रायपुर, 24 अक्टूबर/ माननीय राष्ट्रपति महोदया, भारत सरकार का दिनांक 25 एवं 26 अक्टूबर 2024 को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ रायपुर प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित है। दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को व्हीव्हीआईपी महोदया का विशेष विमान से सुबह 11:00 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना आगमन होगा एवं विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर दिनांक 26 अक्टूबर 2024 को संध्या 16:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान माना एयरपोर्ट आवागमन करने वाले यात्रीगण किसी भी प्रकार के असुविधा से बचने के लिए फ्लाईट के निर्धारित समय से 02 घण्टे पूर्व माना विमानतल…
Read MoreTag: रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नया रायपुर में श्री सत्य सांई नर्सिंग कॉलेज का किया उदघाटन
सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल में नवजीवन उपहार कार्यक्रम के तहत 5 बच्चों को स्वस्थ होने पर दी विदाई, मुख्यमंत्री ने प्रदान किए उपहार रायपुर, 24 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अटलनगर, नवा रायपुर स्थित सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल परिसर में श्री सत्य साईं नर्सिंग कॉलेज का उदघाटन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान बीएससी नर्सिंग की नव प्रवेशी छात्राओं को लैंप लाइटिंग कार्यक्रम में शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्हें मानवता की…
Read Moreबस्तर ओलंपिक 2024 :’खेलेगा बस्तर, बढ़ेगा बस्तर, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न
विकासखंड स्तर पर एक नवंबर से जिला स्तर पर 21 नवंबर से और संभाग स्तर पर प्रतियोगिताएं 26 नवंबर से प्रारंभ रायपुर, 24 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। यहां खेलों के क्षेत्र में अपार नैसर्गिक क्षमता विद्यमान है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में बस्तर संभाग के लोगों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अवसर प्रदान किए जा रहें है। बस्तर ओलंपिक में विकासखंड स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन एक नवंबर से 20 नवंबर 2024, जिला स्तर पर 21 नवंबर से 25…
Read Moreछत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चयनित कनिष्ठ यंत्रियों को प्रदान किये नियुक्ति-पत्र…रूफटॉप सोलर एक्सप्लोरर एप का किया विमोचन.
पीएम सूर्यघर योजना से 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ उठाएं – श्री साय 375 कनिष्ठ यंत्रियों को नियुक्ति-पत्र, आगे भी कर्मियों की कमी नहीं होने देंगे. बिजली कर्मियों का दीवाली पूर्व 12 हजार रुपए बोनस की घोषणा, केशलेस हेल्थ स्कीम के लिए 3 वर्षों का एम.ओ.यू. रायपुर, 23 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चयनित कनिष्ठ यंत्रियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। उन्होंने विद्युत कर्मियों को 12 हजार रूपये तक बोनस/एक्सगे्रसिया दीपावली के पूर्व देने की घोषणा की। साथ ही…
Read Moreधान खरीदी में फर्जीवाड़ा करने वाला केन्द्र प्रभारी रामदास बंजारे गिरफ्तार : शासन को 91 लाख रूपए से अधिक का आर्थिक क्षति पहुंचाने का मामला
रायपुर, 22 अक्टूबर 2024/ मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के गुरुवाइनडबरी धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी रामदास बंजारे को पुलिस ने तिफरा बिलासपुर के पास घेरा बंदी कर आज गिरफ्तार किया। गुरुवाइनडबरी धान खरीदी केंद्र प्रभारी रहते हुए इसने फर्जीवाड़ा कर शासन को 91 लाख 68 हजार से अधिक का आर्थिक नुकसान पहुंचाया था। धान खरीदी में गड़बड़ी का मामला सामने आने पर कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…
Read Moreसरगुजा विकास प्राधिकरण : नई सरकार, नए फैसले ; विकास कार्यों में तेजी लाने का प्रयास….देखें विडिओ मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय ने बैठक को लेकर क्या कहा ?
जशपुर/रायपुर, 22 अक्टूबर/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सरगुजा विकास प्राधिकरण का पुनर्गठन किए जाने के बाद आज जशपुर के मायाली में प्राधिकरण की पहली बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में सरगुजा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में सरगुजा और बस्तर क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए इस प्राधिकरण का गठन किया गया था। हालांकि, पिछले पांच वर्षों में प्राधिकरण ने अपेक्षित विकास कार्य नहीं किए। नई…
Read Moreपुलिस स्मृति दिवस परेड में हुए शामिल राज्यपाल और मुख्यमंत्री : पुलिस के शहीद वीर जवानों को नमन करते हुए शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी
पुलिसकर्मियों के प्रति रखें मानवीय दृष्टिकोण – रमेन डेका पुलिस और सुरक्षाबलों के कारण देश में कायम है कानून और शांति व्यवस्था- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर, 21 अक्टूबर 2024/ राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल माना रायपुर के प्रांगण में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित परेड कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों की ओर से पुलिस के शहीद वीर जवानों को नमन करते हुए शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल और…
Read Moreआदिवासी मुख्यमंत्री और आदिवासी वनमंत्री की बदनियति से छत्तीसगढ़ के आदिवासी पाई-पाई के लिए मोहताज – कांग्रेस
ई-कुबेर सिस्टम अव्यवहारिक, आदिवासियों को अपनी ही मजदूरी का पैसा निकालना हो रहा मुश्किल कई डिविजनों में भुगतान संदिग्ध, हितग्राहियों के खातों में आए नहीं फिर राशि गई कहां? रायपुर, 20 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्र बस्तर और सरगुजा में भी ई-कुबेर से भुगतान की अनिवार्यता को अव्यावहारिक करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार के द्वारा बिना सोचे समझे लागू किए गए इस तुगलती फरमान से लाखों गरीब आदिवासी परिवार पाई-पाई के लिए मोहताज हो गए हैं।…
Read Moreबड़ी खबर : नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला राष्ट्रपति का ध्वज, 25 साल की सेवा के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान
रायपुर, 19 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए यह एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है, जब उन्हें ‘राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज’ प्रदान किए जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह विशेष ध्वज देश के चुनिंदा राज्यों की पुलिस इकाइयों को दिया जाता है, जो 25 वर्षों की अनुकरणीय सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सल मोर्चे पर साहस और दृढ़ता के साथ कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए यह सम्मान अर्जित किया है, जो उनकी उत्कृष्ट सेवा का प्रमाण है। इस सम्मान के साथ,…
Read Moreविधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अनुशंसा से राजनांदगांव को मिली जीर्णोद्धार कार्यों की सौगात : जीर्णोद्धार कार्यों से 26 विद्यालयों का होगा कायाकल्प.
26 विद्यालयों में जीर्णोद्धार कार्यों के लिए कुल 81.41 लाख रुपए की राशि को मिली स्वीकृति. इन विकास कार्यों की स्वीकृति पर विद्यार्थियों और अभिभावकों सहित शिक्षकों ने जताया राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह का आभार. राजनांदगांव, 18 अक्टूबर / विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह की अनुशंसा पर राजनांदगांव के अंजोरा, धर्मापुरा, नंदई वार्ड नंबर 49, परमालकसा, पार्रीखुर्द और पेंड्री के पूर्व माध्यमिक शाला में जीर्णोद्धार कार्य सहित पार्रीखुर्द के प्राथमिक शाला में जीर्णोद्धार कार्य के लिए 19 लाख 89 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके…
Read More