मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए राजधानी वासियों के साथ लगाई एकता दौड़, कहा – सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है रन फॉर यूनिटी

मुख्यमंत्री ने एकता दौड़ को दिखाई हरी झंडी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर 29 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में राजधानी वासियों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए दौड़ लगाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान एकता दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना…

Read More

प्रधानमंत्री ने मन की बात में की सराहना : चार दशक से अबूझमाड़िया जनजाति की अनूठी लोक कला को बचाने और आगे बढ़ाने में जुटे हैं नारायणपुर के बुटलूराम माथरा.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा – श्री माथरा जी के प्रयासों को बढ़ावा देगी छत्तीसगढ़ सरकार. रायपुर, 27 अक्टूबर / प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 115वें एपिसोड में आज रविवार को सुबह जब छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के श्री बुटलूराम माथरा का जिक्र किया, तो लोक कला को बचाने और उसे आगे बढ़ाने के लिए वर्षों से की जा रही उनकी मेहनत राष्ट्रीय मंच पर चमक उठी। यह पल था छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उसे संजोने वाले उन गुमनाम…

Read More

छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय व्याख्यानमाला में छात्रों को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी, छात्रों को राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत होने की प्रेरणा मिली

रायपुर, 26 अक्टूबर 2024/ शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ महाविद्यालय के इतिहास परिषद द्वारा एक दिवसीय व्याख्यानमाला को आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमिताभ बनर्जी ने की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी महाविद्यालय के विकास में हमेशा सकारात्मक भूमिका अदा करेंगे और महाविद्यालय का नाम रोषन करेंगें। व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता के रूप में संयुक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ. डी. एस. जगत और संयुक्त संचालक जनसंपर्क श्री धनंजय राठौर थे। डॉ. डी. एस. जगत ने छत्तीसगढ राज्य के निर्माण किस तरह से हुआ और कैसे कैसे प्रयास…

Read More

दक्षिण विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस की तैयारी बैठक संपन्न : विधायको, पूर्व विधायको, वरिष्ठ नेताओं को दी गयी जवाबदारी

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी सचिवगण एस.ए. सम्पत, जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़ हुये बैठक में शामिल रायपुर,26 अक्टूबर/ रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी एस.ए. सम्पत कुमार, एआईसीसी सचिव एवं सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, एआईसीसी संयुक्त सचिव एवं सह प्रभारी विजय जांगिड़़ की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में एआईसीसी के सचिव राजेश तिवारी ने सभी सेक्टर तथा बूथ एवं वार्ड प्रभारियो को उनके क्षेत्र की…

Read More

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को राज्यपाल श्री डेका ने स्मृति चिन्ह किया भेंट

रायपुर, 26 अक्टूबर 2024/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ के प्रवास के अंतिम दिन राजभवन में उन्हें ससम्मान बिदाई दी गई। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा छत्तीसगढ़ की पहचान, बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह और विश्व प्रसिद्ध कोसा की साड़ी भेंट की गई। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने भी राष्ट्रपति भवन की काष्ठ से निर्मित प्रतिकृति उन्हें भेंट की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी।

Read More

आज राजभवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका छत्तीसगढ़ की पुण्य धरती पर स्वागत किया – डॉ. रमन सिंह

रायपुर, 25 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजभवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका छत्तीसगढ़ की पुण्य धरती पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब जबकि जल्द ही हमारा छत्तीसगढ़ अपने 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है, तब इस आत्मीय मुलाक़ात के दौरान आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को हमारे प्रदेश के विधान-सभा प्रांगण और आदिवासी संस्कृति से रचे-बसे बस्तर में माता दंतेश्वरी के दर्शन के लिए आमंत्रित भी किया।

Read More

श्रमिकों के बच्चे पढ़ेंगे अब बड़े स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना की प्रक्रिया 1 नवंबर से, श्रमवीरों के लिए तीन नई योजना पर मुहर

श्रम मंत्री सह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्णय रायपुर, 25 अक्टूबर/ प्रदेश के 28 लाख निर्माण श्रमिकों के लिए विष्णुदेव सरकार तीन नई योजनाओं की शुरुआत करने जा रही है। तीन नई योजनाओं का अनुमोदन आज शुक्रवार को श्रम मंत्री सह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में हुई नवा रायपुर के मण्डल कार्यालय में आयोजित संचालक मंडल की तृतीय बैठक में लिया गया।…

Read More

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखंड का किया लोकार्पण

रायपुर, 25 अक्टूबर 2024/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखंड का लोकार्पण किया। लगभग 5 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित सरगुजा प्रखंड में छत्तीसगढ़ राज्य के विशेष रूप से सरगुजा अंचल के आदिवासी समुदाय की जीवनशैली और उनकी सांस्कृतिक व पुरातात्विक धरोहरों को प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, श्रम…

Read More

रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत कुल 46 अभ्यर्थियों ने जमा किए नामांकन

रायपुर 25 अक्टूबर 2024/  रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत कुल 46 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज 25 अक्टूबर 2024 को भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी से विक्रम अडवानी, हमर राज पार्टी से मनीष कुमार ठाकुर, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से गोपीचंद साहू, भारतीय जनता पार्टी से सुनील कुमार सोनी, बहुजन मुक्ति पार्टी से कृष्णा चिंचखेड़े, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से फरीद मोहम्मद कुरैशी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार से बृजनारायण साहू, निर्दलीय आशीष पाण्डेय, नीरज दुबे, मो. शान अहमद, अब्दुल अजीम, चन्द्र प्रकाश कुर्रे, प्रकाश कुमार उरांव,…

Read More

राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मु ने महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त जारी की : राज्य की 70 लाख महिलाओं को दी जा चुकी है अब तक 5878 करोड़ 37 लाख की राशि

रायपुर, 25 अक्टूबर 2024/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त का अंतरण किया। इस योजना के तहत दीवाली से पहले राज्य की 69 लाख 68 हजार लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में एक-एक हजार रूपए के मान से कुल 651 करोड़ 37 लाख रुपए की राशि ऑनलाईन अंतरित की गई। योजना के तहत अब तक राज्य की महिलाओं को कुल 5878 करोड़ 37 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। इस अवसर…

Read More