समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, धमतरी चिटफंड कंपनियों में डूबी राशि को वापस दिलाने की मांग को लेकर माकपा ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। मुड़पार, दुगली, शकरबारा, बरारी और कोलियारी सहित कई गांवों के पीड़ितों ने कल धरना दिया और चिटफंड कंपनियों में डूबी राशि लिखकर उसे वापस दिलाने मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखा। दोपहर बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। धरना में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। उल्लेखनीय है कि भाजपा राज में कई चिटफंड कंपनियों ने भाजपा नेताओं के संरक्षण में अपना कारोबार किया था तथा…
Read More