श्रमिकों के बच्चे पढ़ेंगे अब बड़े स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना की प्रक्रिया 1 नवंबर से, श्रमवीरों के लिए तीन नई योजना पर मुहर

श्रम मंत्री सह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्णय रायपुर, 25 अक्टूबर/ प्रदेश के 28 लाख निर्माण श्रमिकों के लिए विष्णुदेव सरकार तीन नई योजनाओं की शुरुआत करने जा रही है। तीन नई योजनाओं का अनुमोदन आज शुक्रवार को श्रम मंत्री सह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में हुई नवा रायपुर के मण्डल कार्यालय में आयोजित संचालक मंडल की तृतीय बैठक में लिया गया।…

Read More

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखंड का किया लोकार्पण

रायपुर, 25 अक्टूबर 2024/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखंड का लोकार्पण किया। लगभग 5 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित सरगुजा प्रखंड में छत्तीसगढ़ राज्य के विशेष रूप से सरगुजा अंचल के आदिवासी समुदाय की जीवनशैली और उनकी सांस्कृतिक व पुरातात्विक धरोहरों को प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, श्रम…

Read More

रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत कुल 46 अभ्यर्थियों ने जमा किए नामांकन

रायपुर 25 अक्टूबर 2024/  रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत कुल 46 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज 25 अक्टूबर 2024 को भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी से विक्रम अडवानी, हमर राज पार्टी से मनीष कुमार ठाकुर, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से गोपीचंद साहू, भारतीय जनता पार्टी से सुनील कुमार सोनी, बहुजन मुक्ति पार्टी से कृष्णा चिंचखेड़े, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से फरीद मोहम्मद कुरैशी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार से बृजनारायण साहू, निर्दलीय आशीष पाण्डेय, नीरज दुबे, मो. शान अहमद, अब्दुल अजीम, चन्द्र प्रकाश कुर्रे, प्रकाश कुमार उरांव,…

Read More

राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मु ने महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त जारी की : राज्य की 70 लाख महिलाओं को दी जा चुकी है अब तक 5878 करोड़ 37 लाख की राशि

रायपुर, 25 अक्टूबर 2024/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त का अंतरण किया। इस योजना के तहत दीवाली से पहले राज्य की 69 लाख 68 हजार लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में एक-एक हजार रूपए के मान से कुल 651 करोड़ 37 लाख रुपए की राशि ऑनलाईन अंतरित की गई। योजना के तहत अब तक राज्य की महिलाओं को कुल 5878 करोड़ 37 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। इस अवसर…

Read More

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और सशक्तिकरण पर केंद्रित पुस्तकों का किया विमोचन

रायपुर, 25 अक्टूबर 2024/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित तीन पुस्तकों क्रमशः ‘आदि नारी: आदिवासी महिलाओं की अस्मिता और गौरव गाथा, वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु मार्गदर्शिका’ एवं पोदड़गुमा पेन करसाड का विमोचन किया। इस मौके पर राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को उक्त तीनों पुस्तकों की प्रथम प्रतियां ससम्मान भेंट की। यह तीनों पुस्तकें छत्तीसगढ़ राज्य की जनजातीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और वन अधिकारों की सुरक्षा पर केंद्रित…

Read More

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों इंजीनियरिंग के होनहार विद्यार्थियों को मिला स्वर्ण पदक : राष्ट्र निर्माण में तकनीकी कौशल और ज्ञान के सही उपयोग पर राष्ट्रपति ने दिया ज़ोर

निष्ठा, नैतिकता और कुशलता के साथ निरंतर काम करने वालों को सहज ही सम्मान प्राप्त होता है – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु एनआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में पहली बार राष्ट्रपति का आगमन राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए रायपुर, 25 अक्टूबर 2024 / राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर के लिए आज 25 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक रहा। देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज संस्थान के 14वें दीक्षांत समारोह में अपनी…

Read More

नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का आम निर्वाचन 2024 -25 : मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिये गये निर्देश

निर्वाचक नामावली पुनरीक्षित किए जाने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की समीक्षा बैठक रायपुर, 25 अक्टूबर 2024/  छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के सभी जिलो के  उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली गई। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षित किए जाने संबंधी तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से चुनाव की तैयारी,निर्वाचक नामावली को अद्यतन और पुनरीक्षित…

Read More

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का द्वितीय दीक्षांत समारोह : चिकित्सक हमेशा मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करें – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

जनकल्याण के लिए हो आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग : राष्ट्रपति रायपुर एम्स छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा के लिए वरदान : राज्यपाल श्री रमेन डेका छत्तीसगढ़, मध्य भारत का मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर, 25 अक्टूबर 2024/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने आज एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में संस्थान के 10 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं पदोपाधि तथा 514 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेडिकल प्रोफेशनल का कार्य अत्यंत जिम्मेदारी भरा होता है, उनके निर्णय…

Read More

12वीं फेल : रियल हीरो आईपीएस मनोज शर्मा पहुंचे, नालंदा परिसर -कला केंद्र को सराहा, रियल हीरो ने कहा- नहीं देखी कभी भी इतनी अच्छी लाइब्रेरी

एक साथ इतने सारे छात्र- छात्राएं कर रहे मेहनत कला केन्द्र का भी किया भ्रमण, कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐेसे संस्थानों में कला-संस्कृति की विकास की संभावनाएं रायपुर 24 अक्टूबर 2024/ प्रसिद्ध बॉलीवुड मूवी 12वीं फेल के रियल हीरो आईपीएस श्री मनोज शर्मा बुधवार रात 9 बजे राजधानी के नालंदा परिसर पहुंचे, जहां स्थित लाइब्रेरी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने तक्षशिला और कला केंद्र का भी भ्रमण किया। उल्लेखनीय है कि आईपीएस श्री मनोज शर्मा इस समय सीआईएसएफ में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पद पर आईजी के पद पर कार्यरत हैं।…

Read More

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना : 25-26 अक्टूबर को रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रा करने वालों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, राष्ट्रपति के दौरे के कारण यातायात व्यवस्था में बदलाव

रायपुर, 24 अक्टूबर/ माननीय राष्ट्रपति महोदया, भारत सरकार का दिनांक 25 एवं 26 अक्टूबर 2024 को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ रायपुर प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित है। दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को व्हीव्हीआईपी महोदया का विशेष विमान से सुबह 11:00 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना आगमन होगा एवं विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर दिनांक 26 अक्टूबर 2024 को संध्या 16:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान माना एयरपोर्ट आवागमन करने वाले यात्रीगण किसी भी प्रकार के असुविधा से बचने के लिए फ्लाईट के निर्धारित समय से 02 घण्टे पूर्व माना विमानतल…

Read More