खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुर, 15 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से एक बीमारी की वजह से चलने फिरने में असमर्थ जतन साय पैंकरा को एक बड़ा सहारा मिला है। मुख्यमंत्री ने आज कैंप कार्यालय में उन्हें बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान किया गया। इससे उनमें एक नया आत्मविश्वास का संचार हुआ है, अब वह अपनी दिनचर्या के कार्य करने में स्वयं सक्षम हो सकेगा। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।…
Read More