समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री इन दिनों चुनावी सभाओं और बैठकों में व्यस्त हैं, पर इसके बीच वो समय निकालकर जनता से सीधे बात भी कर रहे हैं। लगभग हर दिन वो मोबाइल से खुद फोन लगाते हैं और सामने वाले को अपना परिचय देकर हाल-चाल पूछते हैं। खासकर महिला समूहों से बात करते समय वो महतारी वंदन योजना के पैसे मिलने का फीडबैक जरूर लेते हैं। जिनके पास फोन जाता है, वो इतने सरल-सहज मुख्यमंत्री की बात सुनकर खुद भी सहज हो जाता है और अपने मन…
Read MoreTag: रायपुर
अमित शाह का एडिटेड वीडियो वायरल करने पर मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस को दी चेतावनी, कहा – बाज आए कांग्रेस, ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ कर आरक्षण खत्म करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। कांग्रेस द्वारा ऐसे दुष्प्रचार पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि ऐसी हरकतें बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल x पर लिखा है कि अपनी बुरी हार सामने देख कर कांग्रेस अब कोई भी स्तरहीन हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रही है। दशकों तक आदिवासियों, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग के लोगों…
Read Moreआदिवासी और अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों का विकास मोदी जी और भाजपा ने किया, भाजपा विकास करती है, ठगने का काम करती है कांग्रेस – विष्णु देव साय
बिलासपुर से भाजपा का सांसद बनाकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर/मस्तूरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार ने आदिवासी एवं अनुसूचित बाहुल्य क्षेत्रों के हितों की सदैव चिंता की है। भाजपा की सरकार में अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों का विकास तेजी से हुआ है। आज गिरौदपुरी में भव्य जैतखाम का निर्माण और वहां के विकास का काम हमारी भाजपा सरकार ने किया है। मस्तूरी क्षेत्र के सड़कों के विकास के लिए पूर्व की रमन सरकार ने 123 करोड़ रुपए स्वीकृत किये थे।…
Read Moreसीबीआई करेगी छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा 2021 की भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता की जांच : केन्द्र सरकार ने सीबीआई जांच के लिए जारी की अधिसूचना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के युवाओं को दी गई गारंटी हुई पूरी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा 2021 में हुई अनियमितता की जांच सीबीआई करेगी। केन्द्र सरकार द्वारा इस मामले में आज विधिवत अधिसूचना आज जारी कर दी गई है। विधानसभा चुनाव के दौरान यह मामला राज्य में काफी गरमाया हुआ था। पीएससी परीक्षा 2021 में की हुई अनियमितता को लेकर राज्य के युवाओं में बेहद आक्रोश था और इसको लेकर युवा सड़कों पर उतर आए थे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़…
Read Moreनरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की बार-बार तारीफ के क्या हैं मायने ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसे पर खरे उतरे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मोदी बोले- राकेट की गति से चल रही है विष्णु सरकार, भ्रष्टाचार और नक्सवाद पर सख्ती सराहनीय, जनसभाओं में भाई कहकर किया संबोधित समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधनों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की खूब सराहना की। सरगुजा में उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को पूरे अंक देते हुए कहा कि साय सरकार रॉकेट की गति से काम कर रही है। देश के प्रधानमंत्री मोदी के मुख से निकले ये शब्द…
Read Moreहार की हताशा से आंय-बांय बोल रहे हैं कांग्रेसी – विष्णु देव साय
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह सहित शीर्ष भाजपा नेताओं के छत्तीसगढ़ में हो रहे लगातार चुनावी प्रवास पर कांग्रेस द्वारा इसे भाजपा के हार का डर बताने वाले बयान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी हार स्पष्ट दिख रही है इसलिए वो कुछ भी आंय-बांय बोल रही है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री साय ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 36 बड़े-बड़े वादे किये, लेकिन पूरा एक…
Read Moreहनुमान जन्मोत्सव पर रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित हुआ भंडारा : हजारों की संख्या में भक्तों ने पूड़ी, छोले और हलवे का ग्रहण किया प्रसाद.
भंडारे में आम जनों के साथ ही प्रेस क्लब के कई सदस्य परिवार सहित हुए सम्मिलित. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब की ओर से मंगलवार को भण्डारे का आयोजन किया गया। दोपहर दो बजे से शुरू हुए इस भंडारे में रात आठ बजे तक हजारों की संख्या में लोगों ने पूड़ी, छोले और हलवे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में आम जनों के साथ ही प्रेस क्लब के कई सदस्य परिवार सहित सम्मिलित हुए। रायपुर प्रेस क्लब की ओर से आयोजित इस…
Read Moreबस्तर के हेमचंद मांझी को पद्मश्री पुरस्कार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी अपनी शुभकामनाएं
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर के प्रख्यात वैद्यराज हेमचंद मांझी को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि 5 दशकों से ज्यादा समय से बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों को प्राकृतिक और किफायती स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहे अबूझमाड़ के प्रख्यात वैद्यराज श्री हेमचंद मांझी जी को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के हाथों से पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर मेरी…
Read Moreकांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी ने बालोद, डोंगरगांव में दो महति सभाओं को किया संबोधित : भाजपा संविधान बदलना चाहती है – प्रियंका गांधी
भाजपा लोगों के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है, जनता, किसान, महंगाई से जूझ रहे, मोदी सरकार कुछ उद्योगपतियों की सरकार है – कांग्रेस समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि ये जो इलाका है प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है, आप सब मेहनती लोग हो, आप लोगों की मेहनत के कारण यह प्रदेश मजबूत बना है। हमारा जो स्वतंत्रता संग्राम था गांधी जी ने उसका नेतृत्व किया और बड़े-बड़े नेता थे अगर आप एकजुट नहीं होते, अगर इस देश की जनता एकजुट नहीं…
Read Moreयोगी आदित्यनाथ के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, भाजपा नक्सलियों की पोषक, 40% प्रतिशत एडवांस कमीशन की सरकार चलाने वाले भ्रष्टाचार की बातें कर जनता को मुंह चिढ़ा रहे – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के द्वारा दिये गये बयान ‘कांग्रेस की नक्सलवादियों से सांठ-गांठ है’ पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आदित्यनाथ का बयान बेतुका और झूठा है। सारा देश और छत्तीसगढ़ जानता है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की पोषक तो भाजपा रही है, जिसके 15 सालों के छत्तीसगढ़ के शासन काल में नक्सलवाद बस्तर के 3 ब्लॉकों से निकल कर राज्य के 14 जिलों तक पहुंचा, यहां तक तत्कालीन मुख्यमंत्री…
Read More