भाजपा रायपुर लोकसभा चुनाव में जीत का रिकार्ड बनाएगी, मैं धरती के भगवानों से जीत का आशीर्वाद लेने आया हूं – बृजमोहन अग्रवाल

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : स्व. अटल बिहारी बाजपेयी सभागृह मेडिकल कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री व रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा आज मैं धरती के भगवानों से जीत का आशीर्वाद लेने आया हूं। 23 सालों से रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने रिकार्ड मतों से जीतने का इतिहास बनाया है। अब लोकसभा चुनाव में रिकार्ड मतों से जीतने का इतिहास भी आप लोगों के सहयोग से बनाने जा रहे हैं। यह संभव होगा भाजपा और पीएम नरेन्द्र…

Read More

नक्सली हमले में घायल युवक को देखने अस्पताल पहुंचे गृह मंत्री विजय शर्मा, परिजनों से हाथ जोड़कर बोले – गुड्डू मेरा भाई, आप सभी मेरा परिवार, नक्सलियों से विनाश का रास्ता छोड़कर विकास का मार्ग चुनने की अपील की

बस्तर के गांव के विकास के मार्ग में आईईडी बहुत बड़ा बाधक है : गृह मंत्री विजय शर्मा आईईडी नहीं पहचानता कि इस पर पैर रखने वाला कौन है, जानवर व ग्रामीण दोनों ही आहत हो रहे हैं समदर्शी न्यूज़, रायपुर : बीजापुर में हुए आईईडी ब्लास्ट में घायल युवक गुड्डू मेकाम (18 वर्षीय) नामक युवक का पैर बुरी तरह से जख्मी था और इसी हालात में नक्सलियों ने उसे 11 तारीख से बंधक बना रखा था। मरणासन्न स्थिति होने पर उन्होंने उसे छोड़ दिया था।उसका जगदलपुर में इलाज चल…

Read More

भाजपा सरकार में सब काम हो रहा सांय-सांय, कांग्रेस का हो रहा बाय-बाय, कांग्रेस को मटियामेट कर देना है – विष्णु देव साय

लोकसभा चुनाव के बाद सभी वादों को पूरा करेंगे सांय-सांय भूपेश बघेल ने देवों के देव महादेव को भी नहीं छोड़ा समदर्शी न्यूज़, नगरी : भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश में मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम सांय-सांय हो रहा है और कांग्रेस का बाय-बाय हो रहा है. कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं और उनकी पार्टी में चलाचली की बेला चल रही है. इसलिए लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को मटियामेट करने का समय आ गया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांकेर…

Read More

छत्तीसगढ़ के बेटे-बेटियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले जाएंगे जेल, कांग्रेस की सरकार ने गरीबों को बेघरबार करने का पाप किया – विष्णु देव साय

विधानसभा में उखाड़ फेंका था अब लोकसभा में भी कांग्रेस का नामोनिशान मिटाना है समदर्शी न्यूज़, हरवेल/केशकाल : कांग्रेस की सरकार ने 5 साल में गरीबों को पक्के आवास न देकर उन्हें बेघरबार करने का पाप किया था, लेकिन हमारी सरकार बनते ही हमने 18 लाख परिवारों के लिए पक्के आवास को मंजूरी दी. पीएससी में घोटाला कर कांग्रेस ने प्रदेश के होनहार बेटे-बेटियों के भविष्य से खिलवाड़ किया, हमारी सरकार के वादे के अनुसार घोटाले की सीबीआई जांच शुरू हो गई है और दोषीदार जल्द ही जेल में होंगे।…

Read More

भूपेश बघेल पर भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव का बड़ा बयान : भूपेश सनातन को अपमानित करने वाली अपने  पिता की राह पर चल रहे है

हार की बौखलाहट में भूपेश का धर्म विरोधी चेहरा हुआ बेनकाब प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने किया तीखा हमला : भ्रष्टाचारियों के सरगना रहे भूपेश बघेल के मुँह से ईमानदारी की  बातें मजाक ही लगती है समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार सनातन संस्कृति और हिन्दुत्व का अपमान करके अपने पिता की राह पर चल रहे हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि “विष्णु को भ्रष्टाचार का भोग लग रहा” जैसा बयान देकर बघेल न केवल अपनी राजनीतिक…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा के केंद्रीय घोषणा पत्र समिति में शामिल….

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भारतीय जनता पार्टी ने लोक सभा चुनाव के लिए, घोषणा पत्र तैयार करने वाली समिति मे शामिल किया है. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली इस घोषणा पत्र समिति मुख्यमंत्री साय सहित 27 सदस्य शामिल हैँ।उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष 2023 मे भारतीय जनता पार्टी ने विधान सभा चुनाव मे मोदी की गारंटी के नाम से घोषणा पत्र जारी किया था, इसमें दो साल का धान का बकाया बोनस,18 लाख परिवारो को पीएम आवास और महतारी वंदन ,…

Read More

भाजपा चुनाव प्रभारी नबीन का 4 अप्रैल तक तूफानी दौरा कार्यक्रम : लोकसभा चुनाव की बनाएंगे रणनीति, प्रत्याशियों की नामांकन रैलियों में होंगे शामिल

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी और बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन आगामी 4 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के लोकसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। श्री शनिवार 30 मार्च को राजधानी पहुँचेंगे। लोकसभा क्षेत्रों का प्रवास करके श्री नबीन लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री नबीन 30 मार्च को शाम रायपुर पहुँच रहे हैं। यहाँ पहुँचने के बाद कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में बूथ विजय अभियान समिति, विशेष सम्पर्क…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरुआत, कहा – भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ तक पहुँचकर शानदार जीत का इतिहास रचकर बूथ विजय संकल्प अभियान में पूरे मनोयोग के साथ जुट जाएँ

‘कांग्रेस के झूठे वादों पर विधानसभा चुनाव में जनता ने रत्तीभर भरोसा नहीं किया और अब लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के झूठे वादों पर जनता कतई ऐतबार नहीं करेगी’ समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है और भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने हर बूथ में 370 वोटों की बढ़त हासिल करके भाजपा के बूथ विजय संकल्प अभियान को सफल करने का गुरुतर दायित्व है। श्री…

Read More

अमित चिमनानी की किताब मोदी मैजिक किताब  का राज्य स्तरीय विमोचन : प्रभारी नितिन नवीन , उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया विमोचन

नितिन नबीन ने  कहा कोई भी कांग्रेस का नेता इन आंकड़ों पर बात नही कर सकता आंकड़े बता रहे है कांग्रेस राज में भारत बदहाल था मोदी जी ने उसे बेमिसाल कर दिया:नितिन नबीन छत्तीसगढ़ को 10 वर्षो में केंद्र की  कांग्रेस सरकार  ने 83 हजार करोड़ तो मोदी सरकार ने 3 लाख 80 हजार करोड़ दिए:अरुण साव दोनो सरकारों के आकड़ों की तुलना करेंगे तो पाएंगे मोदी सरकार का काम किसी चमत्कार से कम नहीं इसीलिए किताब का नाम मोदी मैजिक है:अमित चिमनानी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : बीजेपी छत्तीसगढ़…

Read More

एक-एक कार्यकर्ता कम से कम 10 मतदाता घरों तक पहुंचे : विष्णु देव साय

डबल इंजन की सरकार में विकास के काम भी डबल रफ्तार से हो रहे वादाखिलाफी कांग्रेस की फिदरत, उनका मूल चरित्र भ्रष्टाचार समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत  कांकेर लोकसभा के अंतागढ़ में जनसभा को संबोधित किया। श्री साय ने यहां भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्र में…

Read More