कांग्रेसी कितना भी कीचड़ फैलाएं, कमल ही खिलेगा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : आम तौर पर क्रिया-प्रतिक्रिया से दूर रहने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस नेताओं के चुनावी अभियान पर अब निशाना साधा है। अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर उन्होंने लिखा है कि – जहां भाजपा का पूरा चुनाव अभियान ‘विकसित भारत’ के विजन को लेकर था, वहीं मुद्दा विहीन कांग्रेस विशेष कर भूपेश बघेल जी, महंत जी जैसे नेताओं ने सिर्फ झूठ और बदजुबानी को ही अपना ध्येय बना लिया था। इन लोगों ने संविधान और आरक्षण…
Read MoreTag: भाजपा
छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में स्वस्फूर्त मतदान किया है, जनता सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए भाजपा की सरकार चाहती है – किरण सिंह देव
प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्ण उत्साह और समर्पण के साथ अभूतपूर्व जनसमर्थन जुटाया समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ में मंगलवार को तीसरे चरण के पूर्ण हुए मतदान के बाद भाजपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलने का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि बस्तर, काँकेर, राजनांदगाँव और महासमुंद में पहले और दूसरे चरण के मतदान में भाजपा को अपना भरपूर आशीर्वाद देने के बाद अब दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चाँपा और सरगुजा लोकसभा की जनता-जनार्दन ने पूरे छत्तीसगढ़ के…
Read Moreछत्तीसगढ़ की 7 सीटों सहित प्रदेश में चुनाव संपन्न, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया मतदाताओं का आभार
समदर्शी न्यूज़, जशपुर/रायपुर : लोकसभा चुनाव के अंतर्गत आज तृतीय चरण में छत्तीसगढ़ की 7 सीटों दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा सहित देश की 93 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। इसके साथ प्रदेश में सभी 11 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मतदाताओं का आभार जताया। अपने आभार संदेश में सीएम साय ने कहा कि – आज लोकसभा चुनाव – 2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में तीसरे व अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।प्रदेश की 7 सीटों पर हुए मतदान…
Read Moreमोदी की गारंटी और साय के सुशासन का नतीजा है कि जनता भाजपा के साथ है, भगवान, बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के समर्पण से जनता की सेवा का अवसर मिला – बृजमोहन अग्रवाल
मोदी का आभार उन्होंने दिल्ली में रायपुर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : भगवान और माता-पिता के आशीर्वाद तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के समर्पण के बदौलत ही पिछले लगभग 35 साल से ज्यादा समय से जनता की सेवा कर रहा हूं। आगे भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरूं यही कोशिश रहेगी, यह कहना है – रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का, जिन्होंने ने मंगलवार को बूढ़ा तालाब स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद स्वामी…
Read Moreपत्थलगांव विधायक गोमती साय ने सपरिवार किया मतदान, मतदाताओं से मतदान करने की अपील की !
समदर्शी न्यूज़ – पत्थलगांव : विधायक पत्थलगांव एवं लोकसभा संयोजक श्रीमती गोमती साय ने सपरिवार सुबह 7:30 बजे माध्यमिक शाला मेंढरबहार (मुंडाडीह) मतदान केंद्र में मतदान किया। विधायक श्रीमती साय ने पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के 275 मतदान केंद्रों सहित रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जागरूक मतदाता शीध्र से शीध्र अपने मतदान केंद्र में पहुंच कर मतदान पहले करें, उसके बाद अपने अन्य कार्य करें। आपका एक-एक मत बहुमूल्य है जो देश की दिशा एवं दशा तय करेगा।
Read Moreतुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां अब विलुप्ति की कगार पर, राम विरोधी हैं रामगोपाल यादव – विष्णु देव साय.
कांग्रेस में होता है नारियों का अपमान, तंदूर कांड इनके ही नेता ने किया. प्रदेश की सभी 11 सीटें जीत रहे हैं हम. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर/बगिया/कुनकुरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में सपरिवार मतदान किया। मतदान के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान सपा नेता रामगोपाल यादव द्वारा राम मंदिर के वास्तु पर सवाल उठाए जाने पर सीएम साय ने कहा कि ये राम विरोधी लोग हैं, जो कुछ भी बोलते हैं। इन्होंने तो राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण भी ठुकरा…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गृह ग्राम बगिया में किया मतदान, जनता से की मतदान की अपील
समदर्शी न्यूज़, जशपुर/रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार मतदान किया। मतदान के लिए श्री साय, मां जसमनी साय, पत्नी कौशल्या साय, बेटा तोशेंद्र साय, बेटी स्मृति साय, बहु राजकुमारी साय सहित पूरे परिवार ने लाइन में लगकर अपने बारी का इंतजार किया और मतदान किया। मतदान के बाद सीएम साय ने कहा कि जन-जन में मोदी और भाजपा के प्रति उत्साह है। विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लिए लोग कमल छाप पर जम कर मतदान कर रहे…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किए प्रभु श्री राम के दर्शन, जनता से की मतदान करने की अपील !
तीसरे चरण के अंतर्गत आज प्रदेश की 7 सीटों सहित देश की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है, इसके साथ ही आज छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न हो जाएंगे. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मतदान के लिए अपने गृह ग्राम बगिया रवाना होने से पहले राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। दर्शन के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री साय ने कहा कि लोकतंत्र…
Read Moreपत्थलगांव विधायक गोमती साय ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की
समदर्शी न्यूज़, पत्थलगांव : विधायक पत्थलगांव एवं लोकसभा संयोजक श्रीमती गोमती साय ने बताया कि मैं अपने परिवार सहित 7 मई 2024 दिन मंगलवार को सुबह 8.30 बजे माध्यमिक शाला मेंढरबहार (मुंडाडीह) मतदान केंद्र में मतदान करूंगी। विधायक श्रीमती साय ने पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के 275 मतदान केंद्रों सहित रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओ से मतदान करने की अपील की है। सभी जागरूक मतदाता मंगलवार को सुबह 7 बजे से ही अपने मतदान केंद्र में पहुंच कर मतदान पहले करें उसके बाद अपने अन्य कार्य करें। आपका एक मत…
Read Moreछत्तीसगढ़ में कल 7 सीटों पर होगा मतदान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता से की मतदान की अपील
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : लोकसभा चुनाव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में तीसरे व अंतिम चरण में बची हुई 7 सीटों पर कल मतदान होगा। जिसके साथ प्रदेश में चुनाव संपन्न हो जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता से मतदान में शामिल होने की अपील की है। अपने अपील में उन्होंने कहा कि – सभी मतदाता भाईयों-बहनों को जोहार, राम-राम, नमस्कार। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 मई को छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मतदान होना है। मैं इन सीटों के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि…
Read More