समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पर साधा निशाना। राजनांदगांव के लोकसभा प्रत्याशी पर तंज कसते हुए राजनांदगांव की जनता से सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्ट कर कहा – “राजनांदगांव की जनता सावधान, जिन्होंने श्रीराम मंदिर का निमंत्रण ठुकराया, वे अब वोट मांगने आ रहे हैं। सबक जरूर सिखाना है।”
Read MoreTag: रायपुर
लोकसभा निर्वाचन 2024 : निर्वाचन कार्य को दक्ष बनाने रायपुर जिले में लिए जा रहे टेस्ट, कलेक्टर डॉ . गौरव सिंह के निर्देशन में 12 हजार कर्मचारी देंगे बहुविकल्पीय टेस्ट, 6, 7, 8 अप्रैल को होगा प्रशिक्षण
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 बेहतर तरीके से हो, इसके लिए जिले में निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी व कर्मचारियों का टेस्ट लिया जाएगा, जो कि प्रशिक्षण के बाद लिया जा रहा है। यह पहल कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के पहल पर की गई है ताकि निर्वाचन कार्य में लगे कर्मी कुशलता से निर्वाचन संपन्न करा सके। 6 अप्रैल से शुरू होने वाले तीन दिवसीय मतदान दलों के प्रशिक्षण सत्र में यह टेस्ट लिया जाएगा। करीब 12 हजार मतदान कर्मी यह टेस्ट देंगे। यह प्रशिक्षण एनआईटी और…
Read Moreट्रांसफार्मर गोदाम में लगी आग का मुआयना करने पहुंचे मुख्यमंत्री साय
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को रायपुर के सीएसपीडीसीएल ट्रांसफार्मर गोदाम में लगी आग का मुआयना करने पहुंचे। मौके पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भगवान की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई। विभाग के अधिकारियों ने भी मुस्तैदी दिखाई। तेल के टैंकरों को खोल दिया गया, जिससे ज्यादा ब्लास्ट नहीं हुआ। जिन लोगों को आर्थिक रूप से क्षति हुई है उसका आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों की भी जांच कराई जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि ट्रांसफार्मर…
Read Moreचुनाव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झोंकी अपनी पूरी ताकत, प्रदेश की पूरी 11 की 11 सीटें जीतने का है लक्ष्य, 11 दिनों में कर चुके हैं ताबड़तोड़ 22 सभाएं
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : 16 मार्च को लगी आचार संहिता के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने न केवल 11 दिनों में 22 सभाओं सहित ताबड़तोड़ संगठनात्मक बैठकें लेकर भाजपा के चुनाव अभियान को चरम पर पहुंचा दिया है वरन वे प्रचंड गर्मी की परवाह न करते हुए जिस तरह से आम जनता के बीच जा रहे हैं, वह अपने आप में विशाल है। सुबह छः बजे शुरू होने वाली उनकी दिनचर्या देर रात को कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात के बाद समाप्त होती है। खुद के मोबाइल पर आने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का वीडियो एडिट करने पर भाजपा ने की शिकायत
कांग्रेस बुरी तरह हार रही है इसीलिए ऐसे हथकंडे अपना रही है: भाजपा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का वीडियो एडिट कर उसे प्रचारित करने के खिलाफ भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने आज सिविल लाइन थाने में शिकायत की। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष जयंती पटेल,प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,निर्वाचन आयोग समिति प्रमुख विजय शंकर मिश्रा,सोशल मीडिया संयोजक सोमेश पांडे, रसिक परमार प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता,अमित साहू ने कहा माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा दिनांक 3 अप्रैल 2024 को महासमुंद में मंच से दिए गए उद्बोधन से छेड़छाड़ कर कांग्रेस पार्टी के…
Read Moreडॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में रिसर्च मेथोडोलॉजी पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर की साइंटिफिक कमेटी एवं मेडिकल रिसर्च यूनिट(एमआरयू) के संयुक्त तत्वावधान में पीजी प्रथम वर्ष के चिकित्सा छात्रों के लिए ओरियंटेशन प्रोगाम एंड रिसर्च मेथोडोलॉजी पर गुरुवार को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए रिसर्च कमेटी की सदस्य डॉ. मंजू सिंह ने बताया कि इससे पीजी छात्रों द्वारा किए जाने वाले शोध एवं अनुसंधान कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। शोध प्रविधि पर व्याख्यान देते हुए डॉ. मयूरी तेपाले ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा…
Read Moreभारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय प्रशांत कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया ‘स्टूडेंट एसेज़ ऑन लॉ एंड साइंसेज’ पुस्तक का विमोचन
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी प्रेस ने छात्रों के निबंधों का संपादित संस्करण ‘स्टूडेंट एसेज़ ऑन लॉ एंड साइंसेज’ नामक पुस्तक प्रकाशित किया है। पुस्तक का विमोचन माननीय 30 मार्च, 2024 को श्री न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा, न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालयद्वारा किया गया। इस अवसर पर माननीय श्री न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल, न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय , श्री प्रफुल्ल भारत, छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता; प्रो. (डॉ.) रणबीर सिंह, प्रो-चांसलर, आईआईएलएम विश्वविद्यालय; श्री रजनीश श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव, विधि और विधिक कार्य विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार; प्रो. (डॉ.) वी.सी. विवेकानंदन, कुलपति, एचएनएलयू…
Read Moreकलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर अवैध मदिरा बिक्री पर कार्यवाही : एक आरोपी गिरफ्तार, 60.120 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर अवैध मदिरा बिक्री पर कार्यवाही की गई है। उपायुक्त श्री विकास गोस्वामी ने प्राप्त शिकायत के आधार पर 4 अप्रैल की रात को गश्त के दौरान आबकारी टीम वृत्त खरोरा, वृत्त तिल्दा की संयुक्त टीम ने ग्राम खरोरा, लोहारपारा में दबिश देकर आरोपी अजय धीवर से 60.120 बल्क लीटर देशी मदिरा जप्त किया। जिसकी कीमत 36740 रूपये है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है। कार्यवाही के दौरान उप…
Read Moreनेशनल यूथ फेस्टिवल में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का उल्लेखनीय प्रदर्शन, तीन विधाओं में खिताब, कुल 10 पुरस्कार
समदर्शी न्यूज़, खैरागढ़ : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ ने 37 वीं अंतर्विश्वविद्यालयीन युवा महोत्सव ‘हूनर हार्वेस्टिंग’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए शास्त्रीय गायन, तबला और स्पॉट पेंटिंग समेत तीन विधाओं पर टॉप में जगह बनाते हुए एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपना नाम स्थापित किया है। इसी तरह, क्ले मॉडलिंग, सुगम संगीत, कथक, लोक संगीत और थिएटर जैसी विधाओं में भी खैरागढ़ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कुलपति पद्मश्री डॉ. ममता (मोक्षदा) चंद्राकर, कुलसचिव प्रो डॉ नीता गहरवार समेत विश्वविद्यालय परिवार ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को…
Read Moreलोकसभा निर्वाचन 2024 : सेवा मतदाताओं से प्राप्त डाक मतपत्रों के वितरण हेतु नोडल अधिकारी करें नियुक्त : अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
डाक विभाग के अधिकारियों को दिए गए निर्देश समदर्शी न्यूज़, रायपुर : अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सेवा मतदाताओं से डाक मतपत्रो की वापसी के संबंध में डाक विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा डाक विभाग के अधिकारियों को सेवा मतदाताओं से प्राप्त डाक मतपत्रों के वितरण हेतु लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के मुख्यालय जिलों में नोडल अधिकारी तथा पोस्टमैन नामित…
Read More