राज्य में अब तक 880.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 25 अगस्त/ राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 880.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 25 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1832.2 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 485.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी…
Read MoreTag: रायपुर
माओवादी आतंक विरोधी अभियान के हर मोर्चे पर छत्तीसगढ़ सरकार को मिली अच्छी सफलता – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से लड़ाई में जिस मदद की आवश्यकता होगी उसे भारत सरकार उपलब्ध कराएगी छत्तीसगढ़ पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 30 करोड़ रुपए देने की घोषणा समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 25 अगस्त/ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ तथा पड़ोसी राज्यों में चल रहे माओवादी आतंक विरोधी अभियान की आज रायपुर में समीक्षा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक विरोधी अभियान में छत्तीसगढ़ सरकार को हर मोर्चे पर बहुत अच्छी सफलता मिली है। पिछले आठ माह में माओवादी आतंक को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ में जितना…
Read Moreकेंद्रीय गृहमंत्री ने वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ विष्णु देव साय सरकार द्वारा चलाए गए अभियान की तारीफ की
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा छत्तीसगढ़ में 8 महीने में 147 माओवादी मारे गए, 631 ने किया आत्मसमर्पण समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 25 अगस्त/ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार द्वारा वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध उठाए जा रहे कदमों की आज नवा रायपुर के होटल मेफेयर में आयेजित कार्यक्रम में तारीफ की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पिछले 8 महीने में जिस तरह वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने के लिए प्रभावी रणनीति को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य…
Read Moreकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की छह स्थानीय भाषाओं में रूपांतरित ‘नए भारत का नया कानून’ पुस्तक का किया विमोचन
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 25अगस्त/ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नया रायपुर स्थित होटल मेफेयर में ‘नए भारत का नया कानून’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक ‘2023 के नए आपराधिक कानून’ का छत्तीसगढ़ की छह प्रमुख स्थानीय भाषाओं—हल्बी, गोंडी, भतरी, कुडुख, छत्तीसगढ़ी और हिंदी में रूपांतरित संस्करण है। विमोचन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे।
Read Moreछत्तीसगढ़ सरकार का एक महत्वपूर्ण उपलब्धि : खनिज ऑनलाइन पोर्टल को मिला एक्सीलेंस अवार्ड, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 25 अगस्त/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के खनिज ऑनलाईन पोर्टल को एक्सीलेंस अवार्ड मिलने पर खनिज विभाग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रदेश में खान एवं खनिजों के समग्र प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ के खनिज साधन विभाग द्वारा विकसित वेब बेस्ड पोर्टल खनिज ऑनलाईन को इण्डियन एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा इंटरप्राईज एप्लीकेशन्स कैटेगरी अंतर्गत टेक्नोलॉजी सभा एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 23 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में खनिज विभाग की ओर से यह अवार्ड ज्वाइंट डायरेक्टर एवं खनिज…
Read Moreछत्तीसगढ़ में वर्षा का असमान वितरण, जिलों के बीच बड़ा अंतर
राज्य में अब तक 866.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 24 अगस्त 2024/ राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 866.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 24 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1788.1 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 480.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की…
Read Moreअनियमित बारिश होने पर भी रायपुर संभाग में नहीं पड़ेगी सिंचाई के लिए पानी की कमी : संभागायुक्त श्री कावरे ने बांधो-जलाशयों में जल भराव की समीक्षा की, दिए जरूरी निर्देश
रायपुर संभाग के जलाशयों में औसतन 90 प्रतिशत पानी भरा, नहरों में पानी भी छोड़ा गया समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 24 अगस्त/ बारिश कम होने या अनियमित होने पर भी रायपुर संभाग के किसानों को अपनी फसलों मे सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। रायपुर संभाग के बांधों और जलाशयों में अब तक हुई बारिश के हिसाब से लगभग 90 प्रतिशत औसतन जल भराव हो चुका है। संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज इसकी समीक्षा की और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। श्री कावरे ने संभाग के…
Read Moreराज्य स्तरीय उल्लास मेला रायपुर में 8 सितम्बर को, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे उल्लास साक्षरता अभियान का शुभारंभ
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होगा राज्य स्तरीय उल्लास मेला समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 23 अगस्त/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेश में राज्य स्तरीय उल्लास मेले में उल्लास साक्षरता अभियान का शुभारंभ करेंगे। राज्य स्तरीय उल्लास मेले का आयोजन रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 8 सितम्बर को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। एससीईआरटी के संचालक श्री कटारा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किए जा रहे राज्य…
Read Moreछत्तीसगढ़ के निजी मेडिकल कॉलेजों में फीस वृद्धि पर लगी लगाम : एमबीबीएस और पीजी कोर्स की फीस हुई निर्धारित
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 23 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ के निजी मेडिकल कालेजों द्वारा अधिक फीस वसूली को लेकर प्रवेश व फीस विनियामक समिति ने अंतरिम फीस निर्धारित की है। इसके तहत तीन निजी मेडिकल कालेजों के एमबीबीएस व दो निजी मेडिकल कालेजों में संचालित स्नातकोत्तर (पीजी) सीटों के फीस तय कर दिए गए हैं। फीस वर्ष-2024 से 2027 तक के लिए लागू होंगे। प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति केअधिकारियों ने बताया कि श्री बालाजी इंस्टिट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस मोवा, रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस और रिसर्च सेंटर नवा रायपुर और…
Read Moreदेशभर के कृषि अभियंता रायपुर में जुटेंगे, कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा : कृषि में नई तकनीकों पर होगी चर्चा, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 23 अगस्त/ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में 29 एवं 30 अगस्त को कृषि अभियंताओं का 36वां राष्ट्रीय सम्मेलन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी ‘‘सतत विकास के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार हेतु कृषि अभियंताओं का योगदान’’ विषय पर आयोजित की जाएगी। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कृषि अभियंताओं के सम्मेलन से प्रदेश के कृषि क्षेत्र के विकास और किसानों के हित में नये…
Read More