मुख्य न्यायाधीश ने जिला एवं सत्र न्यायालय कबीरधाम का किया औचक निरीक्षण, न्यायिक अधिकारियों से ली प्रकरणों की जानकारी, अधिवक्ताओं से मुलाकात कर जानी समस्याएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा आज प्रकरणों की सुनवाई उपरांत जिला एवं सत्र न्यायालय, कबीरधाम का औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा न्यायालय परिसर के समस्त कक्षों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कबीरधाम श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे उपस्थित रही। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, एस.पी. श्री अभिषेक पल्लव तथा पी.डब्ल्यू.डी. के अधिकारीगण भी उपस्थित थे। निरीक्षण में पाया गया कि अधिवक्ता कक्ष में पानी का रिसाव होने के कारण छत एवं दीवारों पर सीलन थी। वहां…

Read More

मुख्यमंत्री ने पाटन विधानसभा क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात : नवनिर्मित ऑडिटोरियम सहित 87 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से 768 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

चिटफंड कंपनी के 3790 निवेशकों को राशि वापसी प्रक्रिया प्रारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा क्षेत्रविासियों को बड़ी सौगातें दी है। उन्होंने आज विधानसभा मुख्यालय पाटन में आयोजित कार्यक्रम में 768 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 55 करोड़ 40 लाख 51 हजार रूपए के 137 कार्यों का लोकार्पण तथा 32 करोड़ 23 हजार रूपए लागत के 631 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम में शामिल होने के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पाटन के आत्मानंद चौक पर ब्रम्हलीन स्वामी आत्मानंद जी की…

Read More

बस्तर संभाग के देवगुड़ी एवं मातागुड़ियों का जीर्णाेद्धार कार्य को देश में पहली बार किया गया लिपिबद्ध पुरखती कागजात में, देवगुड़ी एवं मातागुड़ियों के अभिलेखों को बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण ने करवाया लिपिबद्ध

3456 देवगुड़ी एवं मातागुड़ियों सहित सांस्कृतिक धरोहरों को उनके नाम से जारी किया गया सामुदायिक वनाधिकार मान्यता पत्र 6466 एकड़ राजस्व भूमि को किया गया देव-मातागुड़ी के रूप में संरक्षित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आदिवासी बहुल बस्तर अंचल में सदियों से अनेक जनजातीय समुदाय निवासरत हैं। इन जनजातीय समुदायों की अपनी अलग सांस्कृतिक विरासत है। आदिवासियों के विरासत में आस्था का केन्द्र देवगुड़ी-मातागुड़ी है, जिसकी जनजातीय समुदायों में अपनी महत्ता है। शासन के मंशानुरूप इन देवगुड़ियों-मातागुड़ियों को संरक्षित एवं संवर्धित करने की दिशा में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के…

Read More

कम पानी में अधिक उत्पादन के साथ जल्द तैयार होने वाले फसलों पर जोर : राज्य की फसल सघनता एवं फसल विविधीकरण पर कार्यशाला सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मध्य महानदी जल बटवारे के विवाद के समाधान के लिए गठित महानदी वाटर डिस्प्युट ट्रिब्युनल के परिपेक्ष्य में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य की फसल सघनता एवं फसल विविधीकरण हेतु वर्ष 2050 तक का योजना बनाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कहा कि जलवायु में आ रहे विषम बदलावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में फसल विविधीकरण…

Read More

छत्तीसगढ़ देश का ऐसा राज्य जहां लोग खेती करना चाह रहे, फसल का उचित दाम इसकी वजह- श्रीमती प्रियंका गांधी

कांकेर में नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में अपने संबोधन से बस्तर के लोगों का जीता दिल, कहा मेरी दादी कहती थी आदिवासी संस्कृति सबसे अच्छी, क्योंकि इसमें प्रकृति के प्रति गहरा आदर पंचायती राज एवं नगरीय निकायों में महिलाओं को अधिकार सम्पन्न और सशक्त बनाने का किया काम – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ राज्य पावर कम्पनी के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की सुविधा पुलिस उप निरीक्षकों के पदों पर पदोन्नति का अनुपात अब 33 से बढ़ाकर 40 प्रतिशत हल्बी, गोंडी, सरगुजिहा, भतरी जैसी स्थानीय बोलियों…

Read More

जेनेरिक दवाईयां खरीदकर नागरिकों ने बचाए 142.28 करोड़ रूपए : 50 से 70 प्रतिशत कम दाम पर मिल रही दवाईयों से 81 लाख से अधिक लाभान्वित

प्रदेशभर में 197 श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर संचालित सस्ते दामों पर मिल रही है ब्रांडेड दवाईयां मुख्यमंत्री की सार्थक पहल से छत्तीसगढ़ के नागरिकों को महंगी दवाईयों के खर्च से मिल रही बड़ी राहत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर सभी आयु वर्ग के लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से संचालित श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना से अब तक मरीजों को 142 करोड़ रूपए से अधिक की बचत हो चुकी है, जिससे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के जेब को…

Read More

नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और श्रीमती गांधी ने विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन, वनांचल के लघु वनोपज उत्पादों और स्थानीय कारीगरों की उत्कृष्ट कलाकृति की सराहना

लगभग 13 हजार हितग्राहियों को 06 करोड़ रूपए की सामग्री तथा राशि का वितरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी ने बस्तर संभाग के कांकेर प्रवास के दौरान वहां आयोजित नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान श्रीमती गांधी ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही नवाचारी योजनाओं की विशेष रूप से सराहना की और इसे आदिवासी-वनवासियों सहित आम जनता के हित के लिए अनुकरणीय बताया। इस दौरान उनके द्वारा विभिन्न विभागों की…

Read More

‘‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’’: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले को दी 866 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात, कार्यक्रम में श्रीमती प्रियंका गांधी हुई शामिल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय कांकेर के गोविन्दपुर खेल मैदान में 06 अक्टूबर को आयोजित ‘‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’’ में कांकेर जिले को 866 करोड़ रूपए के विकास कार्याें की सौगात दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती प्रियंका गांधी शामिल हुई। इन विकास कार्यों में 550.13 करोड़ रूपये के 277 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 316.03 करोड़ रूपये के 241 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। साथ ही कार्यक्रम में जिले के 12 हजार 730 हितग्राहियों को लगभग 5.78 करोड़…

Read More

नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन कांकेर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज “पुरखती कागजात” और “ताना बाना” पुस्तिका का किया विमोचन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन, कांकेर में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज “पुरखती कागजात” और “ताना बाना” पुस्तिका का विमोचन किया। बस्तर में क्षेत्रवार आदिवासी समुदायों के देवी-देवताओं की वाचिक परम्परा में प्रचलित मान्यताओं को लेखबद्ध कर उन्हें जारी किये गये सामुदायिक वन अधिकार के प्रपत्रों को संकलित कर “पुरखती कागजात’’ नामक (भाग एक) पुस्तिका तैयार की गई है। “पुरखती कागजात’’ (भाग-दो ) में संरक्षित खसरों का संकलन है, जिसमें भुईया के माध्यम से खसरे के कैफियत कॉलम में मातागुड़ी,…

Read More

किसानों की सहुलियत के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में खुलेंगे 25 नवीन धान उपार्जन केंद्र, खाद्य विभाग से आदेश जारी 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य शासन द्वारा प्रदेश के किसानों-ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 एवं आगामी खरीफ विपणन वर्षों के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। इस आशय का आदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। नवीन धान उपार्जन केंद्रों में राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत देवकट्टा और डोंगरगांव विकासखण्ड के संबलपुर में खोले जाएंगे। इसी…

Read More