छत्तीसगढ़ में चलेगा “आदि कर्मयोगी अभियान” : जनजातीय परिवारों को योजनाओं से किया जाएगा लाभान्वित

राज्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा यह अभियान रायपुर, 17 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में “आदि कर्मयोगी अभियान” 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया जाएगा। छत्तीसगढ़ सहित देशभर के अनेक राज्यों में संचालित हो रहे इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय अंचलों में सेवा, समर्पण और सुशासन की भावना के साथ शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जनजातीय परिवारों को मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित…

Read More

जशपुर में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान को लेकर कार्यशाला : 417 गांवों के विकास पर हुआ मंथन, धरती आबा अभियान से बदलेगी जशपुर के जनजातीय गांवों की तस्वीर, जिला पंचायत में हुई विस्तृत कार्यशाला.

धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जागरूकता प्रसार के लिए जिला पंचायत में हुआ कार्यशाला का आयोजन. विभागों के द्वारा संचालित विकास योजनाओं की दी गई जानकारी, इस अभियान में जिले के 417 गांव हैं सम्मिलित. जशपुर. 18 जून 2025 : जशपुर जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जनजातीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें 417 गांवों के समग्र विकास पर मंथन किया गया। इस कार्यशाला में 17 विभागों के समन्वय से संचालित 25 योजनाओं की जानकारी दी गई और…

Read More

जल जीवन मिशन: जशपुर का पहाड़ी कोरवा ग्राम राजपुर हुआ हर घर जल श्रेणी में शामिल, विशेष जनजाति के 69 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से मिल रही है शुद्ध पेय जल

ग्रामीणों ने जाहिर की खुशी, मुख्यमंत्री को दिए धन्यवाद जशपुर, 24 मई 2025/ जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 70 कि.मी. दूरी पर स्थित भितघरा पंचायत का छोटा सा गांव राजपुर, जिसकी आबादी 247 जिनमें मुख्यतः पहाड़ी कोरवा विशेष पिछड़ी जनजाति का निवास है। इस गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 2 उच्च स्तरीय एकल ग्राम योजना के द्वारा सभी 69 ग्रामीण परिवारों को उनके घरों तक क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेय जल आपूर्ति की जा रही है। विदित हो कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले…

Read More

जनजातीय कल्याण की योजनाओं के लक्ष्य को तेजी से पूरा करें : सोनमणि बोरा 

बारिश से पहले सभी निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश आगामी मानसून सीजन में राज्य के 3357 आश्रम-छात्रावास परिसरों में लगाये जाएंगे 10 लाख पौधे सहायक आयुक्त करेंगे जिले के पांच-पांच गांवों को मॉडल ग्राम के रूप में विकसित रायपुर, 12 अप्रैल 2025/ आदिम जाति विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने कहा कि राज्य में जनजातीय कल्याण की योजनाओं को तेजी के साथ पूरा करें। उन्होंने कहा कि बारिश के पहले सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए। श्री बोरा ने कहा कि आगामी मानसून सीजन में…

Read More