ब्रेकिंग जशपुर : हाईवे बना रेस ट्रैक ! मयाली नेचर कैम्प के पास बाइकर्स गैंग पर SSP जशपुर की सर्जिकल स्ट्राइक, 17 धरे गए, मॉडिफाइड बाइक्स जब्त

कुनकुरी, 07 जून 2025 | सागर जोशी जशपुर जिले में शनिवार की शाम एक हाई वोल्टेज ड्रामा उस वक्त देखने को मिला जब हाईवे पर दौड़ती बाइकों की तेज़ गड़गड़ाहट और स्टंट के धमाकों से मयाली नेचर कैम्प क्षेत्र गूंज उठा। “बाइकर्स ऑफ जशपुर” नामक ग्रुप द्वारा आयोजित इस खतरनाक स्टंट शो ने जब हदें पार कीं, तो मामला सीधे एसएसपी शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जिस प्रकार तत्काल और निर्णायक कार्रवाई की, वह कानून के प्रति प्रतिबद्धता और जन सुरक्षा के प्रति उनकी…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना के तहत सन्ना क्षेत्र के भादुरोड ढ़कनीपानी और पडरापाठ से सेन्दवार तक के सड़क निर्माण का अवलोकन किया, गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को केन्द्र और राज्य शासन की सभी योजना का लाभ देना है जशपुर 5 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को सन्ना तहसील क्षेत्र के ग्राम भादुरोड ढ़कनीपानी तक पीएम जनमन योजना के चिन्हांकित सड़क का अवलोकन किया  जिसकी लम्बाई 2.90 किलोमीटर तक है निर्माण कार्य स्थिति जीएसटी स्तर और निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण किया जाना है। उन्होंने  पंडरापाठ से सेन्दवार तक के निर्माण सड़क का अवलोकन किया जिसकी लम्बाई 6.00…

Read More

जशपुर : कबाड़ी से लूट, सड़क पर पटककर बेरहमी से पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार ; हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसे 12 मामलों में निगरानी बदमाश कैलाश यादव निकला मुख्य साजिशकर्ता

रौनीघाट (बगीचा) में साथी के साथ कबाड़ीवाले का रास्ता रोककर मारपीट कर मोबाईल सहित कुल 1200 रू. लूट लिया था, इसके विरूद्ध सरगुजा रेंज के अन्य जिलों में भी हत्या, चोरी एवं लूटपाट का प्रकरण दर्ज है, कुख्यात बदमाश कैलाश यादव को आवश्यकता पड़ने ओर जिला बदर (तड़ीपार) करने की कार्यवाही प्रारंभ की जायेगी, इसके कृत्य से आम जन में डर का माहौल, आरोपीगण 1. कैलाश यादव पिता प्रभात यादव जाति महकुल उम्र 25 वर्ष सा. झगरपुर थाना बगीचा 2- मंजीत राम पिता मनमथु राम उम्र 27 वर्ष सा. सरईपानी…

Read More

पंडरापाठ में स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल : कलेक्टर ने ANM-CHVO को दी कड़ी चेतावनी, प्रसूति नहीं तो पोस्टिंग नहीं, खराब प्रदर्शन पर होगी कार्रवाई, ‘108-102 तुरंत पहुंचें, रात में इलाज रुके नहीं!’ — कलेक्टर ने दी सख्त हिदायतें.

संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड और टीबी मुक्त अभियान की ली जानकारी. जिन स्वास्थ्य केन्द्र में संस्थागत प्रसव नहीं हो रहे उन कर्मचारियों को जहां विशेष आवश्यकता है वहां पदस्थ किया जाएगा. स्वास्थ्य सुविधाएं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, स्वास्थ्य कर्मचारियों को अपने मुख्यालय में रहने के निर्देश जशपुर. 5 जून 2025 : बगीचा विकासखंड के पंडरापाठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा की गई। संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड वितरण और…

Read More

औसत से लगभग दोगुनी वर्षा! जशपुर जिले में बारिश ने तोड़े पिछले 10 वर्षों के रिकॉर्ड

जशपुर, 05 जून 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 164.2 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 05 जून तक औसत वर्षा 90.6 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 73.0 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 27.7 मिमी, मनोरा में 19.8 मिमी, कुनकुरी में 25.9 मिमी, दुलदुला में 0.0 मिमी, फरसाबहार में 23.6 मिमी, बगीचा में 5.4 मिमी, कांसाबेल में 18.5 मिमी, पत्थलगॉव में 14.0 मिमी,…

Read More

प्राकृतिक आपदा में दो मौतें, जशपुर प्रशासन ने परिजनों को दी त्वरित 8 लाख की सहायता

जशपुर, 05 जून 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम बुढ़ाडांड़ निवासी आनंद राम का सर्पदंश से 28 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पत्नी समारी बाई एवं पुत्री कल्पनाकला और धनमती हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर में जनदर्शन के माध्यम से कलेक्टर रोहित व्यास ने सुनीं आमजनों की 40 समस्याएं, तत्काल समाधान के दिए निर्देश

जशपुर, 02 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी और जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का अधिकारियों को स्वयं अवलोकन कर प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आज जनदर्शन में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का निराकृत होने पर उसकी सूचना संबंधित व्यक्ति को देने के लिए कहा, ताकि उनको अनावश्यक भटकना न पड़े। विदित हो कि जनदर्शन के माध्यम से जिले के नागरिक अपनी समस्याओं और मांगों को सीधे कलेक्टर के समक्ष…

Read More

जशपुर में फिट इंडिया थीम पर निकली साइकिल रैली, कलेक्टर और विधायक ने की नागरिकों के साथ साइकिलिंग, दिया सेहतमंद जीवन का संदेश

दिनचर्या में योगाभ्यास, नियमित सायकल चलाने के साथ सुबह की सैर को जरूर शामिल करना चाहिए जशपुर 1 जून 2025/ विश्व सायकल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को प्रात : 7 बजे ” फिट इंडिया,फिट जशपुर के तहत जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सायकल रैली का आयोजन हॉकी स्टेडियम जशपुर से निकाली गई। रैली का शुभारंभ कलेक्टर रोहित व्यास ने किया और सायकल रैली में शामिल होकर लोगों को प्रतिदिन सायकल चलाने के लिए प्रेरित किया। रैली हॉकी स्टेडियम से होते हुए बस स्टैंड, पुरानी टोली, महाराजा चौक होते…

Read More

गुप्त सूचना… काली स्कूटी… विदेशी चेहरा! जशपुर में नाइजीरियन पकड़ा गया ! पास नहीं था एक भी कागज, पुलिस ने वहीं किया गिरफ्तार!

विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत जशपुर पुलिस कर रही है कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने गम्हरिया जशपुर से लिया हिरासत में अपनी एक महिला मित्र के साथ आया था, थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ग्राम खूंटीटोली घूमने जशपुर, 30 मई 2025 : दिनांक 29.05.25 को रात्रि करीबन 08.00 बजे सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि नेशनल हाइवे 43 में गम्हरिया गर्ग उद्यान के पास एक काले रंग की स्कूटी क्रमांक CG14MT7848 में दो व्यक्ति घूम रहे हैं, जिसमें से…

Read More

ब्रेकिंग : जशपुर में महिला सुरक्षा को नई ढाल, कलेक्टर के निर्देश पर गठित हुई आंतरिक शिकायत समिति

जशपुर, 30 मई 2025/ महिला एवं बाल विकास जशपुर के द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं निवारण अधिनियम 2023) पारित किया गया है। यह अधिनियम 09 दिसम्बर 2023 से प्रभावशील है। अधिनियम के भाग 1 धारा 2 में पीड़ित महिला, नियोजक कार्यस्थल एवं यौन उत्पीड़न को परिभाषित किया गया है। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार इस अधिनियम के अंतर्गत् जिला कार्यालय जशपुर के लिए आंतरिक शिकायत समिति गठित किया गया है। जिसमें डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका रानी गुप्ता को पीठासीन अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी सुश्री महिमा…

Read More