समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 7 जुलाई को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास के संबंध में प्रशासनिक व्यवस्थाओं हेतु मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के प्रमुख अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री के प्रवास पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान विद्युत, यातायात, सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के प्रवास पर जिन विभागों के कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं उनके विभागीय अधिकारियों…
Read MoreTag: cg gov
व्याख्याता के पदों हेतु शीघ्र होगी ऑनलाईन काउंसलिंग की प्रक्रिया : आधार नंबर को व्यापम द्वारा जारी एनरोलमेंट से लिंक कराएं अभ्यर्थी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता की सीधी भर्ती 2023 परीक्षा के परिणाम 2 जुलाई को घोषित कर दिए गए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों ने बताया है कि भर्ती परीक्षा के जारी परिणाम उपरांत व्याख्याता के पदों की ऑनलाईन काउंसलिंग शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। काउंसलिंग की प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को अपने आधार नंबर को व्यापम द्वारा जारी एनरोलमेंट से लिंक किया जाना अनिवार्य है। अधिकारियों ने बताया कि सभी अभ्यर्थी शीघ्र ही अपने आधार नंबर को व्यापम की वेबसाईट के…
Read Moreराशनकार्ड के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अब 31 जुलाई तक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत सरकार के निर्देश पर ‘‘वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना’’ के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के हितग्राहियों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी की कार्रवाई अब 31 जुलाई 2023 तक किया जाएगा। ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना’ के पूर्ण क्रियान्वयन के लिए राशनकार्ड के सभी सदस्यों के आधार की जानकारी प्रमाणीकृत होना आवश्यक है। राशनकार्ड में हितग्राहियों के आधार की जानकारी गलत दर्ज होने तथा आधार की जानकारी प्रमाणीकृत नहीं होने के कारण खाद्यान्न वितरण में समस्या बनी रहती है। विभागीय डेटाबेस में जिन हितग्राहियों का…
Read Moreचिरायु योजना से मिल रहा है बच्चों को नया जीवन : विभिन्न रोगों से पीड़ित बच्चों का लगातार हो रहा है सफल उपचार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) जन्म से ही स्वास्थ्य गत समस्याओं से पीड़ित बच्चों के लिए जीवन दायिनी साबित हो रही है। इस योजना का उद्देश्य बच्चों में 04 प्रकार की परेशानियाँ जैसे डीफेक्ट एट बर्थ, डिसएबिलिटी, डेवलेपमेन्टल डिले, डेफिसिएन्सी की जाँच एवं उपचार कर रोगों को आगे बढ़ने से रोका जा सके। कार्यक्रम अंतर्गत 0 से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों जो कि आंगनबाड़ी व सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत है उन्हें शामिल किया गया है। कार्यक्रम अंतर्गत साल में 02…
Read Moreकिसान, बीज की बोआई से पहले करें बीजोपचार एवं अंकुरण परीक्षण : कृषि वैज्ञानिकों की किसानों को सलाह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिकों ने प्रदेश के किसानों को बीज की बुआई से पहले बीजोपचार एवं अंकुरण परीक्षण करने की अपील की है। वैज्ञानिकों ने किसानों से अपील करते हुए यह भी कहा है कि वर्षभर फसल उत्पादन के लिए खरीफ की कार्ययोजना बनानी चाहिए। जब हम खेती की बात करते हैं, तब बीज की महत्ता बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि बीज के ऊपर हमारा पूरा कृषि कार्य निर्भर करता है। बीज अगर स्वस्थ होगा तो पौधे भी स्वस्थ होंगे। कीड़े बीमारी…
Read Moreकिडनी के मरीजों के लिए राज्य के 27 जिला अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा : दूरस्थ अंचलों के मरीजों की भी उनके जिले में ही डायलिसिस, मरीजों व उनके परिजनों के श्रम, धन और समय की बचत
सभी जिला अस्पतालों में होगा डायलिसिस सुविधा का विस्तार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य सेवाओं के लगातार विस्तार से अब राज्य के 27 जिला चिकित्सालयों में डायलिसिस की सुविधा विकसित कर ली गई है। इससे किडनी रोगों से पीड़ितों को अब उनके जिला मुख्यालय में ही निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिल रही है। प्रदेश के दूरस्थ अंचलों के मरीजों को अब डायलिसिस के लिए बड़े शहरों का रूख नहीं करना पड़ रहा है। किडनी संबंधी रोग से ग्रस्त मरीज को लंबे समय तक बार-बार डायलिसिस कराना पड़ता है। इससे उन…
Read Moreइस बार रीपा में बनी गेड़ी और पूजा थाली से प्रदेश मनायेगा हरेली तिहार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर इस बार रायपुर जिले के कोसरंगी ग्राम के रीपा में हरेली तिहार को पारंपरिक रूप से मनाने के लिए एक अनूठी पहल की जा रही है। रीपा में गेड़ी एवं पूजा थाली का निर्माण किया जा रहा है। जिसे आमजन बाजार में खरीद सकेंगे और हरेली तिहार का उत्सव मना सकेंगे। इस थाली में स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं बंसोड़ जाति लोगों द्वारा पूजा में उपयोग होने वाले सामग्री जैसे काला तिल, हल्दी, सुपाड़ी, रुई-बाती, कपूर-कुवारी धागा, मौली धागा, चुनरी, उड़द दाल, जवा, दशांग, रोली, कुमकुम,…
Read Moreदंतेवाड़ा के अंदरूनी क्षेत्रों में बारहमासी सड़क निर्माण ने ग्रामीणों का जीवन बनाया आसान : कोरलापाल, हिरानार, छिंदनार, कमालूर जैसे संवेदनशील ग्रामों में खुले विकास के रास्ते
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में लगातार बन रही बारहमासी सड़कों ने ग्रामीणों के जीवन को सुगम बनाने का काम किया है। सड़कों की कनेक्टिविटी अधोसंरचना विकास के सबसे महत्वपूर्ण पहलू में से एक है। पहुंच विहीन क्षेत्र में विकास के समस्त संसाधनों को सुनिश्चित करने हेतु सड़कों की कनेक्टिविटी की ही भूमिका होती है । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अंदरूनी क्षेत्रों में भी मूलभूत अधोसंरचना के तहत पक्के रोड निर्माण को विकसित करने पर जोर दिया। इस कड़ी में दंतेवाड़ा जिले में भी ऐसे…
Read Moreरायपुर में तैयार हुआ गाड़ियों के लिए छत्तीसगढ़ का पहला ऑटोमैटिक फ़िटनेस टेस्टिंग सेंटर, अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा जांची जाएगी गाड़ियों की फिटनेस, सड़क हादसों को कम करने के लिये बड़ा कदम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार वाहनों के फिटनेस की जांच के लिए रायपुर में छत्तीसगढ़ का पहला ऑटोमेटिक फिटनेस टेस्टिंग सेंटर तैयार हो चुका है। इस सेंटर में अत्याधुनिक मशीनों द्वारा वाहनों की फिटनेस की जांच की जाएगी। सड़क हादसों को कम करने की दिशा में परिवहन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की दिशा में इस सेंटर की स्थापना एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप परिवहन विभाग द्वारा व्यवस्थाओं के आधुनिकीकरण के दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। परिवहन विभाग…
Read Moreविकास के नए रास्ते खोलेंगी छत्तीसगढ़ की सड़कें, छत्तीसगढ़ में भरोसे की राहें ला रही हैं समृद्धि ; मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
बीते साढ़े चार वर्षों में सड़कें एवं पुलों के 7 हजार 406 कार्यों के लिए 16 हजार 670 करोड़ रूपए की स्वीकृति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में विश्वास और विकास का जो रोडमैप तैयार किया है, वह अब आकार ले रहा है। छत्तीसगढ़ की सड़कें यहां की लाइफ लाइन हैं जो आने वाले समय में विकास के नए रास्तें खोलेंगी, व्यापार बढ़ेगा , पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों के विकसित होने के साथ आर्थिक तौर पर छत्तीसगढ़ के अंदरूनी इलाके समृद्धि की ओर…
Read More