घूस मामले में अडानी को गिरफ्तार कर की जाये पूछताछ – कांग्रेस

मोदी सरकार अडानी के भ्रष्टाचार की रक्षक – दीपक बैज रायपुर. घूस मामले में केन्द्र सरकार अडानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उससे पूछताछ करे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार अडानी के भ्रष्टाचार की रक्षक है। लीडर ऑफ ऑपोजिसन राहुल गांधी ने कल प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से मामला उठाया कि अडानी के खिलाफ अमेरिका में अमेरिका के न्यायालय में अपराध दर्ज और गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है, निश्चित रूप से यह बेहद चिंताजनक है। सोलर एनर्जी के नाम से अमेरिका की एक कंपनी से…

Read More

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन 2024 : सामान्य प्रेक्षक श्रीमती जी रेखारानी व कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने स्ट्रांग रूम का मतगणना पूर्व लिया जायजा, 23 नंवबर को सुबह 8 बजे से होगी मतगणना, 14 टेबलों पर 19 राउंड में की जाएगी गिनती, मोबाइल, स्मार्टवाच जैसे प्रतिंबधित सामानों को ले जाने पर रहेगी रोक

रायपुर, 22 नवम्बर 2024।  रायपुर दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन 2024 के मद्देनजर सामान्य प्रेक्षक श्रीमती जी रेखारानी और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने आज शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार स्थित स्ट्रॉन्ग रूम का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतगणना की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली और केंद्र के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर एसएसपी श्री संतोष कुमार सिंह मौजूद थे। मतगणना प्रक्रिया शनिवार 23 नवम्बर 2024 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी और गिनती 14 टेबलों पर 19 राउंड में…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 नवम्बर को बिलासपुर में 143 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

राउत नाचा महोत्सव में भी होंगे शामिल  रायपुर 22 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 23 नवंबर को बिलासपुर को 143 करोड़ 68 लाख रूपये की लागत के अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सकरी रोड, मिनोचा रोड, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, मिनी स्टेडियम, सिटी कोतवाली के पास निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग और अरपा नदी तट पर निर्मित राम सेतु मार्ग का लोकार्पण करेंगे। श्री साय इस मौके पर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में राउत नाचा महोत्सव में शामिल होंगे। रामसेतु मार्ग अरपा उत्थान और तट…

Read More

सुशासन के लिए जनभागीदारी जरूरी : गुड गवर्नेंस की रीजनल कॉन्फ्रेंस में बेस्ट प्रेक्टिसेस पर हुई चर्चा

रायपुर में चल रही है ‘गुड गवर्नेंस‘ पर दो दिवसीय रीजनल कॉन्फ्रेंस, देश के विभिन्न राज्यों के 150 प्रतिनिधि ले रहे भाग रायपुर 21 नवम्बर 2024/ भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार के संयुक्त तत्वाधान में नवा रायपुर में ‘‘गुड गवर्नेंस‘‘ पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन आज से शुरू हुआ। इस सम्मेलन में गुड गवर्नेंस की बेस्ट प्रेक्टिसेस, नागरिक सशक्तिकरण, शासन-प्रशासन के कामकाज और नागरिक सेवाओं की आम जनता तक पहुंच को आसान बनाने के लिए विभिन्न ई-प्लेटफार्म के उपयोग आदि से संबंधित विषयों पर हुए विचार-विमर्श के दौरान वक्ताओं ने…

Read More

विधानसभा उपनिर्वाचन-2024 : रायपुर नगर दक्षिण उपनिर्वाचन के लिए मतगणना 23 नवंबर को, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में मतगणना सुबह 8 बजे से होगी प्रारंभ

रायपुर 21 नवंबर 2024/ रायपुर नगर दक्षिण उपनिर्वाचन के लिए मतगणना 23 नवंबर को सेजबहार स्थित गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि विधानसभा क्षेत्र 51-रायपुर नगर दक्षिण के उपनिर्वाचन की मतगणना तिथि 23 नवंबर दिन शनिवार को नियत है। मतगणना तिथि को मतगणना कार्य गवर्मेंट इंजीनीयरिंग कॉलेज, सेजबहार, रायपुर (ब्लॉक-ई) में सम्पन्न किया जाएगा। निर्वाचन के लिए 2 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त मतगणना के लिए 4 अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई…

Read More

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 21 नवम्बर से ‘‘गुड गवर्नेंस‘‘ विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन, देश भर के 150 प्रतिनिधि होंगे शामिल

गुड गवर्नेंस की बेस्ट प्रेक्टिसेस से संबंधित विषयों पर होगा विस्तृत विचार-विमर्श मुख्यमंत्री श्री साय और केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह समापन सत्र को करेंगे सम्बोधित रायपुर, 20 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 21 और 22 नवम्बर को ‘‘गुड गवर्नेंस‘‘ विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में गुड गवर्नेंस की बेस्ट प्रेक्टिसेस, नागरिक सशक्तिकरण, शासन-प्रशासन के कामकाज और नागरिक सेवाओं की आम जनता तक पहुंच को आसान बनाने के लिए विभिन्न ई-प्लेटफार्म के उपयोग आदि से संबंधित विषयों पर…

Read More

शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 2211 बच्चों को कराया गया स्वर्णप्राशन, 342 बच्चों को दिए गए पांच दवाओं से निर्मित बाल रक्षा किट

रायपुर 20 नवम्बर 2024/ बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्तिवर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय, रायपुर में आज 2211 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। विभिन्न रोगों से रोकथाम एवं इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 342 बच्चों को पांच दवाईयों से बने बाल रक्षा किट भी वितरित किए गए। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। स्वर्णप्राशन के साथ ही डॉ. लवकेश चंद्रवंशी ने बच्चों के स्वास्थ्य का…

Read More

अखिल भारती क्रीड़ा भारती के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन : क्रीड़ा भारती के कार्य को सर्व व्यापक व सर्व स्पर्शी बनाकर क्रीड़ा संस्कृति के विकास का दिया गया संदेश.

इस अभ्यास वर्ग में देश भर के 55 पदाधिकारी व कार्यकर्ता हुए सम्मिलित. क्रीड़ा भारती का लक्ष्य समरसता स्थापित करना है, सभी परिवार खेल खेलें, स्वदेशी को अपनायें और देश प्रथम की भावना को आत्मसात करें. रायपुर. अखिल भारती क्रीड़ा भारती के प्रदेश कार्यकर्ताओं का 2 दिवसीय अभ्यास वर्ग होटल इंट्री पाइन्ट रायपुर में दिनांक 16 एवं 17 नवम्बर 2024 को आयोजित किया गया। अभ्यास सत्र के दूसरे दिन संगठन मंत्री, प्रसाद महानकर ने क्रीड़ा भारती के सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्रीड़ा भारती के कार्य को…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की

सरगुजा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्पर्धा में जीते मैडल, मुख्यमंत्री ने उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं रायपुर 18 नवंबर 2024 / सरगुजा के चार खिलाडियों ने कर्नाटक के कुर्ग में 10 से 14 नवंबर तक आयोजित प्रोफेशनल नेशनल किक बॉक्सिंग लीग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए 2 स्वर्ण और एक -एक रजत और कांस्य पदक हासिल इस राष्ट्रीय स्पर्धा में छत्तीसगढ़ का परचम लहराया। पदक विजेता इन खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय निषाद समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन व आदर्श विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल : कहा- संगठित समाज ही विकसित समाज की पहचान

रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के ग्राम फुंडहर में छत्तीसगढ़ निषाद समाज के 23वें राज्य स्तरीय युवक-युवती एवं विधवा-विधुर परिचय सम्मेलन तथा आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विवाहित जोड़ियों को शुभकामनाएं दी और निषाद समाज द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि निषाद समाज द्वारा यह आयोजन बहुत अच्छा प्रयास है।सामाजिक एकता बहुत जरूरी है। समाज मे सभी बराबर होते हैं, कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। संगठित समाज से सिर्फ समाज को ही फायदा नहीं होता…

Read More