जशपुर, 06 जनवरी 2024/ धान उपार्जन प्रारम्भ होने के साथ जशपुर से लगे अन्य राज्यों एवं जिलों से अवैध धान की आवक को रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले की सीमा पर चेकपोस्टों की स्थापना की गई है। जिसमें 24 घण्टे निगरानी हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है तथा राजस्व अधिकारियों द्वारा इन चेकपोस्टों का निरन्तर निरीक्षण कर अवैध धान की आवक पर रोक लगाई जा रही है। इसी क्रम में रविवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जशपुर ओंकार यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जशपुर चंद्रशेखर…
Read More