ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार : ‘‘छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा)’’ लगातार तीसरी बार पुरस्कृत

बहुआयामी जागरूकता कार्यशाला के आयोजन और ऊर्जा दक्ष उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मिला पुरस्कार ग्रामीण क्षेत्र में ऊर्जा दक्ष उपकरणों को बढ़ावा देने कुल 77 ग्रामों को मॉडल ऊर्जा दक्ष ग्रामों में किया गया विकसित 56 स्वास्थ्य केन्द्र मॉडल ऊर्जा दक्ष स्वास्थ्य केन्द्र एवं 376 शासकीय स्कूल मॉडल ऊर्जा दक्ष शासकीय स्कूल के रूप में विकसित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्रेड़ा की टीम और प्रदेशवासियों को दी बधाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को नई दिल्ली में  आयोजित समारोह में…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुकमा जिले को 273.28 करोड़ के 137 विकास कार्याें की दी सौगात, 118 कार्यों का भूमिपूजन और 19 कार्यों का लोकार्पण

81 करोड़ रूपए की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का भूमिपूजन 50 से अधिक स्कूल भवन, नरवा विकास के 7 कार्य, 47 गांवों में एकल ग्राम जल प्रदाय योजना का हुआ शिल्यान्यास समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुकमा जिले के छिंदगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 273.28 करोड़ रूपये की लागत के 137 विकास कार्याें का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इनमें 254.10 करोड़ रूपये की लागत के 118 कार्यो का भूमिपूजन और 19.18 करोड़ रूपये के 19 कार्यो का लोकार्पण शामिल है।…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया आदिवासी विश्राम भवन का लोकार्पण : क्षेत्र के आदिवासियों को मिलेगा विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम करने में सुविधा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कोंडागांव में आदिवासी विश्राम भवन का लोकार्पण किया। इस आदिवासी विश्राम भवन बनने से क्षेत्र के आदिवासियों को विभिन्न प्रकार के  सामाजिक कार्यक्रम करने में सुविधा मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह  भवन छत्तीसगढ़ का सबसे सुंदर भवन बना है | आदिवासी विश्राम गृह भवन आदिवासी बाहुल्य जिले के मुख्यालय में कोंडागांव में 02 करोड़ रुपए की लागत से सर्व सुविधायुक्त विश्रामगृह भवन का निर्माण किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के किनारे तथा शहर के…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभागीय स्टॉल का किया निरीक्षण, हितग्राही मूलक योजनाओं के सामग्रियों का किया वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा छिंदगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में  विभागीय स्टॉल का निरीक्षण के दौरान हितग्राही मूलक योजनाओं के सामग्रियों का वितरण किया। जिसमें 70 हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र, वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र समुदाय को दिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा सोलर चलित मोटर ट्राई सायकल प्रदान किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिलेट्स से बने पोषण आहार का वितरण की जानकारी देते हुए पोषण वाटिका में उपलब्ध स्थानीय फल व सब्ज़ियों को प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने असंगठित…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छिंदगढ़ में नवीन मुसरिया माता के दर्शन कर किया नवनिर्मित मंदिर का लोर्कापण, समाज प्रमुखों का भी किया गया सम्मान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छिंदगढ़ स्थित नवीन माता मुसरिया मंदिर का लोर्कापण किया गया। उन्होंने मुसरिया माता  के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुसरिया माता क्षेत्र के 64 परगना के ग्रामों की आराध्य देवी मानी जाती है। मंदिर परिसर पहुंचने पर क्षेत्र के क्षेत्रीय गेड़ी नर्तक दलों द्वारा मुख्यमंत्री का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा 64 परगना के समाज प्रमुख पुजारी गायता, सिरहा, पेरमा, मांझी, पटेल चालकियो का सम्मान परंपरागत पगड़ी पहना कर किया…

Read More

मुख्यमंत्री स्वल्पाहार योजना का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शुभांरभ, बच्चों को वितरित किए टिफ़िन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के छिंदगढ़ में सुकमा जिले के 681 प्राथमिक शालाओं में मुख्यमंत्री स्वल्पाहार योजना का प्रारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों को टिफ़िन का वितरण किया। इस योजना के तहत कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों को सप्ताह के पाँच दिन अलग-अलग मैन्यू के तहत स्वल्पाहार दिया जाएगा। जैसे सोमवार को पोहा, मंगलवार को दलिया, बुधवार को चना फ्राई, गुरुवार को मूंगदाल और शुक्रवार को वेज पुलाव दिया जाएगा। इससे सुकमा जिले के लगभग 17 हजार बच्चे लाभान्वित होंगे। योजना…

Read More

कोविड से शरीर में हुए प्रतिकूल प्रभावों को दूर करने में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ’फिजियोकॉन 2023’ में हुए शामिल

फिजियोथैरेपी की विशेषताओं को लोगों तक पहुंचाने की जरूरत : उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कोरोना महामारी के कठिन दौर के बाद लोगों के शरीर में जो प्रतिकूल प्रभाव हुए, उसे दूर करने में फिजियोथैरेपिस्ट ने बड़ी भूमिका निभाई। इस दौरान हम सबने इसके महत्व के बारे में जाना। शारीरिक दर्द, लकवा की बीमारी तथा न्यूरो सहित कई मामलों में आज फिजियोथैरेपी बड़ी मददगार साबित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा सभागार में आयोजित पहले ’फिजियोकॉन 2023’ को…

Read More

थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत बोरियाकला स्थित ई.डब्ल्यू.एस. फ्लैट में चोरी प्रकरण : दरवाजे, खिड़की सहित अन्य सामानों को चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.

थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 215/23 धारा 457, 380, 427 भादवि का अपराध किया पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : प्रार्थी अतुल कुमार सिंह उपअभियंता, नगर पलिक निगम रायपुर ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कालोनी में नगर पालिक निगम रायपुर के द्वारा कुल 1374 ई.डब्ल्यू.एस. फ्लैट का निर्माण वर्ष 2017 के पूर्व हाउसिंग बोर्ड रायपुर के द्वारा कराया गया था, जिसे नगर पालिक निगम रायपुर के द्वारा क्रय किया गया है, किन्तु वर्तमान में आबंटित नहीं किये जाने के कारण फ्लैट रिक्त…

Read More

30 सितम्बर तक पूरा करें शहर की सड़कों की मरम्मत का काम – डॉ. भूरे

सफाई में हील हवाला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, स्ट्रीट लाइट का हों मरम्मत, जोन कमिश्नर सुबह रोज भ्रमण कर मानिटरिंग करें गणेश विसर्जन के लिए उपयुक्त रहें व्यवस्था समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर शहर की सड़कों की दुरूस्ती के लिए कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने निगम अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने कहा है कि नागरिक सुविधाओं को देखते हुए सड़कों के मरम्मत का कार्य एक सप्ताह के भीतर हो जाना चाहिए। इसमें युद्ध स्तर पर कार्य करें। साथ ही नागरिक सुविधाओं से जुड़े हुए सभी कार्यों के…

Read More

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति की हुई बैठक : समिति के सदस्य आदर्श आचार सहिता लागू होते ही गंभीरता से करें कार्य – डॉ. भुरे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागृह में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति की बैठक हुई। यह समिति आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान  प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में राजनीतिक प्रचार प्रसार की निगरानी करेगी। समिति के सदस्य इन तीनों मीडिया पर आदर्श आचार सहिता के प्ररिपेक्ष्य में नजर रखेंगें साथ ही समिति को रिपोर्ट करेंगे। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि आदर्श आचार सहिता की घोषणा, राजनौतिक दलों के उम्मीदवारों की घोषणा तथा उनके नामांकन के बाद इस समिति का…

Read More