवीन धान खरीदी केंद्रों, पीडीएस दुकानों के आबंटन, पीडीएस दुकानों में चावल की उपलब्धता, नमक, गुड़, चना के संग्रहण की अद्यतन स्थिति कस्टम मिलिंग, बारदानों की उपलब्धता सहित विभिन्न विषयों पर अधिकारियों से चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए। खाद्य मंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 सितम्बर को करेंगे मर्रा में कृषि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले में संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, मर्रा (पाटन) के नवनिर्मित भवनो का लोकर्पण करेंगे। यह महाविद्यालय 11.76 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इस मौके पर श्री बघेल बृहद कृषक सम्मेलन में भी शामिल होंगे। साथ ही शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर एवं स्कूल शिक्षा मंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर जीर्णोंद्धार किये गये 8152 स्कूल भवनों का करेंगे लोकार्पण : मुख्यमंत्री के हाथों 1500 नवनियुक्त शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक अभिनव योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। इसी कड़ी में जर्जर स्कूल भवनों के जीर्णोंद्धार के लिये प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना‘ प्रारंभ करने के साथ-साथ बड़ी संख्या में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति भी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2003 से लेकर वर्ष 2018 तक स्कूल भवनों में मरम्मत, आहाता निर्माण, अतिरिक्त कक्ष निर्माण आदि…

Read More

उन्नत तकनीक का प्रयोग कर खेती करें किसान – ताम्रध्वज साहू

कृषि मंत्री श्री साहू ने कृषि विश्वविद्यालय में धान प्रजनन आधुनिकीकरण कार्यक्रम का लोकार्पण किया विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न अनुसंधान परियोजनाओं एवं गतिविधियों का अवलोकन किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़  के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न कृषि अनुसंधान परियोजनाओं एवं गतिविधियों का निरीक्षण किया । उन्होंने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के सहयोग से संचालित धान प्रजनन आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत एक्सीलरेटेड ब्रीडिंग फेसिलिटी का लोकार्पण किया। कंसल्टेटिव ग्रुप ऑफ इंटरनेशनल…

Read More

छत्तीसगढ़ में 1 वर्ष में मोटरयानों के पंजीयन में लगभग एक तिहाई की वृद्धि, रायपुर आरटीओ में सबसे ज्यादा 8,143 मोटरयानों का हुआ पंजीयन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था सहित जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए निरंतर नवाचारी पहल जारी है। इस तारतम्य में वाहनों की खरीद-बिक्री की सुविधा के फलस्वरूप प्रदेश में लगातार मोटरयानों के पंजीयन की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश में अगस्त 2022 में 30,236 मोटरयानों का पंजीयन हुआ था, वहीं अगस्त 2023 तक 39,509 मोटरयानों का पंजीयन हो चुका है। वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023…

Read More

प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक संपन्न : वरिष्ठ नेताओं ने दिया उद्बोधन, फिर से सरकार बनाने का लिया संकल्प

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक में प्रभारी कुमारी सेलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, मंत्री मोहन मरकाम, नंदकुमार साय की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने अपना उद्बोधन दिया और फिर से सरकार बनाने का संकल्प लिया। एआईसीसी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि हमारे पास 75 सीटों के साथ फिर सरकार बनाने की चुनौती है आप…

Read More

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह : प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार, 52 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान से होंगे सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में 5 सितंबर 2023 को प्रातः 10 बजे से राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे और अति विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव होंगे। शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 52 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 48 शिक्षक राज्य शिक्षक…

Read More

वन अधिकार मान्यता के क्रियान्वयन में देश में अव्वल छत्तीसगढ़

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में वन अधिकार मान्यता अधिनियम का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रभावी और संवेदनशीलता के साथ क्रियान्वयन हो रहा है। इसके परिणाम स्वरूप राज्य में आदिवासी – वनवासियों सहित गरीब तथा कमजोर वर्ग के समस्त लोगों को काफी राहत मिली है, और उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हुई है। आम जन के सरोकार के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं वन संरक्षण की दृष्टि से यह वन अधिकार मान्यता पत्र अत्यंत ही महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। छत्तीसगढ़ में वन अधिकार मान्यता पत्र के…

Read More