शपथ के बाद राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह मिले सीएम साय से

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : दिल्ली में शपथ लेने के बाद राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह कल देर रात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने पहुंचे। सीएम ने आत्मीय मुलाकात के दौरान उनसे छत्तीसगढ़ की भावनाओं को राज्यसभा में सतत रखने का आग्रह किया। गौरतलब है कि अभी कल ही देवेंद्र प्रताप सिंह को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा सदस्य की शपथ दिलाई है।  देवेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे शिक्षा के आधुनिकीकरण पर पूरा फोकस करेंगे और जनता के मुद्दों को सदन में रखने का प्रयास करेंगे।…

Read More

विरासत टैक्स के बहाने हमारे पूर्वजों की सम्पत्तियों को दूसरों को सौंपने की बात कर रही है कांग्रेस – विष्णु देव साय

कांग्रेस की सरकार शांति वार्ता करती थी, अब पाकिस्तानियों पर सीधे कार्रवाई होती है पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई से करवाने की अनुमति देकर मोदी जी ने एक और गारंटी पूरी की समदर्शी न्यूज़, रायपुर/तमनार : मनमोहन सिंह जब प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुस्लिम लोगों का है। अभी जो कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार हुआ है उसमें वो विरासत टैक्स लेने का संकेत दे रही है। मतलब हमारे बाप-दादा द्वारा बनाई गई संपत्तियों पर केवल 45 प्रतिशत अधिकार हमारा होगा और…

Read More

प्रदेश के गृह मंत्री रहते हुए अपराध को संरक्षण देने का काम किया है, कांग्रेस के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में चारों तरफ धर्मांतरण की बाढ़ आ गई – चुन्नीलाल साहू

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के सांसद चुन्नीलाल साहू (महासमुंद) ने महासमुंद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि अपने शासनकाल में और इस जिले के प्रभारी मंत्री रहते उन्होंने न तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कोई बात सुनी, न विकास के नाम पर एक ईंट तक रखी और न ही कोई सामाजिक सरोकार रखा। श्री साहू ने कहा कि आज चुनाव के मौके पर महासमुंद और यहाँ के साहू समाज से रिश्ते जोड़ने की बातें करके कांग्रेस प्रत्याशी राजनीतिक पाखंड का प्रदर्शन…

Read More

छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामविलास साहू के कांग्रेस से इस्तीफे पर बोले भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव – श्री राम और भारत की अखंडता का विरोध कांग्रेस के पतन का कारण

कांग्रेस के देश विरोधी कृत्यों से जनता को कांग्रेस से घृणा होने लगी है:संजय श्रीवास्तव समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामविलास साहू के कांग्रेस से इस्तीफा पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि श्री राम और भारत की अखंडता का विरोध कांग्रेस के पतन का कारण है। कांग्रेस ने जिस प्रकार से हमेशा से राम मंदिर बनने का विरोध किया ,राम भक्तों का अनेकों बार उपवास उड़ाया, राम के अस्तित्व को नकारा और राम मंदिर बन जाने के बाद उसके  उसके आमंत्रण तक…

Read More

बाबा साहब को अपमानित करने वाली कांग्रेस के मुंह से संविधान की बाते शोभा नही देती, देश में आपात काल लगाने संविधान में करीब 80 बार संशोधन कांग्रेस ने किया – शिवरतन शर्मा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा कि देश में आपातकाल लगाने वाले और संविधान में करीब 80 बार संशोधन करने वाली कांग्रेस को अब संविधान को लेकर चिंता हो रही है। अब भारतीय जनता पार्टी पर संविधान बदल देने का आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को चुनाव में पराजित करने स्वयं पं. जवाहर लाल नेहरू आमसभा चुनाव करने गए थे। ये लोकतंत्र की हत्या की…

Read More

मोदी के संवेदनशील, सक्षम नेतृत्व में भाजपा का छत्तीसगढ़ के हर आय वर्ग के 70 साल के 8.50 लाख से ऊपर बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड से नि:शुल्क इलाज का वादा – संदीप शर्मा

मोदी के नेतृत्व में केंद्र में तीसरी बार सरकार बनते ही साढे आठ लाख परिवारों को संभालने की जिम्मेदारी भाजपा लेगी : शर्मा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा : भाजपा ने अपने घोषणापत्र में बुजुर्गों की जिम्मेदारी ली है, वहीं कांग्रेस और इंडी गठबंधन उन बुजुर्गों के मरने पर उनके धन, सम्पत्ति और विरासत को लूटकर गुलछर्रे उड़ाने के मंसूबे पाल रहे समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र में…

Read More

सीबीआई करेगी छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा 2021 की भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता की जांच : केन्द्र सरकार ने सीबीआई जांच के लिए जारी की अधिसूचना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के युवाओं को दी गई गारंटी हुई पूरी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा 2021 में हुई अनियमितता की जांच सीबीआई करेगी। केन्द्र सरकार द्वारा इस मामले में आज विधिवत अधिसूचना आज जारी कर दी गई है। विधानसभा चुनाव के दौरान यह मामला राज्य में काफी गरमाया हुआ था। पीएससी परीक्षा 2021 में की हुई अनियमितता को लेकर राज्य के युवाओं में बेहद आक्रोश था और इसको लेकर युवा सड़कों पर उतर आए थे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़…

Read More

नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की बार-बार तारीफ के क्या हैं मायने ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसे पर खरे उतरे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मोदी बोले- राकेट की गति से चल रही है विष्णु सरकार, भ्रष्टाचार और नक्सवाद पर सख्ती सराहनीय, जनसभाओं में भाई कहकर किया संबोधित समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधनों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की खूब सराहना की। सरगुजा में उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को पूरे अंक देते हुए कहा कि साय सरकार रॉकेट की गति से काम कर रही है। देश के प्रधानमंत्री मोदी के मुख से निकले ये शब्द…

Read More

विरासत टैक्स मामले में कांग्रेस पर भड़के विष्णु देव साय, कहा- “देश के लोगों की संपत्ति-संसाधन आदिवासी, दलित, पिछड़ों, गरीबों के हैं, विदेशी घुसपैठियों रोहिंग्याओं के नहीं”

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विरासत टैक्स मामले मे कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने  कहा है कि कांग्रेस ने भारतीय समाज की उस पारिवारिक संरचना पर सीधा प्रहार किया है जो संपत्तियों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को हस्तांतरित करती है और पारिवारिक रिश्तों को जोड़ने की मजबूत कड़ी है। श्री साय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश के टुकड़े किए फिर उसे जातियों मे बांटा, उसके बाद धार्मिक तुष्टीकरण करने के लिए देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों का…

Read More

हार की हताशा से आंय-बांय बोल रहे हैं कांग्रेसी – विष्णु देव साय

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह सहित शीर्ष भाजपा नेताओं के छत्तीसगढ़ में हो रहे लगातार चुनावी प्रवास पर कांग्रेस द्वारा इसे भाजपा के हार का डर बताने वाले बयान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी हार स्पष्ट दिख रही है इसलिए वो कुछ भी आंय-बांय बोल रही है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री साय ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 36 बड़े-बड़े वादे किये, लेकिन पूरा एक…

Read More