जशपुर कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर संचालित कार्यों का जिले एवं विधानसभा वार मैपिंग कर चिन्हांकित करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कक्ष में जल संसाधन विभाग की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जिले में नहर सहित अन्य कार्यों के स्वीकृत कार्य, मरम्मत कार्य, साफ सफाई एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। बैठक में जल संसाधन एसडीओ श्री रुपेश कुमार कश्यप, श्री एसके रात्रे, श्री जे के सिंह सहित उप अभियंता शामिल हुए। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को विभाग अंतर्गत किए जा रहे नहर सहित अन्य कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।…

Read More