समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आधुनिक हिंदी साहित्य के जनक माने जाने वाले महान साहित्यकार भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की 9 सितंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने देश हित और हिंदी साहित्य में भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि भारतेन्दु जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे हिन्दी साहित्य के आधुनिक काल के एक उत्कृष्ट कवि, सशक्त व्यंग्यकार, सफल नाटककार, जागरूक पत्रकार तथा ओजस्वी गद्यकार थे। इसके अलावा वे सम्पादक और कुशल वक्ता भी थे। भारतीय नवजागरण…
Read MoreTag: रायपुर
माननीय उच्चतम न्यायालय के तीन न्यायाधिपतियों की उपस्थिति में छत्तीसगढ उच्च न्यायालय में राज्य स्तरीय कान्फ्रेंस का आयोजन : जिला न्यायापालिका को सशक्त बनाने तथा सिविल व आपराधिक विधि पर किया गया मंथन, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट्स आफ छत्तीसगढ़ पुस्तक का माननीय न्यायमूर्तिगण ने किया अनावरण
एक सशक्त व निडर जिला न्यायपालिका ही लोगों के अधिकारों की रक्षा करने में और न्याय प्रदान करने में सक्षम होगी – न्यायाधिपति श्री न्यायमूर्ति सूर्यकान्त समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 सितम्बर/ छत्तीसगढ उच्च न्यायालय बिलासपुर में रविवार को जिला न्यायपालिका के सशक्तीकरण व सिविल व आपराधिक विधि पर राज्य स्तरीय कान्फ्रेंस आयोजित किया गया। इस एतिहासिक कान्फ्रेंस के मुख्य अतिथि सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय श्री न्यायमूर्ति सूर्यकान्त और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय श्री न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा एवं माननीय श्री न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा…
Read Moreसिम्स व जिला अस्पताल में बहुत जल्द मिलेगी व्हाट्सएप से पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट, कलेक्टर ने जिले के दोनों बड़े अस्पतालों का किया निरीक्षण
मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर/रायपुर, 8 सितंबर /सिम्स और जिला अस्पताल बिलासपुर में पैथोलॉजी जांच की रिपोर्ट बहुत जल्द व्हाट्सएप मैसेज के जरिए मिलेगी। रिपोर्ट प्राप्त करने मरीजों को भागदौड़ करना नहीं पड़ेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स और जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद दोनों प्रबंधन को इस आशय के निर्देश दिए। पहले यह व्यवस्था जिला अस्पताल में शुरू होगी। उसके कुछ दिनों बाद सिम्स अस्पताल में। निगम आयुक्त अमितकुमार, अधीक्षक डॉ. एसके नायक व सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता भी…
Read Moreबंजारी धाम परिसर में ब्रम्हलीन विभूतियों के प्रतिमा अनावरण में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय : 2.51 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण
जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम व वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी भी कार्यक्रम में हुए सम्मिलित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तमनार को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 8 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ प्रवास के दूसरे दिन तराईमाल धाम स्थित श्री बंजारी माई की पूजा अर्चना एवं दर्शन लाभ लेकर प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की उन्होंने परिसर में ही स्थापित पुजारी ब्रह्मलीन श्री रामगोपाल महाराज जी, ब्रह्मलीन अंकुर मालाकार जी, पुजारिन सोनागिरी माता जी के प्रतिमा का भी अनावरण किया। साथ…
Read Moreहेल्थ अपडेट : स्वाइन फ्लू से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताए टिप्स
स्वाइन–फ्लू के इलाज के लिए अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम, किसी भी जानकारी के लिये फोन नम्बर 104 पर कर सकते हैं संपर्क समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 सितम्बर/ स्वाइन-फ्लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज सिम्स, जिला अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आइसोलेशन वार्ड, दवाईयों और आक्सीजन सिलेंडर की सुविधा है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को उच्च संस्थानों में भेजने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी है। उन्होंने…
Read Moreछत्तीसगढ़ में मेघराज की मेहरबानी, किसानों के चेहरे खिले, बारिश ने छत्तीसगढ़ को किया तर-बतर
राज्य में अब तक 960.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज रायपुर, 08 सितम्बर 2024/ राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 960.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 08 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2028.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 505.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।…
Read Moreमुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग ने श्रमिकों के पंजीयन और नवीनीकरण का चलाया अभियान : 27220 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन और 8738 आवेदनों का त्वरित निराकरण
श्रम विभाग द्वारा दो हजार मोबाईल कैंप लगाए गए, हितग्राहियों के पंजीयन का नवीनीकरण 31 दिसम्बर तक समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 सितम्बर/ प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप और वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में श्रम विभाग द्वारा मोबाईल कैंप लगाकर श्रमिकों को योजना की जानकारी, पंजीयन व विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। श्रम विभाग द्वारा दो हजार मोबाईल कैंप लगाए गए और 27220 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। मौके पर ही 8738 आवेदनों का…
Read Moreमुख्यमंत्री साय के साथ किसान दिवस मनाएगा छत्तीसगढ़ : प्राकृतिक खेती पर होगी चर्चा, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
भगवान बलराम जयंती के उपलक्ष्य में 9 सितंबर को प्रदेश में मनाया जाएगा किसान दिवस, राज्य के सभी 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों में भी मनाई जाएगी बलराम जयंती समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 सितम्बर/ कृषि के देवता माने जाने वाले भगवान श्री बलराम जी की जंयती के उपलक्ष्य में 9 सितम्बर को प्रदेश में किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे। किसान दिवस…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नंबर वन राज्य बने छत्तीसगढ़ – मथुरा की सांसद प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री श्रीमती हेमा मालिनी…. देखें विडिओ
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 सितंबर/ मथुरा की सांसद प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री श्रीमती हेमा मालिनी ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा -मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नंबर वन राज्य बने छत्तीसगढ़। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तारीफ़ करते हिये कहा कि छत्तीसगढ़ श्री साय के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ेगा। हेमा जी ने कहा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नहीं होगी कभी फण्ड की कमी। उन्होंने कहा श्री साय के नेतृत्व में…
Read Moreविष्णु के सुशासन में उम्मीदों की आस हुई पूरी : स्कूली छात्र-छात्राओं को मूल निवासी, जाति और आय प्रमाण पत्र घंटेभर में बनकर हाथ में मिला, खिल आई चेहरे पर मुस्कान
विद्यार्थियों एवं पालकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह का जताया आभार, जिले के विभिन्न स्कूलों में शिविर के माध्यम से प्रमाण पत्र का वितरण समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 7 सितंबर/ तीन साल से मेरी बेटी का जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा था, जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटक रही थी, काफी समय से परेशान थी, तभी जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्कूल के शिविर में मेरी बेटी और मुझे बुलाया। मैं अपनी बेटी को लेकर स्कूल पहुंची और जरूरी दस्तावेज को दी और तत्काल वहां…
Read More