मुख्यमंत्री ने आत्मीयता के साथ स्वीकारा प्रदेशवासियों का अभिवादन सामाजिक संगठनों ने गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का किया सम्मान समदर्शी न्यूज़, रायपुर छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिलने राजधानी रायपुर स्थित पहुना अतिथि गृह में प्रदेशभर से सामाजिक संगठनों और आमजनों के पहुंचने का सिलसिला आज तीसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर मुख्यमंत्री को विभिन्न समाजिक संगठनों ने गजमाला पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी आत्मीयता के साथ प्रदेशवासियों का अभिवादन स्वीकार किया।
Read MoreTag: रायपुर
जब मुख्यमंत्री ने अपने बाल सखा को लगाया गले
समदर्शी न्यूज़, रायपुर राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के व्यक्तित्व के सहजता और सरलता बरबस ही देखने को मिली। मुख्यमंत्री जब आज लोगों से मिलकर उनकी शुभकामनाएं स्वीकार कर रहे थे, उस दौरान अचानक उनके बाल सखा बधाई देने के लिए सामने आ गए। कुनकुरी से मिलने आए अपने बाल सखा को अचानक देखकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बड़ी आत्मीयता के साथ अपने गले लगाकर उनकी शुभकामनाएं स्वीकार की। कुनकुरी निवासी श्री सुरेश गुप्ता कतार में लगकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री…
Read Moreमुख्यमंत्री को बधाई देने त्रिवेणी संगम राजिम के युवा भी पहुंचे
समदर्शी न्यूज़, रायपुर छत्तीसगढ़ के त्रिवेणी संगम राजिम से युवाओं की टीम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलने पहुना पहुंचे। उन्हांेने श्री साय का सम्मान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। रिकेश साहू, युवराज साहू एवं लोकेश सोनी ने बताया कि हम सभी युवा बहुत ही उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजिम को विकास की एक नई ऊचाईयां मिलेगी। सरगुजा से पहुंचे सौंडिक समाज ने मुख्यमंत्री को किया सम्मानित छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलने आज अंबिकापुर से सौंडिक समाज के प्रतिनिधि रायपुर पहुंचे। उन्होंने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीमती माधवी देवी से आशीर्वाद ग्रहण किया
समदर्शी न्यूज़, रायपुर छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के धरमपुरा स्थित जूदेव परिवार के निवास पहुंचकर वहां पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की धर्मपत्नी श्रीमती माधवी देवी से सौजन्य मुलाकात की और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। श्रीमती माधवी देवी ने मुख्यमंत्री श्री साय का मुंह मीठा कराकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को लेंगे शपथ
राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 2 बजे आयोजित होगा शपथ ग्रहण समारोह समदर्शी न्यूज़, रायपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित…
Read Moreआदिवासी समुदाय से मुख्यमंत्री चुने जाने पर प्रदेश में उत्साह का माहौल, श्री विष्णुदेव साय का मुख्यमंत्री बनना आदिवासी समाज के लिए उपलब्धि और गर्व का विषय
जनजाति वर्ग सहित सभी वर्गों को सामाजिक उत्थान और विकास की उम्मीद समदर्शी न्यूज़, रायपुर जनजाति बहुल छत्तीसगढ़ में जनजाति वर्ग से नए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के चुने जाने से प्रदेश में उत्साह का माहौल है। आदिवासी समुदाय इसे एक बड़ी उपलब्धि के साथ गर्व का विषय मान रहा है। उन्हें उम्मीद है कि आदिवासी समुदाय से नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के उत्थान की दिशा में नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ में कार्य होगा। कांकेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए आदिवासी…
Read Moreमुख्यमंत्री के गृह ग्राम की महिलाओं में उत्साह का माहौल: पारम्परिक नृत्य में खूब झूमी महिलाएं
समदर्शी न्यूज़, रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने पर जशपुर जिले के महिलाओं ने भी जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। महिलाएं अपनी ख़ुशी का इजहार करने के लिए रायपुर के विधायक निवास कॉलोनी पहुंचकर झूमकर नृत्य किया। जशपुर जिले की श्रीमती ममता कश्यप, श्रीमती शारदा प्रधान, श्रीमती रीना बरला ने बताया कि आज हम महिलाओं की मंडली मुख्यमंत्री श्री विष्णु साय की पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय से मुलाकात किए और उनके साथ मिलकर पारंपरिक लोक नृत्य का आनंद लेते हुए खुशियां मनाई सभी महिलाओं ने…
Read Moreचुनाव प्रचार के बावजूद विष्णुदेव साय जी ने मेरे घर पूजा के लिए निकाला था वक्त, पंडित जी ने पूजा के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया था : मुख्यमंत्री के गृहग्राम से आये ग्रामीण सुरेश साय ने बताया, कहा हर सुखदुख में शामिल होते हैं मुख्यमंत्री, उनकी नियुक्ति की सूचना मिली तो हमारे गांव से ही आज 500 लोग उनसे मिलने पहुंचे
हमें अपने बीच पाकर उन्होंने बहुत खुशी जताई, इतने बड़े ओहदे में होने के बाद भी उनकी सरलता बहुत अच्छी लगती है श्री साय के प्रयासों से मैनी नदी पुलिया निर्माण का क्षेत्रवासियों को मिला बहुत लाभ, पंच से मुख्यमंत्री के सफर के पीछे है श्री साय का सरल और सहृदय व्यवहार समदर्शी न्यूज़, रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का व्यक्तित्व बहुत ही सहज-सरल है। लोगों के सुख-दुख में शामिल होना और उनकी हर संभव मदद करना उनके स्वभाव में है। सबसे खास बात यह है कि वे बहुत…
Read Moreआदिवसी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेगें छत्तीसगढ़वासियों का हर सपना पूरा – रायमुनि भगत : आदिवासी मुख्यमंत्री के हाथों,छत्तीसगढ़ लिखेगा विकास की नई इबारत – श्रीमती गोमती साय
समदर्शी न्यूज़, जशपुर जशपुर की विधायक और वरिष्ठ आदिवासी नेता रायमुनि भगत ने जशपुर के माटीपुत्र श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री निर्वाचित होने पर उन्हे बधाई दी है। उन्होनें जशपुरांचल के एक छोटे से गांव बगिया के बेटे के हाथों में छत्तीसगढ़ की बागडोर थमाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा है कि जनजाति क्षेत्र से मुख्यमंत्री चुने जाने से आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई उंचाई हासिल हो पाएगी। अब छत्तीसगढ़वासियों का कोई सपना अधूरा नहीं रहेगा। गरीबों के सिर पर पक्का मकान होगा…
Read Moreराज्यपाल श्री हरिचंदन से नामित मुख्यमंत्री श्री साय ने की सौजन्य भेंट
समदर्शी न्यूज़, रायपुर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में नामित (Designated) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान शपथ ग्रहण की तैयारियों एवं प्रदेश हित से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। श्री साय ने राज्यपाल श्री हरिचंदन को शाल भेंट कर उनका स्वागत किया। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने भी श्री साय को शॉल भेंट कर उनका अभिवादन किया।
Read More