उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने आड़पथरा डैम का किया निरीक्षण : हालात पर लगातार नजर रखने और प्रभावितों को हर संभव मदद करने अफसरों को दिए जरूरी निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल आज रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लाक के ग्राम आड़पथरा स्थित डैम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। लगातार हो रही बारिश की वजह से मांड नदी पर स्थित आड़पथरा डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंत्री श्री पटेल ने प्रभावित ग्रामवासियों से मुलाकात कर उन्हें हो रही समस्याओं की जानकारी ली। श्री पटेल ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्हें भारी बारिश से प्रभावित ग्रामीणों की हर संभव सहायता करने को कहा। रायगढ़ जिले में पिछले 24…

Read More