मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश की 70 लाख माता-बहनों को जगदलपुर से देंगे रक्षाबंधन का तोहफा : महतारी वंदन योजना की 6 वीं किश्त में महिलाओं को मिलेगी एक-एक हजार रूपए की राशि

महतारी वंदन एप का भी होगा शुभारंभ एक पेड़ मां के नाम अभियान का भी होगा शुभारंभ 3061 महिला स्व-सहायता समूहों को वितरित करेंगे 100 करोड़ रूपए का ऋण बस्तर जिले को 9.31 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 31 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर प्रवास के दौरान 01 अगस्त को वहां आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे और प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000-1000 रूपए की 6 वीं किश्त जारी कर राखी त्यौहार का उपहार देंगे। इस…

Read More

विशेष लेख : महतारी वंदन का उपहार, हर महीने खुशियों का रिचार्ज

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 31 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ में अन्य कामों के शुभारंभ के लिए भले ही श्री गणेश जी की आराधना की जाती है लेकिन अब महीने की पहली तारीख माँ की वंदना अर्थात महतारी वंदन के साथ हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महीने की पहली तारीख को क्लिक कर प्रदेश की 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि जो अंतरित करते हैं। यह राशि पहली तारीख को इसलिए दी जाती है क्योंकि यह दिन नये महीने की बजट की शुरुआत का होता…

Read More

विशेष लेख : एक पेड़ मां के नाम यानि हरे-भरे स्वच्छ भविष्य का निर्माण

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 31 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और घने जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में ’एक पेड़ मां के नाम’ एक अनूठा वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व का सम्मान, हरे-भरे परिदृश्य को और अधिक हराभरा बनाना है। इस अभियान के तहत हर व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस विचार के पीछे एक गहरा भावनात्मक तत्व है, जो…

Read More

आबकारी टीम ने सरायपाली इलाके में 235 लीटर कच्ची शराब और दो स्कूटी की जब्त

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 31 जुलाई 2024/ महासमुंद जिले में मदिरा के अवैध परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के उद्देश्य से संचालित सघन जांच-पड़ताल के अभियान के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने सरायपाली इलाके में दो अलग-अलग मामलों में 235 लीटर कच्ची महुआ शराब और परिवहन में प्रयुक्त दो स्कूटी को जब्त किया है। जब्त दोनों स्कूटी की कीमत लगभग एक लाख 67 हजार रूपए है। सरायपाली वृत्त की आबकारी टीम ने ग्राम बेलमुंडी में गश्त दौरान बेलमुंडी गौठान के पास रोड में स्कूटी सवार गूंज राम खूंटे एवं…

Read More

श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की ली शपथ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नए राज्यपाल को दी बधाई

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 31 जुलाई 2024/ श्री रमेन डेका ने आज राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ के 10 वें राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने उन्हें शपथ दिलाई। राज्यपाल श्री डेका ने  ईश्वर के नाम पर शपथ ली।  इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी उपस्थित रहीं। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा…

Read More

उच्चदाब स्टील उद्योगों को मिल रही है 713 करोड़ रूपये की बड़ी छूट : विभिन्न विकसित राज्यों की तुलना में भी छत्तीसगढ़ में सस्ती बिजली

विगत 8 वर्षों में मात्र 35 पैसा प्रति यूनिट ही बढ़ा ऊर्जा प्रभार विगत 8 वर्षों में बढ़ी मंहगाई की तुलना में नाममात्र की वृद्धि समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ग के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए जो पुनरीक्षित विद्युत दरें घोषित की गई हैं उनमें खपत के आधार पर ऊर्जा प्रभार में की गई वृद्धि के बावजूद टैरिफ में लोड फैक्टर पर मिलने वाली छूट के द्वारा 713 करोड़ रूपये की छूट उच्चदाब स्टील उद्योगों को दी जा रही है। यह छूट…

Read More

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल श्री रमेन डेका 31 जुलाई को लेंगे शपथ

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका बुधवार 31 जुलाई को सबेरे 10.15 बजे राजभवन रायपुर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

Read More

एक युद्ध नशे के विरूद्ध चलेगा अभियान : बालकों के नशा का सेवन करने वाले हॉट स्पॉट की होगी पहचान

बच्चों को स्कूल में दिलाया जाएगा दाखिला, मिलेगी सुरक्षा व आश्रय की सुविधा कलेक्टर ने कहा कि सम्बंधित विभाग समन्वय के साथ करें कार्य समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 जुलाई 2024। जिले में असहाय बच्चों को नशे के सेवन से बचाने के लिए एक युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान चलाया जाएगा। साथ ही बालकों के नशे का सेवन करने वाले हॉट स्पॉट की पहचान की जाएगी। इसी परिपेक्ष्य में आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर के रेडक्रॉस सभाकक्ष में महिला बाल विकास विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों व…

Read More

पॉवर कंपनी में अनामिका मण्डावी को प्रकाशन अधिकारी का वेतनमान

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 29 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में पदस्थ सहायक प्रकाशन अधिकारी श्रीमती अनामिका मण्डावी को उच्च वेतनमान स्वीकृत करने का आदेश छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा जारी कर किया गया है। वे कार्यालय अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) में ही पदस्थ रह कर अपने पद एवं दायित्व का निर्वाह करेगी। श्रीमती अनामिका मण्डावी छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी में वर्ष 2015 में सहायक प्रकाशन अधिकारी के रूप में चयनित हुई थी। उन्होंने हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में पदस्थापना के साथ-साथ अपनी सेवाएं प्रारंभ की। तत्पश्चात्…

Read More

राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को दी गई भावभीनी विदाई : राजभवन में विदाई समारोह संपन्न

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 29 जुलाई 2024/ राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को आज यहां राजभवन परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने राजभवन परिवार के समस्त अधिकारियांे एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अपने कार्यकाल के विभिन्न पलों को याद किया और राजभवन परिवार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यपाल को राजभवन परिवार की ओर से शाल, श्रीफल…

Read More