समदर्शी न्यूज़, रायपुर : रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की तत्परता से एक बुजुर्ग का इलाज संभव हो पाया है। कलेक्टर को समाजसेवी के माध्यम से लकवाग्रस्त बुजुर्ग के बारे में जानकारी मिली। तुरंत कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को आदेशित किया। इसके बाद स्वास्थ्य अमला मौके के लिए रवाना हुआ। सी मार्ट के करीब बुजुर्ग महिला नजर आई। फिर महिला को संजीवनी 108 एम्बुलेश से मेकाहारा लाया गया। जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। फिर तुरंत इलाज मिलना शुरु हुआ। बताया गया कि वह महिला 52 वर्ष की है और…
Read MoreTag: रायपुर
हमने ही बनाया है,हम ही संवारेंगे : हम सब मिलकर बदलेंगे छत्तीसगढ़ की तकदीर और तस्वीर – विष्णु देव साय
रत्नगर्भा छत्तीसगढ़ महतारी की पहचान नक्सली राज्य के रूप में होना मन को टीस देने वाला. विपक्ष द्वारा नक्सल उन्मूलन की राह में रोड़ा बनना दुर्भाग्यजनक. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : छत्तीसगढ़ की पहचान नक्सली राज्य के रूप में होना मन को बेहद टीस देने वाला है। इस छवि को बदलना होगा। इसमें सरकार के अलावा राजनैतिक दल, मीडिया जगत और पूरे समाज यहां तक कि हर आम नागरिक को भी अपनी भूमिका निभानी होगी। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की तस्वीर और तकदीर दोनों बेहतर करने की दिशा में काम कर…
Read Moreकवर्धा सड़क हादसा : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधायक भावना बोहरा और कलेक्टर से की बात.
प्रदेश सरकार इस दुर्घटना के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है, दिवंगतों के परिजन और घायलों को हर संभव मदद उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है – डॉ. रमन सिंह समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : गत सोमवार को कवर्धा जिले में पिक-अप गाड़ी के हादसे से प्रदेश में शोक का वातावरण रहा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित छत्तीसगढ़ सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर संवेदनाएं प्रकट की थी। कुकदूर थाना क्षेत्र, पंडरिया विधानसभा में हुए इस भीषण हादसे को गंभीरता से लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा हादसे के मृतकों के परिजनों से फोन पर की बात, कहा – आप हमें अपना समझें, शोक की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं.
घटना के बाद मृतकों के परिजनों के घर पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनको ढांढस बंधाया और फोन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से परिजनों की बात कराई. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के कुकदूर के ग्राम बाहपाली में हुए दुःखद हादसे में मृतकों के परिजनों से फ़ोन पर बात अपनी शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने परिजनों के साथ खड़े रहने की बात कही और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। श्री साय ने फ़ोन पर बात करते हुए कहा कि –…
Read Moreरांची में चुनाव प्रचार अभियान में जुटे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ता : रांची से संजय ही होंगे विजयी – संजय श्रीवास्तव.
समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव व पर्यटन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा राय को रांची लोकसभा के प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है। उनके साथ प्रदेश भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं की पूरी टीम की तैनाती की गयी है, जो रांची लोकसभा के सभी विधान सभा में जनसंपर्क अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि रांची के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। उनकी जीत रांची से तय है। यहां हर…
Read Moreगृहमंत्री ने पूर्व नक्सली को महिमा मंडित कर शहीदों का किया अपमान : गृह मंत्री को नक्सली मुठभेड़ में शहीद सुरक्षा के जवान और आम नागरिकों के बच्चों से बात कर उनका सुख-दुःख समझना था – प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर.
जो नक्सली वारदात में शामिल होकर सुरक्षा के जवान और आम नागरिकों की हत्या की उसका ये कैसा महिमा मंडन. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : गृहमंत्री विजय शर्मा के द्वारा वीडियो कॉल से पूर्व नक्सली से बात कर उनका महिमा मंडन करना शहीदों का अपमान है, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि गृह मंत्री पूर्व नक्सली से वीडियो कॉल करके उसका महिमा मंडन करते हैं, यह बेहद दुर्भाग्य जनक और निंदनीय है। गृह मंत्री नक्सली के घर लाल भाजी की दावत उड़ाने की इच्छा व्यक्त…
Read Moreगुढ़ियारी बिजली गोदाम में लगी आग की जांच कमेटी की रिपोर्ट भ्रष्टाचार पर लीपापोती – सुशील आनंद शुक्ला
बिजली गोदाम अग्निकांड के दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाये और बिजली कांड की जांच किसी अन्य एजेंसी से कराई जाये. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने गुढ़ियारी बिजली गोदाम में लगी आग की जांच कमेटी की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि रिपोर्ट से ऐसा लग रहा है कि भाजपा सरकार में जो चार महिने में भ्रष्टाचार हुआ है, उस पर लीपा पोती किया गया और भ्रष्टाचारियों को बचाया गया है। अग्निकांड जिस दौरान हुआ उस समय मीडिया रिपोर्ट थी…
Read Moreमोदी विश्व में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले नेता, मोदी के संगत में कुर्सी बचाने विष्णु देव साय भी 24 घंटा झूठ बोल रहे – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज
भाजपा नेताओं को झूठ बोलने की दी जाती है ट्रेनिंग. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि मोदी के संगत में विष्णुदेव साय सीएम की कुर्सी बचाने 24 घंटा झूठ बोल रहे हैं। मोदी विश्व में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले अव्वल नेता है। भाजपा नेताओं को झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है। लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने के बाद भाजपा के नेताओं ने जितनी भी सभा की है, उनमें झूठ बोलने और गुमराह करने के अलावा उन्होंने कुछ नहीं किया…
Read Moreरायपुर : जिले में अवैध प्लाटिंग पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा, 6 अलग-अलग स्थानों पर राजस्व अमले ने की कार्रवाई
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कार्रवाई के दिए निर्देश, जारी रहेगी कार्रवाई समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश और एडीएम नंदकुमार चौबे के मार्गदर्शन में रायपुर में खुले अवैध प्लाटिंग पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन की टीम अवैध प्लाटिंग को नष्ट करने के अलावा व्यक्ति पर कार्रवाई कर रही है। 6 अलग-अलग स्थानों पर राजस्व अमले ने अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की है। ग्राम निमोरा में अवैध प्लाटिंग की गई थी। स्थल पर मुरूम का रोड तैयार किया था, जिसको नष्ट किया…
Read Moreछत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रांतीय कार्यकरणी की बैठक कर्मा धाम साहू समाज भवन संतोषी नगर रायपुर में रविवार को होगी आयोजित
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ कलार समाज की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक दिनाँक 19/05/2024 दिन रविवार को कर्मा धाम साहू समाज भवन संतोषी नगर में रखी गयी है, इस बैठक में सामाजिक नियमावली संशोधन और विभिन्न सामाजिक उत्थान के विषयों पर समाज प्रमुखों और स्वजातीययों के विचारों का मंथन होगा। बैठक का आयोजन छग कलार समाज जिला रायपुर के द्वारा किया जा रहा है, आयोजन की जानकारी जिलामंत्री कुंवर विजय सिन्हा द्वारा दी गयी।
Read More