राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत 9 नए राष्ट्रीय कार्यक्रमों का शुभारंभ, आयुष विभाग द्वारा चिकित्सकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में आज नौ नए राष्ट्रीय कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में राज्य शासन के आयुष विभाग द्वारा चिकित्सकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयुष विभाग की संचालक सुश्री नम्रता गांधी एवं वरिष्ठ विभागीय अधिकारी भी शुभारंभ कार्यक्रम और उन्मुखीकरण कार्यशाला में उपस्थित थे। राष्ट्रीय आयुष मिशन…

Read More