प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से राज्यपाल श्री रमेन डेका ने की सौजन्य मुलाकात

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 04अगस्त 2024/ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गत  दिवस सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट की।

Read More

नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से राज्यपाल श्री रमेन डेका ने की सौजन्य मुलाकात

समदर्शी न्यूज़ रायपुर,  04 अगस्त 2024/ आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ को पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ की धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ एवं राज्यपाल श्री रमेन डेका की धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।

Read More

छत्तीसगढ़ में अब तक 665.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, देखें जिलेवार आकड़ें

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 04 अगस्त 2024/ राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 665.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 04 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1487.9 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 307.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त…

Read More

भाजपा ने रेल सुविधाओं को लेकर कांग्रेस पर दागे सवाल : कांग्रेस के राज में कितने नए रेलवे ट्रैक बिछाए, कितने विद्युतीकृत हुए ? कितने स्टेशन मॉडर्न बने, कितनी नई रेलगाड़ियाँ चलाई ? रेलवे के लिए कितना होता था बजट, छत्तीसगढ़ को कितना देते थे बजट ?

सांसद संतोष पांडेय ने रेल व यात्री सुविधाओं के विस्तार को ऐतिहासिक उपलब्धि और कांग्रेस को पूरी तरह विकास विरोधी बताया और कहा – जितने काम पिछले 10 वर्षों में भाजपानीत राजग सरकार के कार्यकाल में हुए हैं, वे बेमिसाल हैं। रेल और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और रेल दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मोदी सरकार और रेल मंत्रालय गंभीरता के साथ काम कर रहा है, तो कांग्रेस कुंठा, शर्म और बौखलाहट के तिराहे पर खड़े होकर मिथ्या प्रलाप करके देश को गुमराह करने में लगी हैं – संतोष…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश की 70 लाख माता-बहनों को जगदलपुर से देंगे रक्षाबंधन का तोहफा : महतारी वंदन योजना की 6 वीं किश्त में महिलाओं को मिलेगी एक-एक हजार रूपए की राशि

महतारी वंदन एप का भी होगा शुभारंभ एक पेड़ मां के नाम अभियान का भी होगा शुभारंभ 3061 महिला स्व-सहायता समूहों को वितरित करेंगे 100 करोड़ रूपए का ऋण बस्तर जिले को 9.31 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 31 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर प्रवास के दौरान 01 अगस्त को वहां आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे और प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000-1000 रूपए की 6 वीं किश्त जारी कर राखी त्यौहार का उपहार देंगे। इस…

Read More

विशेष लेख : महतारी वंदन का उपहार, हर महीने खुशियों का रिचार्ज

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 31 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ में अन्य कामों के शुभारंभ के लिए भले ही श्री गणेश जी की आराधना की जाती है लेकिन अब महीने की पहली तारीख माँ की वंदना अर्थात महतारी वंदन के साथ हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महीने की पहली तारीख को क्लिक कर प्रदेश की 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि जो अंतरित करते हैं। यह राशि पहली तारीख को इसलिए दी जाती है क्योंकि यह दिन नये महीने की बजट की शुरुआत का होता…

Read More

विशेष लेख : एक पेड़ मां के नाम यानि हरे-भरे स्वच्छ भविष्य का निर्माण

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 31 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और घने जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में ’एक पेड़ मां के नाम’ एक अनूठा वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व का सम्मान, हरे-भरे परिदृश्य को और अधिक हराभरा बनाना है। इस अभियान के तहत हर व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस विचार के पीछे एक गहरा भावनात्मक तत्व है, जो…

Read More

आबकारी टीम ने सरायपाली इलाके में 235 लीटर कच्ची शराब और दो स्कूटी की जब्त

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 31 जुलाई 2024/ महासमुंद जिले में मदिरा के अवैध परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के उद्देश्य से संचालित सघन जांच-पड़ताल के अभियान के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने सरायपाली इलाके में दो अलग-अलग मामलों में 235 लीटर कच्ची महुआ शराब और परिवहन में प्रयुक्त दो स्कूटी को जब्त किया है। जब्त दोनों स्कूटी की कीमत लगभग एक लाख 67 हजार रूपए है। सरायपाली वृत्त की आबकारी टीम ने ग्राम बेलमुंडी में गश्त दौरान बेलमुंडी गौठान के पास रोड में स्कूटी सवार गूंज राम खूंटे एवं…

Read More

श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की ली शपथ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नए राज्यपाल को दी बधाई

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 31 जुलाई 2024/ श्री रमेन डेका ने आज राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ के 10 वें राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने उन्हें शपथ दिलाई। राज्यपाल श्री डेका ने  ईश्वर के नाम पर शपथ ली।  इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी उपस्थित रहीं। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा…

Read More

उच्चदाब स्टील उद्योगों को मिल रही है 713 करोड़ रूपये की बड़ी छूट : विभिन्न विकसित राज्यों की तुलना में भी छत्तीसगढ़ में सस्ती बिजली

विगत 8 वर्षों में मात्र 35 पैसा प्रति यूनिट ही बढ़ा ऊर्जा प्रभार विगत 8 वर्षों में बढ़ी मंहगाई की तुलना में नाममात्र की वृद्धि समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ग के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए जो पुनरीक्षित विद्युत दरें घोषित की गई हैं उनमें खपत के आधार पर ऊर्जा प्रभार में की गई वृद्धि के बावजूद टैरिफ में लोड फैक्टर पर मिलने वाली छूट के द्वारा 713 करोड़ रूपये की छूट उच्चदाब स्टील उद्योगों को दी जा रही है। यह छूट…

Read More