छत्तीसगढ़ में ईडी एक विभाग में गड़बड़ी नहीं खोज पाती तो दूसरे में लग जाती है – कांग्रेस

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं के यहां ईडी कब मारेगी छापा ? मोटर सायकल में चलने वाले भाजपा नेता कैसे बन गये अरबों की संपत्ति की मालिक ? क्यों नहीं हो रही रमन के नान, चिटफंड, पनामा घोटाले की जांच ? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : ईडी पूरी तरह से भाजपा के इशारों पर कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिये षड़यंत्र कर रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ईडी की कार्यवाही का तरीका और ईडी की कार्यप्रणाली बता…

Read More

संविधान की धारा 25 धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देती है, कांग्रेस इसके विपरीत आचरण कर रही है, धर्मांतरण आदिवासियों के लिए है अभिशाप – भाजपा

प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा – कांग्रेस अध्यक्ष बैज उन जगहों पर दिखाई देते हैं, जहाँ ईसाई मिशनरियाँ आदिवासियों का धर्मांतरण करने के काम में लगी होती हैं तुष्टीकरण करके धर्मांतरण का राजनीतिक लाभ लेने के घिनौने उपक्रम का भाजपा लगातार विरोध कर उसके खिलाफ आंदोलन करेगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने पूछा है कि कांग्रेस पार्टी धर्मांतरण को क्यों प्रश्रय देती है, क्यों संरक्षण देती है ? श्री गुप्ता ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज लगातार…

Read More

वर्षा ऋतु उत्सव : रंगकर्मी मनीष दत्त की स्मृति में वर्षा ऋतु (आषाढ़-सावन) उत्सव काव्य भारती की संगीत संध्या का भव्य आयोजन कल.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : काव्य भारती के संस्थापक एवं विख्यात रंगकर्मी मनीष दत्त की परम्परा का निर्वाह करते हुये कल दिनांक 26 अगस्त दिन शनिवार की शाम 5:00 बजे काव्य भारती कला एवं संगीत मंडल द्वारा वर्षा ऋतु (आषाढ़ सावन) उत्सव नृत्य, गीत, संगीत का भव्य आयोजन नगर स्थित विकास नगर 27 खोली बाजपेयी परिषद में किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुये संस्था के अध्यक्ष पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया कि काव्य भारती संस्था दादा द्वारा रोपित परम्परा को प्रोन्नत करने के लिये…

Read More

भाजपा ने पूछे छः सवाल : कांग्रेस ने सारे वादे तोड़े, न हवाई एंबुलेंस चली, न अस्पताल बने, न 20 लाख का मुफ्त इलाज मिला, न कोरोना भत्ता मिला, न स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित किया, न वेतन विसंगति दूर की – अमित चिमनानी

प्रदेश में डेंगू कहर बरपा रहा है, 40 हजार स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर है, मुख्यमंत्री जी को दिल्ली जाकर प्रेस वार्ता करने का वक्त है, स्वास्थ्य कर्मियों से मिलने का समय नहीं – अमित चिमनानी कांग्रेस का वादा हवाई एंबुलेंस चलाने का था, गांव में मरीज को खाट पर अस्पताल ले जाया जा रहा है – अमित चिमनानी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस ब्रीफ को संबोधित करते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कांग्रेस के घोषणा-पत्र में शामिल स्वास्थ्य क्षेत्र में…

Read More

आपातकालीन स्थिति में बिजली ग्रिड को बचाने होगा आटोमेटिक डिमांड मैनेजमेंट, स्वचलित मांग प्रबंधन प्रणाली (एडीएमएस) ग्रिड को समर्पित किया प्रबंध निदेशक श्रीमती बघेल ने

छोटे-छोटे हिस्सों में 155 फीडरों में बांटा जाएगा बिजली के लोड को समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : बिजली की आपूर्ति के लिए पूरे देश में एक ग्रिड प्रणाली संचालित है, इसे सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए छत्तीसगढ़ में स्वचलित मांग प्रबंधन प्रणाली (आटोमेटेड डिमांड मैनेजमेंट सिस्टम-एडीएमएस) लागू कर दी गई है। इससे आपातकालीन स्थिति में ग्रिड में अत्यधिक लोड होने पर स्वचलित तकनीक से भार प्रबंधन हो सकेगा, पहले इसे मेनुअली करना पड़ता था। इस प्रणाली को ट्रांसमिशन कंपनी की प्रबंध निदेशक श्रीमती उज्जवला बघेल के करकमलों से…

Read More

वर्ष 2022 के लिए ‘अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु केन्द्रीय गृहमंत्री पदक’ से सम्मानित पुलिस अधिकारियों का पुलिस महानिदेशक द्वारा पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मान !

पदक प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक द्वारा दी गई शुभकामनाएं. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य से तीन पुलिस अधिकारियों को वर्ष 2022 के लिये ‘‘अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु केन्द्रीय गृहमंत्री पदक’’ हेतु चयनित किये जाने के फलस्वरूप प्राप्त केन्द्रीय गृहमंत्री पदक एंव प्रमाण-पत्र संबंधित पुलिस अधिकारियों को श्री अशोक जुनेजा पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ द्वारा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में दिनांक 22 अगस्त 2023 को प्रदत्त किया गया। उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा को जिला रायपुर के थाना तेलीबांधा क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ उसके…

Read More

आशा इक़बाल महिला पत्रकार सम्मान : आशा इक़बाल सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ की छः महिला पत्रकार !

27 अगस्त की रात्रि 7:00 बजे से भिलाई नेहरू कल्चरल हाउस-सभागार, सेक्टर-वन में आयोजित “यादें मुकेश” कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ में वर्ष 2013 से महिला पत्रकारों को सम्मानित करने का सिलसिला अनवरत चल रहा है। आशा इक़बाल महिला पत्रकार सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ के छः चुनिंदा नामों की घोषणा दैनिक भारत भास्कर के प्रधान संपादक संदीप तिवारी “राज” एवं वरिष्ठ पत्रकार बी. डी. निज़ामी ने किया और बताया कि छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इक़बाल की धर्मपत्नी आशा इक़बाल…

Read More

भारतीय जनता पार्टी के देश के राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुँचे 57 विधायकों का प्रवास प्रशिक्षण वर्ग सोमवार को राजधानी के प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुआ आयोजित.

एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश लेकर जिलों में जाएंगे विधायकगण – अरुण साव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के देश के राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुँचे 57 विधायकों का प्रवास प्रशिक्षण वर्ग सोमवार को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ। वर्ग के विभिन्न सत्र में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और कार्यक्रम संयोजक अभय पाटिल (कर्नाटक) उपस्थित थे। उद्घाटन सत्र में आए हुए विधायकों को संबोधित करते…

Read More

जिला नारायणपुर के थाना ओर्छा क्षेत्रान्तर्गत भटबेड़ा के जंगलों में आज सुबह लगभग 09:00 बजे पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़. सभी सुरक्षा बल सदस्य सुरक्षित, हथियार समेत एक शव भी किया गया बरामद.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर नारायणपुर : माओवादियों की प्लाटून नंबर 16 इनचार्ज मलेश, कमांडर विमला, इंद्रावती एरिया कमिटी का ओर्छा LOS कमाण्डर दीपक एवं ओर्छा LGS कमांडर रामलाल एसीएम एवं अन्य की उपस्थिति की आसूचना पर सुरक्षा बलों ने कार्यवाही की। मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया। एक .315 Bore Rifle तथा एक 12 Bore Rifle हथियार समेत एक शव भी बरामद किया गया। मुठभेड़ में सुरक्षा बल को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हुई है तथा सभी सुरक्षा बल सदस्य सुरक्षित हैं। मौके पर सर्चिंग डीआरजी/ बस्तर…

Read More

पुलिस मुख्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ : साईबर अपराध से निपटने के लिये पुलिस को और अधिक सतर्क होना होगा – डीजीपी

साइबर अपराधियों द्वारा अन्य राज्यों में बैठकर किये जाने वालों अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों को पकड़ने के लिए अन्य राज्यों के पुलिस अधिकारियों से समन्वय बनाकर शीघ्रतापूर्वक कार्य करना चाहिए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा के मुख्य आतिथ्य में आज पुलिस मुख्यालय नवा-रायपुर में दो दिवसीय गूगल और पेटीएम साईबर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पुलिस मुख्यालय और वित्तीय कारोबार संचालित करने वाली गूगल एवं पेटीएम के प्रशिक्षित अधिकारियों की टीम द्वारा सभी जिलों से आये साईबर नोडल पुलिस अधिकारी (अतिरिक्त/उप पुलिस…

Read More