समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारणी की बैठक राजीव भवन में संपन्न हुआ। दीपक बैज के प्रदेश कांग्रेस कार्यभार संभालने के बाद यह विस्तारित कार्यकारणी की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व अध्यक्ष एवं मंत्री मोहन मरकाम, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी डॉ. चंदन यादव, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी सत्पगिरी शंकर उल्का, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड़ मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री कवासी लखमा, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष नंद कुमार साय, खनिज निगम के…
Read MoreTag: CONGRESS
साव के बयान पर कांग्रेस का जवाबी हमला, भाजपा आदतन शांति विरोधी : रमन राज के 15 साल में चौतरफा लूट मची थी गरीबों का जीना दूभर था – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के बयान पर जवाबी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब, किसान, महिलाएं, सयान और जवान खुशहाल हैं। भाजपा के शासन काल में हालात बद से बदतर थे। चौतरफा लूटमार मची थी। गरीबों का जीना दूभर था। महिलाओं बेटियों की आबरू सामूहिक रूप से लूटी जाती थी। झलियामारी कांड होते थे। आंखफोड़वा कांड होते थे। गर्भाशय कांड होते थे। नक्सल हिंसा चरम पर थी और निर्दोष आदिवासियों पर जुल्म…
Read Moreरमन सरकार के दौरान ओ पी चौधरी कलेक्टर की नौकरी छोड़ कर भागे थे, भाजयुमो का व्यापम घेराव राजनितिक नौटंकी – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी अपना अनुभव बता रहे है। रमन सरकार के दौरान ओपी चौधरी कलेक्टर की नौकरी छोड़ कर भागे थे इससे ही समझ में आता है कि उस दौरान अधिकारियों के ऊपर कितना अनैतिक दबाव रहा होगा। चौधरी जैसे कई अधिकारियों ने रमन भाजपा सरकार के दबाव में नौकरी से त्यागपत्र दिया था कुछ अधिकारी कर्मचारी विवश होकर आत्मघाती कदम उठाये थे। बिलासपुर एसपी…
Read Moreभाजपा शासन में ही आदिवासी महिलाओं के साथ अत्याचार और अनाचार होता है – वंदना राजपूत
मणिपुर की घटना बेहद शर्मनाक और मानवता को तार-तार कर देने वाला है नरेंद्र मोदी जी उत्तरदायित्व निभाने में नाकाम रहा है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मणिपुर की घटना पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि इस हृदय विदारक घटना को देखकर हृदय में बहुत पीड़ा हो रही है। मणिपुर में आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घूमाया जाता हैं और सामूहिक बलात्कार किया जाता है वह बेहद शर्मनाक और मानवता को तार-तार कर देने वाला है। और ना जाने कितनी ऐसी घटनाएं घटी होगी जिनको सामने भी…
Read Moreभाजपा की रमन सरकार ने छत्तीसगढ़ में शराब की खपत को बढ़ाया था कांग्रेस राज में कम हुआ – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस की सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़ में शराब की खपत में कमी आई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सरकार ने छत्तीसगढ़ में शराब का सरकारीकरण कर प्रदेश में शराब की खपत को बढ़ावा दिया। भाजपा सरकार का उद्देश्य शराब से राजस्व को बढ़ाकर ज्यादा मुनाफा कमाना था। रमन राज छत्तीसगढ़ प्रति व्यक्ति शराब की खपत में गोवा के बाद पहले नंबर पर था, कांग्रेस सरकार के पांच सालों में प्रति व्यक्ति शराब की खपत में छत्तीसगढ़…
Read Moreविजय बघेल की हैसियत नहीं कि वो मुख्यमंत्री को चैलेंज करें?, गेड़ी चढ़ने का चैलेंज रमन सिंह को वो क्यों चुप हैं? – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गेड़ी दौड़ की चुनौती देने के पहले विजय बघेल अपनी राजनैतिक हैसियत को देखें, अभी वे इतने बड़े नहीं हुये है कि वे मुख्यमंत्री को चुनौती दें। गेड़ी चढ़ने की चुनौती रमन सिंह को दी गयी रमन सिंह इस चुनौती पर क्यों मौन हैं? प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन सिंह घबराकर विजय बघेल को आगे कर रहे है। गेड़ी चढ़ना हो तो विजय बघेल, चुनाव जीतने मूंछ दाव…
Read Moreभाजपा का कर्मचारी विरोधी चेहरा सामने आ गया – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने, संविदा कर्मचारियों के वेतन में 27 प्रतिशत वृद्धि सहित सभी वर्गों को उदारतापूर्ण तरीके से लाभ दिए जाने पर राज्य के कर्मचारी संगठन उनका अभिनंदन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके जीवन को खुशियों से भर दिया है तो विपक्ष का कलेजा फट रहा है। कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों, मजदूरों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं के जीवन में खुशहाली लाने के साथ लोक सेवकों का …
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ की तुलना मणिपुर से कर राज्य के लोगों का अपमान किया – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मणिपुर के हालात से छत्तीसगढ़ को तुलना किये जाने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर से छत्तीसगढ़ की तुलना कर छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान किया है। मणिपुर जातीय और वर्ग संघर्ष में जल रहा केंद्र सरकार भाजपा की मणिपुर सरकार वहां के हालात को सुधारने में पूरी तरह नाकामयाब साबित हुई है। छत्तीसगढ़ में शांति और खुशहाली की स्थिति है। छत्तीसगढ़ में सभी धर्म जाति और…
Read Moreप्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी के मंत्रीमंडलीय उपसमिति के निर्णय का स्वागत, 20 क्विंटल प्रति एकड़ की खरीदी से राज्य की अर्थव्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन आयेगा – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करने के मंत्री मंडलीय उपसमिति का निर्णय ऐतिहासिक है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि इस निर्णय से छत्तीसगढ़ का किसान देश का सबसे समृद्ध किसान होगा। इस वर्ष कांग्रेस की सरकार ने 135 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का ऐतिहासिक लक्ष्य रखा है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में किसान प्रति एकड़ लगभग 60,000 रू. का धान बेचेगा, इससे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साबित कर दिया कि…
Read Moreविपक्ष का साझा राजनैतिक गठबंधन, देश के जनता की आवाज, मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की खुशहाली खत्म हो रही – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर साझा विपक्ष के 26 राजनैतिक दलों की बैठक का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख 26 राजनैतिक दलों का एक साथ एकत्रित होना इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता बदलाव के मूड में है तथा मोदी के कुशासन से मुक्ति चाहती है यह एकजुटता सिर्फ 26 राजनैतिक दलों की एकजुटता नहीं है यह देश की 65 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं के प्रतिनिधित्व करने वाले दलों I.N.D.I.A. की आवाज है जो 2024 के लोकसभा चुनाव…
Read More