स्कूली छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली : स्वीप कार्यक्रम के तहत स्कूलों में आयोजित हो रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, ईव्हीएम मशीन का किया गया प्रदर्शन, ग्रामीणों ने समझी मतदान करने की प्रक्रिया.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कोटा ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगीकला, कोटा की स्कूली छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया। छात्राओं द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग करने का संदेश दिया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के विकासखण्डों में ईव्हीएम मशीनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में कोटा के कलावती मिडिल स्कूल कोटा में आम नागरिकों के लिए ईव्हीएम मशीन का प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ईव्हीएम मशीन के माध्यम…

Read More

मुख्यमंत्री बिलासपुर संभाग के युवाओं से करेंगे भेंट मुलाकात, बहतराई इंडोर स्टेडियम में 01 अगस्त को आने की संभावना, कलेक्टर एसपी ने स्थल निरीक्षण कर लिया तैयारियों का जायजा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 अगस्त को बिलासपुर संभाग के युवाओं से भेंट मुलाकात के लिए मुख्यालय बिलासपुर आने की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है। इस कार्यक्रम का आयोजन बहतराई इंडोर स्टेडियम में होगा। मुख्यमंत्री के आगमन  को देखते हुए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार एवं एसपी संतोष कुमार ने आज बहतराई इंडोर स्टेडियम पहुंचे एवं मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर भेंट मुलाकात कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत…

Read More

चीफ़ जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया केन्द्रीय जेल का निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/बिलासपुर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय श्री रमेश सिन्हा ने आज बिलासपुर स्थित केन्द्रीय जेल का औचक  निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान जेल स्थित पुरूष बंदीगृह तथा महिला बंदीगृह दोनों का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने बंदियों से बातचीत करते हुए मूलभूत सुविधाओं व व्यवस्था जैसे कि स्वास्थ्य, इलाज, दवाईयाँ आदि की जानकारी ली। बंदियों से उनको दिये जाने वाले भोजन तथा साफ-सफाई का जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने विचाराधीन बंदियों से जानकारी ली कि वह किन-किन अपराधों में बंद है। महिला बंदीगृह…

Read More

दुर्ग एवं हटिया के मध्य द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा दुर्ग -हटिया-दुर्ग के मध्य चल रही 08185 / 08186 हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल की सुविधा 28 जुलाई, 2023 तक चल रही है, इस गाड़ी के परिचालन को दिनांक 29 सितम्बर, 2023 तक विस्तार किया जा रहा है । यह गाड़ी दुर्ग से हटिया के लिये प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को यह गाड़ी दिनांक 01अगस्त से 28 सितम्बर, 2023 तक 08185 नंबर के साथ चलेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा मे भी यह ट्रेन…

Read More

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली मेल, आजाद हिंद एक्सप्रेस हावड़ा से 28 जुलाई को रद्द !

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कई गाड़िया अत्यधिक देरी से चलने के कारण कुछ गाड़ियो को देरी से रवाना एवं कुछ गाड़ियो को रद्द किया गया है । जिसकी जानकारी इस प्रकार है :- रद्द की गई गाडियाँ:- 01.    दिनांक 28 जुलाई 2023 को हावड़ा से चलने वाली ट्रेन नंबर 12810 हावड़ा–मुंबई मेल एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 02.    दिनांक 28 जुलाई 2023 को हावड़ा से चलने वाली ट्रेन नंबर 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द      रहेगी । देरी से चलने वाली गाडियाँ:- 01.   …

Read More

बिलासपुर-बीकानेर-बीकानेर एक्सप्रेस एवं बिलासपुर–भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस का पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेल मंडल के चौमहला स्टेशन में ठहराव की सुविधा में विस्तार ।    

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 20845/20846 बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस का पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेल मंडल के अंतर्गत चौमहला रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा प्रदान की गयी है, यह सुविधा दिनांक 08 अगस्त, 2023 तक दिया गया था, जिसका विस्तार कर दिनांक 04 अप्रैल, 2024 तक किया गया है । यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से 6 महीने के लिए दिया जा रहा हैं ।

Read More

शासन की योजनाओं का लाभ लेकर कम लागत में किसान कर रहे फसलों की अच्छी पैदावार, धान के अलावा गेहूं, अलसी, मसूर की खेती कर किसान कमा रहे मुनाफा, राज्य शासन की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं किसान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुसार क्रियान्वित योजनाओं से छत्तीसगढ़ के किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर राज्य के किसान अब धान के अलावा अन्य फसलों की तरफ भी रुचि दिखा रहे है। किसान ग्रीष्मकालीन धान के साथ ही साथ अन्य फसलों जैसे कि गेहूं, अलसी, मसूर, मूंग की अच्छी पैदावार प्राप्त कर रहे है। छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग 70 फीसदी आबादी कृषि पर निर्भर है। राज्य का अधिकांश क्षेत्र वर्षा आधारित होने से मौसमी प्रतिकूलता, कृषि…

Read More

कोरबा स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन, शार्टकट विधि नहीं अपनाने तथा सर्तकता एवं सजगता के साथ कार्य करने की दी गई सलाह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मंडल संरक्षा विभाग द्वारा संरक्षा कोटि के कर्मचारियों में बेहतर सजगता एवं संरक्षा के साथ कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु आज दिनांक 26 जुलाई 2023 को कोरबा स्टेशन में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री अनुराग कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मोहन लाल एवं संरक्षा सलाहकारों की उपस्थिति में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में स्टेशन मास्टर, चालक, परिचालक गार्ड, फिटर, एसएसई, जेई, डीटीआई, पाइंटमैन, गेटमैन, सहित सभी विभागों के लगभग 100 रेल कर्मचारियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में दुर्घटनाओं के संभावित कारणों को…

Read More

सचिव श्रीमती आबिदी ने किया लाईवलीहुड कॉलेज का निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कौशल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने आज बिल्हा विकासखण्ड के जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज निपनिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती आबिदी द्वारा कॉलेज में प्रशिक्षणरत बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियों से बातचीत की। उन्होंने प्रशिक्षण उपरांत प्राप्त होने वाले रोजगार एवं स्वरोजगार के संबंध में प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा की। स्वरोजगार हेतु विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त होने वाले ऋण की जानकारी हितग्राहियों को देने हेतु महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राज्य कार्यालय से उपमुख्य कार्यपालन…

Read More

उपाध्यक्ष अभय नारायण राय ने किया पचरीघाट और शिवघाट बैराज का निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाकर जल्द पूर्ण करने दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अभय नारायण राय के नेतृत्व में प्राधिकरण के सदस्य श्री महेश दुबे, श्री नरेन्द्र बोलर एवं श्रीमती आशा पाण्डेय ने विभाग के अधिकारी एवं ठेकेदारों की उपस्थिति में अरपा नदी पर शहर के में बन रहे पचरीघाट बैराज एवं शिवघाट बैराज का निरीक्षण किया। पचरीघाट बैराज में 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण पाया गया। 20 गेट में 2 स्लैब की ढलाई बची हुई है और 3 गेट लगने बाकी है। गेट का निर्माण पूर्ण होकर रखा हुआ है। बरसात की…

Read More