मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर तिलहन फसलों के बीज उत्पादन और वितरण पर अनुदान राशि प्रति क्विंटल 1000 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए करने की स्वीकृति

तिलहन फसलों को मिलेगा बढ़ावा : तिलहन उत्पादक कृषकों को मिलेगा लाभ रायपुर 28 नवंबर/ कृषक समग्र विकास योजना के तहत अक्ती बीज संवर्धन योजना के अंतर्गत तिलहन फसलों के बीज उत्पादन एवं वितरण पर अनुदान में वृद्धि के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर तिलहनी फसलों के लिए बीज उत्पादन और वितरण अनुदान को प्रति क्विंटल 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने की स्वीकृति दी गई है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से विशेष रूप से तिलहन उत्पादक किसानों…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक 29 नवंबर को : मुख्यमंत्री श्री साय सड़क सुरक्षा परिदृश्य की विस्तार से करेंगे समीक्षा

रायपुर, 28 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक 29 नवंबर 2024 को आयोजित की गई है। बैठक का आयोजन नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में दोपहर 2 बजे से किया गया है। राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सड़क सुरक्षा परिदृश्य के संबंध में विस्तार से समीक्षा होगी। इनमें समग्र सड़क सुरक्षा परिदृश्य, गत बैठक के विभागवार निर्णय, अनुपालन तथा क्रियान्वयन और सड़क दुर्घटनाओं के कारण, नियंत्रण के उपाय, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आदि विषयों पर भी चर्चा होगी।

Read More

संगवारी बाईक एंबुलेंस: वनांचलों में स्वास्थ्य सुविधा का नया दौर ; बैगा, बिरहोर विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए बनी वरदान

पहुंचविहीन इलाकों में सरपट पहुंच रही बाईक एम्बुलेंस अब तक चार हजार से ज्यादा लोगों को मिला फायदा रायपुर 28 नवम्बर 2024/ बिलासपुर जिले के कोटा के सुदूर वनांचलों में बसे गांवों में वो दिन लद गए जब अस्पताल तक न पहुँच पाने की वजह से किसी को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया न हो पाए। अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को त्वरित स्वास्थ्य सेवा मिल पा रही है। सुदूर एवं पहुंचविहीन गांवों में जहां एंबुलेंस तक का पहुंच पाना संभव नहीं है वहां…

Read More

हर घर जल से समृद्ध हुआ पचराही : विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासी बहुल दूरस्थ गांव में अब हर घर में पहुंच रहा नल से पेयजल

रायपुर. 28 नवम्बर 2024 | कई बरस बाद पचराही गांव एक बार फिर सुर्खियों में है। सालों पहले यहां पुरातात्विक खुदाई में मिले 16वीं शताब्दी के सिक्कों और औजारों की वजह से पूरे देश में यह गांव चर्चा में आया था। पचराही इस बार भी एक अच्छे कारण से चर्चा में है। पचराही के रहवासियों, खासकर महिलाओं के चेहरे खुशी से दमक रहे हैं। विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासियों की बहुलता वाले इस दूरस्थ गांव में अब हर घर में नल से पेयजल पहुंच रहा है। पेयजल और परिवार की…

Read More

जनजातीय संस्कृति ने भगवान श्रीराम को अपने हृदय में बसा रखा है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जनजातीय समुदायों के समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ में अनेक योजनाएं हैं संचालित मुख्यमंत्री ने जनजातीय अस्मिता, अस्तित्व और विकास विषय पर आयोजित संगोष्ठी को किया संबोधित रायपुर 28 नवंबर 2024/ जनजातीय समाज का इतिहास धरती पर मनुष्य के पहले पदचाप के साथ जुड़ा हुआ है। जनजातीय संस्कृति ने भगवान श्रीराम को अपने हृदय में बसा रखा है। भगवान राम ने छत्तीसगढ़ में ही वनवास बिताया, यहीं पर उन्होंने माता शबरी के जूठे बेर खाए। जनजातीय अस्मिता का प्रश्न भारत की सनातन परंपरा की अस्मिता से जुड़ा हुआ प्रश्न है।…

Read More

जशपुर में बिना अनुमति के नहीं होगा कोई सार्वजनिक आयोजन

विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों और आयोजनों के पूर्व प्रशासन से लेनी होगी अनुमति जशपुर 28 नवम्बर 2024| गृह विभाग द्वारा जिले में विविध सार्वजनिक कार्यक्रमों, आयोजनों की पूर्व अनुमति लेने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर रोहित व्यास ने विविध सार्वजनिक कार्यक्रमों, आयोजनों की पूर्व अनुमति लेने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि जिले में विविध, निजी, सार्वजनिक, धार्मिक, राजनैतिक व अन्य संगठनों अथवा संस्थओं के द्वारा विभिन्न आयोजनों, यथा धरना, जुलूस, रैली, प्रदर्शन, भूख-हड़ताल, सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक…

Read More

जशपुर : मयाली में प्राकृतिक आपदा की स्थिति में बचाव के तरीके का किया गया लाइव प्रदर्शन ; एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मॉक ड्रील से आपदा प्रबंधन का पूर्वाभ्यास कर लोगों को किया जागरूक

आपात स्थिति में घरों में काम आने वाले समानों से बचाव के तरीके को किया गया प्रदर्शित सीपीआर, रेस्क्यू ब्रीथ, डूबते व्यक्ति को बचाने के तरीके के बारे में बताया गया जशपुर, 28 नवंबर 2024/ अक्सर देखा जाता है कि कहीं पर जमीनी व पहाड़ी इलाकों में बाढ़, भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदा आती है तो एनडीआरएफ की टीम लोगों को बचाने व उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाने के लिए हमेशा तत्पर दिखाई देती है। कठिन परिस्थितियों में भी टीम अदम्य साहस के साथ दिन हो रात पूरी तन्मयता से लोगों को…

Read More

संविधान अमृत महोत्सव सप्ताह : शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय जशपुर में विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित ; संविधान से संबंधित प्रश्नोत्तरी, स्वच्छता पर आधारित प्रतियोगिता और प्रस्तावना का किया गया वाचन

संविधान दिवस 26 नवम्बर को किया गया शपथ ग्रहण जशपुर, 28 नवम्बर 2024/ संविधान का अमृत महोत्सव सप्ताह के तहत् 18 से 23 नवम्बर 2024 तक राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर संविधान दिवस के रूप मनाया गया। इसी कड़ी में शासकीय पॉलीटेक्निक संस्था जशपुर में संविधान का अमृत महोत्सव सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संविधान महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम आयोजन के कड़ी में 21 नवम्बर को संविधान से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन स्थानीय भाषा में किया गया जिसमें संस्था के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं प्रतिभागी…

Read More

एसडीएम जशपुर ने आगामी निर्वाचन की तैयारी के संबंध में ली बैठक : मतदाता सूची, मतदान केंद्र और रूट चार्ट के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

जशपुर 28 नवम्बर 2024/ जशपुर एसडीएम ओंकार यादव ने आज आगामी निर्वाचन की तैयारी के संबंध में अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक ली और मतदाता सूची, मतदान केंद्र, रूट चार्ट, सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर बैठक में जशपुर तहसीलदार श्रीमती जयश्री राजनपथे, जनपद सीईओ श्री लोकहित भगत, नगरपालिका सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे। एसडीएम श्री यादव ने आगामी नगरीय एवं पंचायत आम निर्वाचन के सुचारु रुप से संपादन हेतु निर्वाचन संबंधी कार्य को सर्व प्रथम प्राथमिकता देते हुए निर्धारित…

Read More

निफ्टम की टीम ने जशपुर, मनोरा, सन्ना, दुलदुला और कुनकुरी विकास खंड का किया निरीक्षण, जशपुर के विभिन्न खेती की ली जानकारी

जशपुर 28 नवम्बर 2024 / राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान निफ्टम, कुंडली, सोनीपत, हरियाणा राज्य के प्रो. प्रसन्ना कुमार के मार्गदर्शन में ग्राम अंगीकरण कार्यक्रम वीएपी के 10 बी.टेक. छात्रों का एक टीम 18 नवंबर 2024 से जशपुर के 9 दिवसीय दौरे पर था। कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में टीम ने जिले जशपुर, मनोरा, सन्ना, दुलदुला और कुनकुरी ब्लॉकों में कृषि, बागवानी, वृक्षारोपण, नकदी फसलों और लघु वनोपज के विभिन्न स्थानों का दौरा किया और उत्पादकों के लिए प्रसंस्करण और उद्यम…

Read More