जशपुर ब्रेकिंग : निलंबन पर प्राचार्य गीता प्रसाद मधुकर का विरोध, प्रशासनिक कार्रवाई को बताया पूर्वनियोजित और अन्यायपूर्ण

जशपुर, 22 सितम्बर 2025। जशपुर जिले के दुलदुला से निकल रही है एक ऐसी कहानी, जिसने शिक्षा जगत और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। एक प्राचार्य का कसूर सिर्फ इतना है कि उसने अपने ही विद्यालय के हित में तहसील कार्यालय में चुनाव कार्य के लिए भेजे गए बाबू को वापस बुलाने की मांग कर दी, और नतीजा? उसे भुगतना पड़ा निलंबन का दंश! जशपुर जिले के विकासखंड दुलदुला अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करडेगा में पदस्थ प्राचार्य गीता प्रसाद मधुकर इन दिनों प्रशासनिक कार्रवाई के घेरे में…

Read More

प्रवेश से वंचित छात्रों की जीत : सैकड़ों छात्रों का भविष्य बचा ! युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव की पहल पर फिर से खुला यूनिवर्सिटी पोर्टल, शासन तक पहुँची आवाज,युवराज जूदेव बने शिक्षा उद्धारक.

नगर पालिका परिषद जशपुर के उपाध्यक्ष युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव की पहल लाई रंग, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा का प्रवेश पोर्टल पुनः खुला. जशपुर. 18 सितंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के सरगुजा स्थित संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए प्रवेश पोर्टल पुनः खोलने का फैसला लिया है। इस निर्णय से उन सैकड़ों छात्रों को राहत मिलेगी, जो इस वर्ष कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) में शामिल तो हुए थे, लेकिन समय पर आवेदन न कर पाने के कारण एडमिशन से वंचित रह गए थे। इस…

Read More

छात्रों के लिए अलर्ट: आईटीआई प्रवेश हेतु आखिरी मौका, 21 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं किया तो छूट जाएगी सीट

आईटीआई में प्रवेश: 21 सितंबर रात्रि 11.59 बजे तक होगा पंजीयन सातवें और आठवें चरण की कांउसलिंग का शेड्यूल जारी पहले आवेदन करने वालों को भी फिर से करना होगा संस्था का चयन रायपुर, 17 सितंबर 2025/ राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में प्रवेश के लिए सातवें और आठवें चरण की कांउसलिंग का शेडयूल जारी कर दिया गया है। आईटीआई में रिक्त स्थानों पर प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 21 सितंबर 2025 को रात्रि 11ः59 बजे तक भरे जा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाईट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाईन…

Read More

छत्तीसगढ़ में 10,538 शालाओं का युक्तियुक्तकरण पूर्ण – 16,165 शिक्षक एवं प्राचार्य हुए समायोजित, अब कोई भी विद्यालय शिक्षक-विहीन नहीं, एकल-शिक्षकीय विद्यालयों की संख्या घटी

रायपुर, 9 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण निर्देशों के प्रावधानों के तहत राज्य में व्यापक युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही की गई है। इस बड़े कदम के फलस्वरूप 16,165 शिक्षकों एवं प्राचार्यों का समायोजन किया गया है। अब प्रदेश का कोई भी विद्यालय शिक्षक-विहीन नहीं है। उल्लेखनीय है कि पहले जहां 5,936 विद्यालय एकल-शिक्षकीय थे, वहीं युक्तियुक्तकरण के बाद केवल 1,207 प्राथमिक शालाएँ शिक्षकों की अनुपलब्धता के कारण एकल-शिक्षकीय रह गई हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अतिशेष शिक्षकों का चिन्हांकन विषयवार किया गया है। यदि किसी संस्था…

Read More

जशपुर: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मनोरा में अतिथि शिक्षक भर्ती, पात्र-अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 12 सितंबर

जशपुर, 05 सितम्बर 2025/ जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समित के द्वारा शिक्षण सत्र 2025-26 हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में विभिन्न पदों के लिए मेरिट आधारित भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी किया गया था, एवं विज्ञप्ति 28 जुलाई 2025 के द्वारा शुद्धि पत्र जारी किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मनोरा में प्राप्त आवेदन पत्रों का विषयवार पात्र व अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई है। टी. जी. टी. संस्कृत के पद पर नियमित शिक्षक की पदस्थापना होने के कारण जारी…

Read More

जशपुर : संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घोलेंग में अतिथि शिक्षकों की भर्ती, पात्र-अपात्र सूची जारी, 11 सितम्बर तक आमंत्रित आपत्तियाँ

जशपुर, 04 सितम्बर 2025/ जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति के द्वारा शिक्षण सत्र 2025-26 हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में विभिन्न पदो के लिए मेरिट आधारित भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी किया गया था एवं विज्ञप्ति 28 जुलाई .2025 के द्वारा शुद्धि पत्र जारी किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घोलेंग में प्राप्त आवेदन पत्रों का विषयवार पात्र व अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई है। विद्यालय के प्राचार्य द्वारा अभ्यर्थियों को पात्र व अपात्र की सूची में आपत्ति होने…

Read More

लोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को किया खारिज, निष्पक्षता और गोपनीयता बनाए रखने का दिया भरोसा

रायपुर, 29 अगस्त 2025 : राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 के मूल्यांकन को लेकर कुछ न्यूज वेबपोर्टल्स में प्रकाशित खबरों पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने कड़ी आपत्ति जताई है। आयोग ने कहा है कि 03 मूल्यांकनकर्ताओं के नाम उजागर कर परीक्षा प्रक्रिया पर प्रश्न उठाने का प्रयास किया गया, जबकि आयोग निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित मूल्यांकन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विषय के प्रश्न-पत्र, प्रश्न और उप-प्रश्नों के मूल्यांकन हेतु बड़ी संख्या में विषय-विशेषज्ञों को आहूत किया जाता है। साथ ही मूल्यांकन…

Read More

जशपुर : प्रयास आवासीय विद्यालय डोड़काचौरा में कक्षा 11वीं प्रवेश परीक्षा 24 अगस्त को, 9 सीटों पर होगा चयन

जशपुर, 19 अगस्त 2025/ प्रयास आवासीय विद्यालय डोड़काचौरा जशपुर में शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 11वीं में गणित-विज्ञान की रिक्त सीटों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन  24 अगस्त 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से अपरान्ह 01ः00 बजे तक किया किया जाएगा। प्रवेश हेतु चयन परीक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय डोड़काचौरा जशपुर मे होगा। आदिम जाति कल्याण विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिये विद्यालय में कक्षा 11वीं में कुल रिक्त 09 सीटों पर छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जायेगा। इनमें वर्गवार विभिन्न सीटें…

Read More

आदर्श विद्यालय जशपुर में प्रवेश हेतु चयन सूची जारी, विद्यार्थी 08 मई तक ले सकते हैं प्रवेश

जशपुर, 28 अप्रैल 2025/ शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में प्रवेश के हेतु 16 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा में सम्मिलित छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पश्चात् 17 से 24 अप्रैल तक दावा आपत्ति का अवसर प्रदान किया गया था। दावा आपत्ति के आवेदन का परीक्षण कर उनका निराकरण करने के बाद आज 28 अप्रैल को शाला में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए कक्षावार, वर्गवार, चयन सूची और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गयी है। विद्यालय के प्राचार्य ने इस सम्बंध में…

Read More

बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता का लक्ष्य: जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राचार्यों को दिए ‘मिशन मोड’ में कार्य करने के निर्देश

यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत् प्राचार्याे, बीईओ और एबीईओ की समीक्षा बैठक सम्पन्न जशपुर, 04 फरवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत् कलेक्ट्रोरेट के सभाकक्ष में जिले के प्राचार्याे, बीईओ और एबीईओ की समीक्षा बैठक ली और कक्षा 10वीं एवं 12वीं के प्री बोर्ड के परीक्षा परिणाम की समीक्षा की। कलेक्टर श्री व्यास ने बच्चों की नियमित उपस्थिति के लिए प्राचार्याे को ग्राम के जन प्रतिनिधियों से सहयोग लेने के लिए निवेदन करने की बात कही‌ और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पालक-शिक्षक बैठक में आयोजित करने…

Read More