मोतियाबिंद के ऑपरेशन वाले मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम जगदलपुर जिला चिकित्सालय (महारानी अस्पताल) में नेत्र रोग विंग ‘अम्बक’ का शुभारंभ किया। जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग के भवन को 35 लाख रुपए की लागत से रिनोवेट कर वहां ऑपरेशन थिएटर में नई मशीनें स्थापित की गई हैं तथा यहां मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। ‘अम्बक’ में दो विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित आंख के विभिन्न तरह के ऑपरेशन की सुविधा है। यहां की आईपीडी में…
Read MoreTag: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की दी शुभकामनाएं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विशेषकर आदिवासी समाज के लोगों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि आदिवासी जनजातियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए पूरी दुनिया में 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। जनजाति बाहुल्य प्रदेश होने के कारण छत्तीसगढ़ को जनजातियों की प्राचीन कला और संस्कृति की अनमोल धरोहर विरासत में मिली है। छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों की…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र : मुख्यमंत्री ने जीएसटी के अतिरिक्त भार से मुक्त करने अधिकारियों को निर्देशित करने का किया आग्रह
12 प्रतिशत जीएसटी के अतिरिक्त भार से छात्रों को मुक्त करने का किया अनुरोध जीएसटी अग्रिम निर्णय प्राधिकरण के हालिया आदेश से गरीबों व निम्न मध्यम वर्ग के पालकों पर पड़ने वाले जीएसटी के अतिरिक्त भार का उठाया मुद्दा पेइंग गेस्ट और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को देना पड़ रहा है 12 प्रतिशत जीएसटी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर जीएसटी प्राधिकरण द्वारा पेईंग गेस्ट के रूप में रूम में एवं हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के किराए…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री बघेल सावन सोमवार पर महारुद्राभिषेक में हुए शामिल : भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सावन सोमवार के अवसर पर भिलाई नगर के सेक्टर-7 स्थित शिवधाम तालाब में महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर उनका अभिषेक किया और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। श्री बघेल ने इस बढ़िया आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विगत सात-आठ वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है, सौंदर्यीकरण के बाद तालाब का परिवेश और अधिक मनोरम हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा…
Read Moreट्रेनों के अनियमित परिचालन को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र : ट्रेनों के निरस्त और विलंब से चलने के कारण प्रदेशवासियों को हो रही परेशानी का किया जिक्र
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों में रहने वाले लोगों को हो रही दिक्कतों से कराया अवगत ट्रेनों के सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए रेल मंत्रालय को निर्देश देने का किया आग्रह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली यात्री गाड़ियों के अनियमित परिचालन से राज्य के लाखों नागरिकों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि रेलवे द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के कभी भी बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ‘कोड-ए-थान‘ कार्यक्रम में हुए शामिल कहा छत्तीसगढ़ सरकार युवा ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए लगातार काम कर रही
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के 6 बच्चें हुए सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर युवाओं से भेंट-मुलाकात के दौरान युवा मुझे बताते है कि उन्हें कोडिंग आती है, एप बनाना आता है। हमारी पीढ़ी के लोगों को यह बात चकित कर सकती है, लेकिन आज की सच्चाई यही है। तकनीकी रूप से हम बहुत आगे बढ़ चुके है और इसका दायरा भी बढ़ रहा है। छोटे शहरों, कस्बों से लेकर गांवों तक युवा नई तकनीक के बारे में लगातार अपडेट रहते है और स्मार्टली सारे काम करते है। यह…
Read Moreछत्तीसगढ़ सरकार ने जूनियर डाक्टरों की शिष्यवृत्ति बढ़ाने का लिया निर्णय : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जूनियर डाक्टरों की शिष्यवृत्ति बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिसकी जानकारी उन्होने अपने ट्वीट के माध्यम से दी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि यह साझा करते हुए संतोष हो रहा कि हमने जूनियर डॉक्टर्स की शिष्यवृत्ति में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने जूनियर डॉक्टरों की शिष्यवृत्ति में जो बढ़ोत्तरी की है। उसके नवीन दर के अनुसार पीजी प्रथम वर्ष के लिए 53 हजार 550 रूपये से बढ़ाकर 67 हजार 500 रूपये प्रति माह करने का…
Read Moreसीएसवीटीयू में बनाया जाएगा सेंटर आफ एक्सीलेंस, 15 करोड़ की लागत से बनने वाली यूनिट में स्टार्टअप इकाइयों के प्रमोशन की होगी सुविधा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग संभाग में युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरान की बड़ी घोषणा
छात्रावास में रहने वाले छात्रों पर केंद्र सरकार यदि जीएसटी वापस नहीं लेती है तो राज्य सरकार करेगी वहन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंटस की स्थापना की जाएगी। 15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस संस्थान में स्टार्टअप यूनिट्स के लिए जगह भी होगी और लैब भी होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा दुर्ग संभाग में युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरान की। उन्होंने कहा कि अभी बैंगलोर जीएसटी प्राधिकरण ने छात्रावास में रहने वाले छात्रों पर 12 प्रतिशत…
Read Moreमुख्यमंत्री ने पंडित रविशंकर शुक्ल एवं शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर उन्हें किया नमन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय पं. रविशंकर शुक्ल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद श्री विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रविशंकर जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के राष्ट्रीय आंदोलनों में शीर्ष भूमिका निभाई। उन्होंने छत्तीसगढ़ में जन-जागरूकता लाने का महत्वपूर्ण काम किया। रविशंकर जी अच्छे वकील, राजनेता होने के साथ ही अच्छे वक्ता और लेखक भी थे। श्री बघेल ने कहा कि रविशंकर…
Read Moreपीएससी की आगामी परीक्षाओं में साक्षात्कार के नंबर होंगे कम, वर्गवार कटआफ सूची भी लिखित परिणाम के साथ होगी जारी : संभागस्तरीय युवा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएससी द्वारा लिये गये निर्णयों की दी जानकारी
बिलासपुर में पीएससी की तैयारी करने वाले युवाओं की सुविधा के लिए अगले सत्र से आरंभ होगा हॉस्टल एसआई भर्ती का रिजल्ट भी शीघ्र होगा जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/बिलासपुर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली बहुविकल्पीय परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की माँग के आधार पर आयोग द्वारा निर्णय लिया गया है कि भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के वर्गवार कटआफ सूची लिखित परीक्षा के साथ जारी की जाएगी। पीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं में इंटरव्यू में जो ज्यादा नंबर हैं उन्हें भी कम किया…
Read More