जशपुर, 29 मार्च 2025/ जिला कार्यालय सभाकक्ष में शुक्रवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत दिए जाने वाली ऋण सहायता की स्वीकृति के समय को कम करने को कहा। इसके लिए उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों पर अच्छी तरह से गौर करने के साथ निर्धारित समय सीमा के अंदर उनका तीव्र निराकरण करना आवश्यक है। इसके साथ ही यदि कोई आवेदन अस्वीकृत होने की स्थिति में होता है…
Read MoreTag: #SelfHelpGroups
“वनों से समृद्धि की ओर”: आदिवासियों की किस्मत बदलेगी! सीएम विष्णु देव साय का ऐलान, वन संसाधनों से जनजातीय आय में होगा जबरदस्त इज़ाफा
वन आधारित आजीविका को मजबूत कर जनजातीय समाज की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आदिवासी समुदायों के लिए वन आधारित जीविकोपार्जन के अवसर विषय पर कार्यशाला को मुख्यमंत्री श्री साय ने किया संबोधित वनोपज से समृद्धि पर नीति आयोग और सरकार की साझा पहल:वन संसाधनों के समुचित उपयोग और रोजगार सृजन पर जोर रायपुर, 28 मार्च 2025// जनजातीय समाज और वनों के मध्य गहरा संबंध है और दोनों एक दूसरे के पूरक के रूप में संरक्षित – संवर्धित हो रहे हैं। प्रकृति…
Read Moreस्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं को सशक्त बनाने का जरिया है सरस मेला – अरुण साव
उप मुख्यमंत्री ने सरस मेले का किया उद्घाटन रायपुर. 9 मार्च 2025. उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान में संभागीय सरस मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने लगाया गया यह सरस मेला स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं के साथ ही ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने का माध्यम है। स्वसहायता समूह की दीदियां आज आत्मनिर्भर हो रही हैं, अपने परिवार का आर्थिक संबल बन रही…
Read Moreराज्य स्तरीय महिला मड़ई को लोगों का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद : सशक्त महिला समृद्ध महिला थीम पर आयोजित है मड़ई
अब तक 5 लाख रुपए से अधिक के सामग्रियों का हुआ विक्रय रायपुर, 6 मार्च 2025/ रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सशक्त महिला समृद्ध महिला थीम पर आयोजित महिला मड़ई को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। 4 मार्च से चल रहे महिला मड़ई में राज्य के सभी 33 जिलों से 87 महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा विक्रय के लिए स्टाल लगाया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से रायगढ़ से एकताल बेलमेटल, सूरजपुर से समूह द्वारा निर्मित गुड़ की सामग्री, बस्तर से बेल मेटल, जांजगीर चांपा और सक्ति से…
Read Moreराजधानी रायपुर में महिला मड़ई का शुभारंभ : महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने स्टॉलों का किया अवलोकन
साइंस कॉलेज में 08 मार्च तक चलेगा महिला मड़ई, महिला समूहों ने लगाए बिक्री सह प्रदर्शनी स्टॉल रायपुर, 04 मार्च 2025/ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय महिला मड़ई का शुभारंभ किया। ’सशक्त महिला समृद्ध महिला’ की थीम पर इस मड़ई का आयोजन किया जा रहा है। यह मड़ई आगामी 08 मार्च तक चलेगा। इस मड़ई में प्रदेश भर की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों की प्रदर्शनी एवं विक्रय किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास…
Read Moreजशपुर विधायक रायमुनी भगत के नेतृत्व में महिलाओं की बड़ी मांग – रेडी टू ईट निर्माण और वितरण का मौका मिले, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन
जशपुर, 28 फरवरी 2025 : रेडी टू ईट निर्माण व वितरण का कार्य करने मांग को लेकर जशपुर जिला से स्व सहायता समूह संघ के पदाधिकारी जशपुर विधायक रायमुनी भगत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले।यहां संघ के पदाधिकारियों ने जशपुर जिला में ही रेडी टू ईट पोषण आहार निर्माण और वितरण के कार्य का मांग किया।जिस पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता से मांगों को सुना और आश्वासन दिया कि जल्द ही उनके मांगों पर विचार करने का प्रयास किया जायेगा। ज्ञात हो कि शुक्रवार को जशपुर विधायक श्रीमती…
Read More