परसापानी में 45 लोगों की मलेरिया जांच : एक पॉजिटिव, गांव में सर्वे कराने सीएमएचओ शुक्ला खुद पहुंचे, गांव में है 18 घर, कुल आबादी 97, जुलाई में दी गई थी सभी घरों में मच्छरदानी, दवा वितरण के साथ कराया गया स्प्रे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कोटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरिया के आश्रित ग्राम परसा पानी में शुक्रवार को मलेरिया के चार मरीज मिले थे जिसमें 18 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई है। शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश शुक्ला मलेरिया विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को लेकर के परसा पानी गांव पहुंचे। जहां सभी घरों का सर्वे कराया गया। 45 लोगों का रक्त पट्टिका से मलेरिया का जांच हुआ जिसमें एक का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। सीएमएचओ डॉ शुक्ला ने बताया कि मलेरिया पॉजिटिव को…

Read More

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर हाई कोर्ट के जस्टिस श्री गौतम भादुडी, कार्यपालक अध्यक्ष छ०ग० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) बिलासपुर के द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम हेतु सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों को आवश्यक निर्देश जारी किये गए हैं। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री आनंद प्रकाश वारियाल ने बताया कि कार्यपालक अध्यक्ष के निर्देशानुसार सालसा द्वारा इस संबंध में एक उपयुक्त प्रशिक्षण मॉडयूल एवं एसओपी तैयार कर सभी जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों को इस निर्देश के साथ…

Read More

एक ऐतिहासिक शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री 6 अगस्त को देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे, स्टेशन भवन का डिज़ाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा

अमृत ​​भारत स्टेशन योजना के तहत 24,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा इसमें बिलासपुर, रायपुर एवं दुर्ग सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 09 स्टेशन सम्मिलित हैं शहर के दोनों किनारों के उचित एकीकरण के साथ स्टेशनों को ‘सिटी सेंटर‘ के रूप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है शहर के समग्र शहरी विकास की समग्र दृष्टि से संचालित एकीकृत दृष्टिकोण, रेलवे स्टेशन के आसपास केंद्रित है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर एक ऐतिहासिक पहल में, प्रधान मंत्री श्री…

Read More

कृषि केंद्रों में नियमों का उल्लंघन किये जाने पर नोटिस जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2023 में जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए विभिन्न कृषि आदान-सामग्री विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 5 प्रतिष्ठानों में नियमों का उल्लंघन एवं गड़बड़ी पाये जाने पर उन्हें नोटिस जारी कर कड़ी चेतावनी दी गई। उप संचालक कृषि श्री पी.डी. हथेश्वर के मार्गदर्शन में उर्वरक, कीटनाशक एवं बीज निरीक्षक श्री आर.एस. गौतम द्वारा यह कार्यवाही की गई। इस दौरान सेवा सहकारी समिति,…

Read More

महादेव बुक, अन्ना रेड्डी ऑनलाईन सट्टा ब्रांच पर बिलासपुर पुलिस की एक और कार्यवाही : चार आरोपी मिलकर चला रहे थे ब्रांच, आरोपियों से कुल नगद 1.5 लाख रुपये सहित 10 नग मोबाईल फोन, 3 लैपटाप एवं 10 एटीएम, वाईफाई डोंगल आदि हुए जप्त.

थाना तारबाहर, जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ में अपराध क्रमांक 211/ 23 धारा 7 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध मुख्य सरगना शन्नी पृथ्वानी को रायपुर से किया गया गिरफ्तार, शन्नी पृथ्वानी कमीशन में चीकू उर्फ नीतिन मोटवानी से दिलाता है ब्रांच गिरफ्तार आरोपी – 1. सनी पृथ्वानी पिता हरिराम पृथ्वानी उम्र 39 वर्ष निवासी स्वर्णभूमि रायपुर, 2. विनय भगत पिता स्वर्गीय बिखनाथ उम्र 30 वर्ष जशपुर छत्तीसगढ़, 3. रमेश सिंह पिता सतीश सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी बराड़ी न्यू दिल्ली, 4. मनेश्वर भगत पिता रामप्रसाद भगत उम्र 24 वर्ष निवासी खुटगांव, जशपुर…

Read More

वृद्धजन या बुजुर्ग नहीं, वरिष्ठजन पुकारे जायेंगे : न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी               

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष माननीय श्री न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी के निर्देशानुसार राज्य के वृद्धजन या बुजुर्ग को उनके सम्मानजनक शब्द वरिष्ठजनों से सम्बोधित किया जावेगा। उक्त संबंध में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री आनंद प्रकाश वारियाल ने बताया कि कार्यपालक अध्यक्ष महोदय के निर्देश पर राज्य शासन को तत्संबंध में पत्र प्रेषित किया जा चुका है, साथ ही शासन स्तर पर ‘‘माता पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007’’ की धारा -7 में उपबंधित अनुसार…

Read More

बिलासपुर जिले के 16 हजार 615 चिटफंड के पीड़ित निवेशकों को लौटाई गई 84 लाख 55 हजार रूपये से अधिक की राशि : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लौटाई चिटफंड के पीड़ित निवेशकों की राशि

जीवन भर की गाढ़ी कमाई की राशि वापस मिलने से निवेशकों की लौटी मुस्कान  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चिटफंड में निवेश करने वाले बिलासपुर समेत 07 जिलों के 35 हजार 378 पीड़ित निवेशकों को 4 करोड़ 13 लाख 88 हजार 996 रूपए की राशि बटन दबाकर उनके खातों में लौटाई। इनमें बिलासपुर जिले के 16 हजार 615 निवेशकों की 84 लाख 55 हजार 760 रूपए की राशि शामिल है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता…

Read More

मतदाताओं को जागरूक करने शहर में साइकिल रैली : कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी, स्वयं साइकिल चलाकर युवाओं का किया उत्साहवर्धन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य आज से शुरू हो गया है। मतदाता सूची में सभी पात्र लोगों के नाम जुड़वाने एवं शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने शहर में आज साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं साइकिल चलाकर रैली का नेतृत्व किया और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। यह रैली देवकीनंदन कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला से प्रारंभ होकर शासकीय…

Read More

संभागायुक्त भीम सिंह को दी गई विदाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर संभागायुक्त भीम सिंह को आज आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भाव-भीनी विदाई दी गई। गौरतलब है कि बीते दिनों हुए प्रशासनिक फेरबदल में संभागायुक्त श्री भीम सिंह को श्रमायुक्त बनाया गया है। विदाई समारोह में कार्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा श्री भीम सिंह को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। विदाई समारोह में भीम सिंह ने कहा कि इस अल्प अवधि में संभागायुक्त के रूप में कार्य का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा। आप लोगों के साथ कार्य करते हुए मुझे भी…

Read More

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2 अगस्त से, लोगों को जागरूक करने जिला प्रशासन द्वारा साइकिल रैली का आयोजन

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहरवासियों से की साइकिल रैली में भाग लेने की अपील समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम 2 अगस्त से शुरू हो रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने जिले में जिला प्रशासन द्वारा साइकिल रैली का आयोजन 2 अगस्त को सवेरे 8 बजे से किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने शहर के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, तृतीय लिंग समुदाय…

Read More